एक्सप्लोरर

UP Assembly Election 2022: वो 5 सीटें जहां बीजेपी ने सपा को 2 हजार के कम के अंतर से हराया

UP Assembly Election 2022: बीजेपी ने 2017 के विधानसभा चुनाव में 312 सीटों पर जीत दर्ज की थी, इनमें से 5 सीटों पर उसकी जीत का अंतर 2 हजार से भी कम वोटों का था. इन सीटों पर सपा दूसरे नंबर पर आई थी.

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (UP Assembly Election) के लिए राजनीतिक दलों ने तैयारी तेज कर दी है. राजनीतिक दलों का जोर अधिक से अधिक सीटें जीतने पर है. सबसे अधिक दबाव बीजेपी (BJP) पर है. पिछले विधानसभा चुनाव (UP Assembly Election 2017) में उसने अबतक का शानदार प्रदर्शन किया था. उस चुनाव में बीजीप ने अकेले के दम पर 312 सीटों पर कब्जा जमाया था. ऐसे में उस पर अपना पिछला प्रदर्शन दोहराने का दबाव है. आइए उन पांच उन सीटों की बात करते हैं, जिन पर बीजेपी ने 2 हजार से कम के अंतर से जीत दर्ज की थी. यहां जानिए की इन सीटों पर दूसरे नंबर पर कौन रहा था.   

किन सीटों पर जीत का अंतर 2 हजार से कम था

दो हजार से कम अंतर से जिन सीटों पर बीजेपी ने जीत दर्ज की थी, वो सीटे हैं- श्रावस्ती, भदोही, टांडा, पट्टी और भरथना. श्रावस्ती सीट बीजेपी ने 445, भदोही सीट 1102, पट्टी सीट 1473, टांडा सीट 1725 और भरथना सीट पर 1968 वोट के अंतर से जीत दर्ज की थी. 

UP Election: महंगाई, भ्रष्टाचार को लेकर अखिलेश का हमला, बोले- धोखे के दलदल में झूठ का फूल खिला रही BJP

श्रावस्ती में बीजेपी ने राम फेरन को अपना उम्मीदवार बनाया था. उन्होंने समाजवादी पार्टी के मोहम्मद रमजान को 445 वोटों के मामूमी अंतर से हराया था. राम फेरन को 79 हजार 437 और रमजान को 78 हजार 992 वोट मिले थे. 

भदोही में बीजेपी ने रविंद्र नाथ त्रिपाठी पर विश्वास जताया था. वो पार्टी की उम्मीदों पर खरे भी उतरे. उन्होंने सपा के जाहिद बेग को 11 सौ 5 वोट के अंतर से मात दी थी. त्रिपाठी को 79 हजार 519 और बेग को 78 हजार 414 वोट मिले थे. 

प्रतापगढ़ की पट्टी विधानसभा क्षेत्र में बीजेपी ने 2017 में राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोटी को टिकट दिया था. उन्होंने सपा के राम सिंह को 1473 वोटों के अंतर से मात दी थी. मोटी को 75 हजार 11 और राम सिंह को 73 हजार 538 वोट मिले थे. 

आंबेडकर नगर जिले की टांडा सीट से बीजेपी की संजू देवी ने सपा के अजीमुल हक पहलवान को 1725 वोट के अंतर से हराया था. संजू देवी को 74 हजार 768 और अजीमुल हक को 73 हजार 43 वोट मिले थे.

मुलायम सिंह यादव के गढ़ में कौन जीता

भरथना विधानसभा सीट सपा के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के गृह जिले इटावा में है. अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित भरथना सीट पर बीजेपी ने 2017 में सावित्री कठेरिया को टिकट दिया था. उन्होंने सपा के कमलेश कुमार कठेरिया को 1968 वोटों के अंतर से मात दी थी. सावित्री को 82 हजार 5 और कमलेश को 80 हजार 37 वोट मिले थे.  

बीजेपी ने 2 हजार से भी कम के अंतर से इन सीटों पर उस समय जीत दर्ज की थी, जब यूपी में उसकी आंधी चल रही थी. इन सभी सीटों पर सपा ने बीजेपी को कड़ी टक्कर दी थी. उम्मीद की जा रही है कि 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में सपा इन सीटों को जीतने की जी-तोड़ कोशिशें करेगी. वहीं थोड़ी से भी लापरवाही बीजेपी को भारी पड़ सकती है.

PM Modi On SP: पीएम मोदी का समाजवादी पार्टी पर बड़ा हमला, बोले- यूपी में 'भ्रष्टाचार की साइकिल' चौबीसों घंटे चलती रहती थी

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खरगे के बयान पर BJP को मिला सपा का साथ, अखिलेश के चाचा बोले- हम कतई सहमत नहीं
खरगे के बयान पर BJP को मिला सपा का साथ, अखिलेश के चाचा बोले- हम कतई सहमत नहीं
UP MLC Election Results 2026 Live: मतगणना के दौरान पुलिस पर भड़के कांग्रेस नेता, कहा- औकत में रहो
Live: यूपी MLC चुनाव की मतगणना के दौरान भड़के कांग्रेस नेता, पुलिस से कहा- औकत में रहो
SIR पर सुप्रीम सुनवाई से पहले चंद्रशेखर का बड़ा दावा, कहा- मैंने ही सबसे पहले बताया था
SIR पर सुप्रीम सुनवाई से पहले चंद्रशेखर का बड़ा दावा, कहा- मैंने ही सबसे पहले बताया था
सुल्तानपुर में फर्जी हस्ताक्षर से 26 वोट काटने की कोशिश, BLO पर FIR
सुल्तानपुर में फर्जी हस्ताक्षर से 26 वोट काटने की कोशिश, BLO पर FIR

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
Bihar MLC Election Results LIVE: अनंत सिंह के यहां गुलाब जामुन, नीरज के यहां बज रहा शंख, पटना में भारी हंगामा
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: अनंत सिंह के यहां गुलाब जामुन, नीरज के यहां बज रहा शंख, पटना में हंगामा
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
हूतियों के सामने सऊदी ने टेके घुटने! जंग रोकने के लिए दिया 1 बिलियन डॉलर का ऑफर
हूतियों के सामने सऊदी ने टेके घुटने! जंग रोकने के लिए दिया 1 बिलियन डॉलर का ऑफर
गेहूं की बुवाई से पहले किसान जरूर करें ये काम, वरना होगा नुकसान!
गेहूं की बुवाई से पहले किसान जरूर करें ये काम, वरना होगा नुकसान!
Embed widget