एक्सप्लोरर

UP Election 2022 : अखिलेश यादव ने अंबेडकर नगर में किया बड़ा वादा, सपा सरकार में 5 साल तक गरीबों को मुफ्त राशन और ये चीजें दी जाएंगी

UP Election 2022: अंबेडकर नगर के जलालपुर में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने अपनी सरकार बनने की दशा में पढे-लिखे बेरोजगार युवाओं के लिए कई तरह के वादे किए.

समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) सोमवार को प्रचार करने अंबेडकरनगर (Ambedkarnagar) पहुंचे. उन्होंने जलालपुर में एक कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया.  इस दौरान उन्होंने बेरोजगारों का मुद्दा उठाया. उन्होंने सपा की सरकार बनने पर शिक्षा मित्रों को समायोजित करने का वादा किया. 

अखिलेश यादव ने क्या-क्या वादा किया है?

कार्यकर्ता सम्मेलन में अखिलेश यादव ने कहा कि यह पहला ऐसा चुनाव है, जिसमें जनता पहले से तैयार है. उन्होंने कहा कि ऐसा जोश और उत्साह यूपी के चुनाव में कभी देखने को नहीं मिला था.उन्होंने कहा कि पांचवे चरण में बीजेपी का पता नहीं लगा और छठे चरण में बीजेपी का पूरी तरह से सफाया हो जाएगा.

उन्होंने कहा कि बीजेपी के जो नेता गर्मी  निकाल रहे थे, आज उनके नेता ठंडे पड़ गए हैं. उन्होंने कहा कि हालत यह हो गई है कि बीजेपी नेताओं ने अपने घरों से ही पार्टी के झंडे उतार लिए हैं. उन्होंने कहा कि इस बार बीजेपी की भांप निकलने वाली है.

अखिलेश ने खाद की बोरी से चोरी का लगाया आरोप

सपा प्रमुख ने कहा कि बीजेपी ने लोगों को धोखा दिया, उसने किसानों की आय दो गुनी करने का वादा किया था. लेकिन नहीं कर पाई. उन्होंने कहा कि खाद लेने गए किसानों को खाद नहीं मिली, ऊपर से खाद की बोरी से 5 किलो खाद ही चोरी हो गई. उन्होंने कहा कि अगर बीजेपी फिर सत्ता में आई तो वह खाद की बोरी से 10 किलो खाद चुरा लेगी. 

उन्होंने कहा कि बीजेपी ने वादा किया था कि हवाई चप्पल वाले हवाई जहाज में चलेंगे. लेकिन सरकार में आते ही हवाई जहाज बेच दिया.हवाई अड्डा बेच दिया,  रेलवे बेच दिया, पानी के जहाज बेच दिया और  बंदरगाह को बेच दिया. उन्होंने कहा कि जब सब बिक जाएगा तो नौकरी और रोजगार कौन देगा.

NOIDA News: नोएडा अथॉरिटी ने सुप्रीम कोर्ट से कहा, 22 मई तक गिरा दिए जाएंगे ट्विन टॉवर, इस कंपनी को मिला है गिराने का काम

सपा की सरकार बनने पर गरीबों को क्या-क्या दिया जाएगा

बेरोजगारी की समस्या की चर्चा करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार में 11 लाख पद खाली हैं. उन्होंने कहा कि सबसे अधिक पद शिक्षा विभाग में खाली हैं. उन्होंने कहा कि बीएड-टेट और शिक्षा मित्रों को समायोजित करने का काम सपा की सरकार बनने पर किया जाएगा. उन्होंने कहा कि बीपीएड वालों को भी नौकरी दी जाएगी.

अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी के नेताओं ने मार्च तक गरीबों का राशन देने के का वादा किया है. उसके बाद वो गरीबों को राशन देने का काम बंद कर देंगे, क्योंकि उन्होंने बजट में इसका प्रावधान नहीं किया है.इस अवसर पर अखिलेश यादव ने वादा किया कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर गरीबों को 5 साल तक  मुफ्त राशन दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि राशन के साथ-साथ घी,सरसों का तेल और दूध का पाउडर दिया जाएगा. 

UP Election 2022: विधानसभा चुनाव में कहां खड़े हैं बसपा छोड़ने वाले विधायक, जानिए कौन किस सीट से लड़ रहा है चुनाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रवि किशन का 'मौन व्रत' वाला वीडियो वायरल, बोले- 'आज शांत रहने दो'
रवि किशन का 'मौन व्रत' वाला वीडियो वायरल, बोले- 'आज शांत रहने दो'
UP में बुजुर्गों के लिए योगी सरकार का बड़ा ऐलान, 1500 करोड़ रुपये आवंटित
UP में बुजुर्गों के लिए योगी सरकार का बड़ा ऐलान, 1500 करोड़ रुपये आवंटित
उत्तराखंड सरकार का MSME मिशन, 2 साल में 1 लाख नई नौकरियों का लक्ष्य
उत्तराखंड सरकार का MSME मिशन, 2 साल में 1 लाख नई नौकरियों का लक्ष्य
'मेरे पिता सदन तो नहीं गए...' बृजभूषण सिंह का जिक्र कर भावुक हुए बेटे प्रतीक
'मेरे पिता सदन तो नहीं गए...' बृजभूषण सिंह का जिक्र कर भावुक हुए बेटे प्रतीक

वीडियोज

Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल
Ramayana पर बढ़ा विवाद, Shri Ramlila Mahasangh ने दी चेतावनी, Preview Screening की रखी मांग
London में Shah Rukh Khan का नया लुक वायरल, क्या King का First Look गलती से हुआ Reveal?
Jharkhand Students Protest: झारखंड में JPSC-JSSC पर बड़ा बवाल! अभिजीत दीपके की एंट्री ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किसी का फटा सिर, किसी के कान…, फ्लाइट टर्बुलेंस से जख्मी पैसेंजर की आपबीती
किसी का फटा सिर, किसी के कान…, फ्लाइट टर्बुलेंस से जख्मी पैसेंजर की आपबीती
पप्पू यादव के खिलाफ प्रयागराज में FIR, गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
पप्पू यादव के खिलाफ प्रयागराज में FIR, गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
कितनी दौलत के मालिक हैं जसप्रीत बुमराह? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
कितनी दौलत के मालिक हैं जसप्रीत बुमराह? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
सोहेल-सीमा के तलाक पर सलमान खान ने किया रिएक्ट, भाई से बोले- तुम्हारा दर्द समझता हूं, खुद को ब्लेम करना बंद करो
सोहेल-सीमा के तलाक पर सलमान खान ने किया रिएक्ट, भाई से बोले- तुम्हारा दर्द समझता हूं, खुद को ब्लेम करना बंद करो
उदयनिधि स्टालिन की हिरासत पर मद्रास हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कहा- पूछताछ के बाद...
उदयनिधि की हिरासत पर मद्रास हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कहा- 'पूछताछ के बाद रिहा कीजिए'
तृषा से सनातन तक, उदयनिधि के विवादित बयानों ने कब-कब मचाया बवाल, जानें
तृषा से सनातन तक, उदयनिधि के विवादित बयानों ने कब-कब मचाया बवाल, जानें
यूसुफ पठान लौटेंगे ममता बनर्जी के साथ? लंच के बाद बदल गई कहानी
यूसुफ पठान लौटेंगे ममता बनर्जी के साथ? लंच के बाद बदल गई कहानी
Old Coin: पुराने सिक्के बेचकर कमाएं 10 लाख, PM मोदी ने वीडियो में कहा? सरकार ने क्या बताया
पुराने सिक्के बेचकर कमाएं 10 लाख, PM मोदी ने वीडियो में कहा? सरकार ने क्या बताया
Embed widget