एक्सप्लोरर

UP Election 2022: अखिलेश यादव ने कहा, गर्मी निकालने वाले पड़ गए हैं ठंढे, सपा प्रमुख को क्या दिखाई देता है?

UP Election 2022: समाजवादी पार्टी के प्रमुख ने कहा कि काका (काला कानून) चले गए, बाबा भी जाएंगे. कहाकि बाबा कह रहे थे गर्मी बहुत है, गर्मी निकाल देंगे लेकिन पहले चरण में ही ठंडे पड़ गए हैं.

समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने शनिवार को हरदोई के जीआईसी मैदान में चुनावी जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर जमकर व्यंग बाण चलाए. उन्होंने कहा कि जो गर्मी निकालने की बात कह रहे थे, वो पहले चरण में ही ठंडे पड़ गए हैं. उन्होंने कहा कि अंतिम चरण का चुनाव होते-होते बीजेपी के बूथों पर भूत नाचेंगे. अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) पर तंज कसते हुए कहा कि बाबा कहते हैं कि वह 12 बजे सोकर उठते हैं, अगर बाबा हमारे पर निगाह रखते है तो जान लें हमे भी कभी-कभी धुंआ उठता दिखाई पड़ता है.

अखिलेश यादव ने अजय मिश्र पर भी बोला हमला

जीआईसी मैदान में आयोजित जनसभा में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बीजेपी पर हमला बोला. अखिलेश यादव ने कहा कि काका (काला कानून) चले गए, बाबा भी जाएंगे. कहाकि बाबा कह रहे थे गर्मी बहुत है, गर्मी निकाल देंगे लेकिन पहले चरण में ही ठंडे पड़ गए हैं. हरदोई आते-आते शून्य हो जाएंगे. अखिलेश यादव ने कहा कि अजय मिश्र (केंद्रीय गृह राज्य मंत्री) के बेटे आशीष मिश्र को अभी जमानत जरूर मिल गई है, लेकिन अभी जनता की अदालत ने उन्हें जमानत नहीं दी है. 

UP-Punjab Election 2022 Voting LIVE: सुबह नौ बजे तक यूपी में 8.15% और पंजाब में 4.80% हुआ मतदान, वोट डालने पहुंचे कई दिग्गज नेता

अखिलेश यादव ने सीएम योगी के ट्विटर एकाउंट पर लगाई गई फ़ोटो पर तंज कसते हुए कहा कि बाबा मुख्यमंत्री तो मोबाइल चलाना नहीं जानते थे लेकिन जब उन्होंने फोटो लगाई तो बाबा कहीं और जनता कहीं और देख रही थी. अखिलेश यादव ने कहा कि 11 लाख सरकारी पद खाली हैं, लेकिन बीजेपी सरकार ने पद भरने का काम भी नहीं किया हम भरेंगे.

बीजेपी का कौन नेता कैसा झूठ बोलता है

सपा प्रमुख ने कहा कि डबल इंजन की इस सरकार ने महंगाई और भ्रष्टाचार को बढ़ाकर दोगुना कर दिया है. उन्होंने कहा कि बीजेपी नेताओं से ज्यादा झूठ कोई नहीं बोलता. उन्होंने कहा कि बीजेपी का छोटा नेता छोटा, बड़ा नेता बड़ा और सबसे बड़ा नेता सबसे बड़ा झूठ बोलता है.

Kanpur News: वोटिंग करते हुए फोटो शेयर करना मेयर को पड़ा भारी, डीएम ने दिया FIR दर्ज करने का आदेश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'उनकी सरकार में माफियाओं के हाथों में...', BJP का सपा पर निशाना
'उनकी सरकार में माफियाओं के हाथों में...', BJP का सपा पर निशाना
'संविधान की बात करने से पहले अपना गिरेबान देखें', अखिलेश यादव पर ओपी राजभर का हमला
'संविधान की बात करने से पहले अपना गिरेबान देखें', अखिलेश यादव पर ओपी राजभर का हमला
जगदंबिका पाल का अखिलेश यादव पर हमला, बोले- 'सपा सरकार में नहीं दिखा तिरंगा...'
जगदंबिका पाल का अखिलेश यादव पर हमला, बोले- 'सपा सरकार में नहीं दिखा तिरंगा...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget