एक्सप्लोरर

UP Election 2022: कितना खर्चीला हो गया है चुनाव, यूपी चुनाव में कितना खर्च होने का है अनुमान

UP Election 2022: एक अनुमान के मुताबिक 2019 के लोकसभा चुनाव में 60 हजार करोड़ रुपये खर्च हुए. इस बार केवल उत्तर प्रदेश के चुनाव में ही 4 हजार करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान लगाया गया है.

देश में आजकल चुनाव को लेकर एक बात कही जाती है, वह यह है कि चुनावी राजनीति अब आदमी के बस की बात नहीं है. यह काफी खर्चीला और महंगा काम हो गया है. राजनीतिक दल और उम्मीदवार चुनाव प्रचार में जिस तरह पैसा बहाते हैं, इसे उससे समझा सकता है. चुनाव आयोग (Election Commission of India) ने विधानसभा (Assembly Election) और लोकसभा चुनाव (Loksabha Election) में प्रत्याशियों के खर्च की सीमा तय कर रखी है, लेकिन राजनीतिक दलों के खर्च की कोई सीमा नहीं है. उन्हें अपने खर्च की जानकारी चुनाव आयोग को देनी होती है.

लोकसभा चुनाव में कितना खर्च हुआ था

एक अनुमान के मुताबिक 2019 के लोकसभा चुनाव में 60 हजार करोड़ रुपये खर्च हुए. वहीं 2014 के लोकसभा चुनाव में 30 हजार करोड़ रुपये खर्च हुए थे. इस बार केवल उत्तर प्रदेश के चुनाव में ही 4 हजार करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान लगाया गया है. साल 2014 के लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में 20 करोड़ कैश बरामद हुआ था. वहीं 2019 के लोकसभा चुनाव में प्रदेश में 191 करोड़ रुपये का कैश बरामद हुआ था. उससे पहले 2017 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश में 115 करोड़ रुपये नकद बरामद हुए थे. 

Train Cancelled List Today: आज फिर Indian Railways ने कैंसिल की 287 ट्रेन, कई का रूट बदला, जानिए अपनी ट्रेन का स्टेटस

चुनाव आयोग की दी जानकारी के मुताबिक केंद्र और देश के अधिकांश राज्यों में सरकार चला रही बीजेपी ने 2015-2020 के दौरान 3 हजार 585 करोड़ रुपये चुनावों पर खर्च किए हैं. वहीं कांग्रेस का चुनाव खर्च 1 हजार 405 करोड़ रुपये का है. 

राजनीतिक दलों ने कहां से कितना कमाया

राजनीतिक दलों की कमाई का सबसे बड़ा जरिया चुनावी बॉन्ड हैं. ये बैंकों से मिलता है. बीजेपी ने 2019-20 में 3 हजार 623 करोड़ रुपये कमाए थे. इसमें से 2 हजार 555 करोड़ रुपये चुनावी बॉन्ड से मिले थे. वहीं, कांग्रेस को 3.17 करोड़ रुपये के चुनावी बॉन्ड मिले थे. उसकी कुल कमाई 682 करोड़ रुपये से अधिक थी. राजनीतिक दल चुनावी बॉन्ड के साथ-साथ चंदे और सदस्यता शुल्क से भी पैसे कमाते हैं. 

Noida News: नोएडा के स्पा सेंटर में लगी आग, महिला कर्मचारी समेत दो लोगों की जलकर हुई मौत

तमाम चीजों को देखते हुए चुनाव आयोग ने उम्मीदवारों के लिए खर्च की सीमा इस साल जनवरी में बढ़ा दी थी. इसके मुताबिक उम्मीदवार अब लोकसभा चुनाव में 95 लाख रुपये तक खर्च कर सकते हैं. पहले यह सीमा 70 लाख रुपये की थी. वहीं विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी अब 40 लाख रुपये खर्च कर सकते हैं. पहले यह सीमा 28 लाख रुपये की थी. 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कल मेरठ में कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा करेंगे CM योगी, प्रशासन ने तेज की तैयारियां
कल मेरठ में कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा करेंगे CM योगी, प्रशासन ने तेज की तैयारियां
हथकरघा से 30 लाख लोगों को रोजगार, बुनकरों को मिला बड़ा लाभ
हथकरघा से 30 लाख लोगों को रोजगार, बुनकरों को मिला बड़ा लाभ
हापुड़: कांवड़ यात्रा के दौरान खूनी झड़प! टक्कर के बाद चालक की पीट-पीटकर हत्या
हापुड़: कांवड़ यात्रा के दौरान खूनी झड़प! टक्कर के बाद चालक की पीट-पीटकर हत्या
'टीम प्रियंका' से मुक्त हुई UP कांग्रेस! अब राहुल के पसंदीदा नेताओं को मिली कमान
'टीम प्रियंका' से मुक्त हुई UP कांग्रेस! अब राहुल के पसंदीदा नेताओं को मिली कमान

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रदर्शन पर विवादित टिप्पणी का बड़ा असर, हटाए गए अमृतसर के पुलिस कमिश्नर
CJP प्रदर्शन पर विवादित टिप्पणी का बड़ा असर, हटाए गए अमृतसर के पुलिस कमिश्नर
राहुल गांधी के फेवरेट नेता वाले बयान पर अब कैप्टन बोले, 'अच्छी बात...'
राहुल गांधी के फेवरेट नेता वाले बयान पर अब कैप्टन बोले, 'अच्छी बात...'
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
ऐसी मिसाइल बना रहा ईरान! जद में होगा पूरा अमेरिका, धरा रह जाएगा US का प्लान
ऐसी मिसाइल बना रहा ईरान! जद में होगा पूरा अमेरिका, धरा रह जाएगा US का प्लान
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget