एक्सप्लोरर

UP Election 2022: क्या आपको पता है कि उत्तर प्रदेश के 10 सबसे अमीर विधायक कौन हैं

UP Election 2022 चुनाव सुधार के लिए काम करने वाली संस्था एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक रिफार्म के मुताबिक आजमगढ़ के मुबारकपुर से चुने गए बसपा (BSP) के शाह आलम ऊर्फ गुड्डू जमाली यूपी के सबसे अमीर विधायक हैं.

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (UP Assembly Election) की तैयारियां तेज हो गई हैं. राजनीतिक दल अपने-अपने स्तर से इस काम में लगे हुए हैं. आइए हम नजर डालते हैं 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में चुने गए विधायकों में 10 सबसे धनी विधायक कौन से थे. और उनकी संपत्ति कितनी थी. सबसे धनी विधायकों की इस सूची में सबसे अधिक 5 विधायक सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) के हैं. इसके बाद दूसरे नंबर पर बसपा (BSP) हैं, जिसके 3 विधायक इस सूची में शामिल हैं. सपा और रालोद (SP-RLD) के एक-एक विधायक इस सूची में शामिल हैं. कांग्रेस का कोई भी विधायक इस सूची में शामिल नहीं है. 

कौन कौन हैं यूपी के सबसे धनी विधायक?

उत्तर प्रदेश के 10 सबसे अमीर विधायकों की सूची में पहले स्थान पर बसपा के शाह आलम ऊर्फ गुड्डू जमाली हैं. यह सूची उम्मीदवारों के चुनाव आयोग के पास जमा कराए गए हलफनामे के आधार पर बनाई गई है. आजमगढ़ के मुबारकपुर से चुने गए जमाली के पास कुल करीब 118 करोड़ की संपत्ति है. दूसरे नंबर पर भी बसपा के ही एक विधायक हैं. गोरखपुर के चिल्लूपार विधानसभा से चुने गए विनय शंकर तिवारी के पास करीब 68 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति है. 

UP Elections 2022: बीएसपी की चुनाव आयोग से वोटिंग से 6 महीने पहले ओपिनियन पोल पर बैन लगाने की मांग

उत्तर प्रदेश के सबसे अमीर विधायकों की सूची में तीसरे नंबर पर बीजेपी के रानी पक्षालिका सिंह का नाम है. वो आगरा की बाह विधानसभा सीट से चुनी गई हैं. उनके पास करीब 59 करोड़ की संपत्ति है. चौथे नंबर पर बीजेपी के नंदगोपाल नंदी का नाम है. इलाहाबाद दक्षिणी से चुने गए नंदी के पास करीब 58 करोड़ की संपत्ति है. 

सबसे अमीर विधायकों की सूची के पांचवे नंबर पर गोण्डा के करनैलगंज विधानसभा सीट से चुने गए बीजेपी विधायक अजय प्रताप सिंह का नाम है. उनके पास 49 करोड़ से अधिक की संपत्ति है. छठवें नंबर पर मिर्जापुर के मझवा विधानसभा सीट से बीजेपी के टिकट चुनी गई सुचिस्मिता मौर्य का नाम है. उनके पास करीब 47 करोड़ की चल-अचल संपत्ति है. सातवें नंबर पर पश्चिम उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के नेहतौर विधानसभा सीट से चुने गए बीजेपी के ओम कुमार का नाम है. उनके पास करीब 44 करोड़ की संपत्ति है. 

अमीर विधायकों की सूची में 8वें नंबर पर गाजिपुर जिले के सैदपुर विधानसभा सीट से चुने गए सपा के सुभाष पासी का नाम है. उनके पास करीब 41 करोड़ की संपत्ति है. 9वें नंबर पर बलिया जिले के रसड़ा विधानसभा सीट से बसपा के टिकट पर चुने गए उमाशंकर सिंह का नाम शामिल है. उनके पास 40 करोड़ रुपये से अधिक की चल अचल संपत्ति है. वहीं 10वें नंबर पर बागपत जिले के छपरौली विधानसभा सीट से आरएलडी के टिकट पर चुने गए शाहेंद्र सिंह का नाम शामिल हैं. आरएलडी का यह  विधायक 38 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति का मालिक है.  

UP Assembly Election 2022: पिछले 4 विधानसभा चुनाव में कैसा रहा है सपा का प्रदर्शन

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर ट्रस्ट को CEO के लिए आए 5,500 से ज्यादा आवेदन, जानें कब होगा नाम का ऐलान?
राम मंदिर ट्रस्ट को CEO के लिए आए 5,500 से ज्यादा आवेदन, जानें कब होगा नाम का ऐलान?
CM योगी के आरोपों पर सपा MLA फरीद महफूज किदवई का पलटवार, 'चार बार मिलने का समय मांगा लेकिन...'
CM योगी के आरोपों पर सपा MLA फरीद महफूज किदवई का पलटवार, 'चार बार मिलने का समय मांगा लेकिन...'
गोरखपुर में ढांचागत विकास की ऊंची उड़ान, CM योगी के नेतृत्व में बिछा फोरलेन का जाल
गोरखपुर में ढांचागत विकास की ऊंची उड़ान, CM योगी के नेतृत्व में बिछा फोरलेन का जाल
राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में आज क्या-क्या हुआ? अब 2 सितंबर को फाइनल होगा महासचिव और CEO का नाम!
राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में आज क्या-क्या हुआ? अब 2 सितंबर को फाइनल होगा महासचिव और CEO का नाम!

वीडियोज

Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive
Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
Commonwealth Games 2026 India Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी; उठे सवाल 
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी
'जब हिंसा होती है तो पुलिस को कार्रवाई करनी पड़ती है', हाईकोर्ट में केन्द्र सरकार ने दी ये दलील
'जब हिंसा होती है तो पुलिस को कार्रवाई करनी पड़ती है', हाईकोर्ट में केन्द्र सरकार ने दी ये दलील
राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में आज क्या-क्या हुआ? अब 2 सितंबर को फाइनल होगा महासचिव और CEO का नाम!
राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में आज क्या-क्या हुआ? अब 2 सितंबर को फाइनल होगा महासचिव और CEO का नाम!
'प्रधानमंत्री छात्रों से क्षमा..', लाठीचार्ज-हिंसा पर राज्यसभा में मल्लिकार्जुन खड़गे ने सरकार के सामने रखीं ये बड़ी मांगें
'प्रधानमंत्री छात्रों से क्षमा..', लाठीचार्ज-हिंसा पर राज्यसभा में मल्लिकार्जुन खड़गे ने सरकार के सामने रखीं ये बड़ी मांगें
Embed widget