एक्सप्लोरर

UP Election 2022: क्या उत्तर प्रदेश की राजनीति में अकेले पड़ गए हैं एआईएमआईएम के असदउद्दीन ओवैसी?

UP Election 2022: बिहार विधानसभा की 5 सीटें जीतकर उत्तर प्रदेश आए एआईएमआईएम के असदउद्दीन ओवैसी की नजर दलित-मुस्लिम वोट बैंक पर है. क्या वो उत्तर प्रदेश के चुनाव में वो बिहार जैसी सफलता दोहरा पाएंगे.

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (UP Assembly Election 2022) में हैदराबाद के सांसद असदउद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) की पार्टी एआईएमआईएम (AIMIM) भी ताल ठोक रही है. वह 2017 में भी यूपी के चुनाव मैदान में थी. लेकिन वह कोई सीट जीत नहीं पाई थी. बिहार विधानसभा के चुनाव में 5 सीटें जीतने के बाद असदउद्दीन ओवैसी के हौंसले बुलंद हैं. ओवैसी की नजर मुसलमान (Muslim)और दलित (Dalit)वोटों पर है. इसे देख बीजेपी उन्हें बड़ा नेता बता रही है, तो समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party)उन्हें भाव ही नहीं दे रही है. हालांकि ओवैसी का कहना है कि वो बीजेपी (BJP)और कांग्रेस को छोड़कर किसी भी दल से गठबंधन करने को तैयार हैं.

कहां है ओवैसी के एआईएमआईएम की नजर?

एआईएमआईएम ने 2017 में यूपी विधानसभा का चुनाव 38 सीटों पर लड़ा था. लेकिन 37 सीटों पर उसकी जमानत तब्त हो गई थी. एआईएमआईएम को 2 लाख 4 हजार 142 वोट मिले थे. एआईएमआईएम ने जिन सीटों पर चुनाव लड़ा था, वो मुख्यतौर पर पश्चिम उत्तर प्रदेश की मुस्लिमबहुल सीटें थीं. लेकिन मतदाताओं ने उन्हें बहुत तरजीह नहीं दी. 

Jinnah Controversy: अगर अखिलेश यादव को लगता है कि ऐसी बातों से मुसलमानों का वोट मिलेगा तो गलतफहमी में न रहें- ओवैसी

एआईएमआईएम ने 2020 में बिहार विधानसभा का चुनाव लड़ा. उसने सीमांचल की 5 सीटों पर जीत भी दर्ज की. ओवैसी की पार्टी उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोकसमता पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के गठबंधन ग्रैंड डेमोक्रेटिक सेक्युलर फ्रंट का हिस्सा थी. इस गठबंधन में शामिल दलों में से सबसे शानदार प्रदर्शन एआईएमआईएम का ही थी. एआईएमआईएम ने 2015 के बिहार विधानसभा चुनाव में 6 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे.  5 सीटों पर उसकी जमानत जब्त हो गई थी. 

बिहार में 5 सीटें जीतने के बाद ओवैसी ने एक बार फिर उत्तर प्रदेश का रुख किया. ऐसी खबरें आईं कि एआईएमआईएम का बसपा से गठबंधन होगा. लेकिन खुद मायावती ने ऐसी खबरों को खारिज कर दिया. इसके बाद ओवैसी ओमप्रकाश राजभर के राष्ट्रीय भागीदारी संकल्प मोर्चा के साथ हो लिए. राजभर ने अब समाजवादी पार्टी से गठबंधन कर लिया है. वहीं सपा ने ओवैसी पर अबतक कुछ नहीं कहा है. 

कितनी सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती है एआईएमआईएम?

एआईएमआईएम की उत्तर प्रदेश की 100 सीटों पर चुनाव लड़ने की योजना है. उसकी नजर दलित और मुस्लिम वोटों पर है. जिनकी आबादी उत्तर प्रदेश में 40 फीसदी से अधिक है. इस वोट बैंक को ध्यान में रखकर एआईएमआईएम शोषित वंचित समाज सम्मेलन कर रही है. ओवैसी 11 नवंबर को मुरादाबाद, 13 नवंबर को मेरठ, 14 नवंबर को अलीगढ़, 21 नवंबर को बाराबंकी, 25 नवंबर को जौनपुर और 28 नवंबर को बलरामपुर में होने वाले सम्मेलन को संबोधित करेंगे. 

अपनी सभाओं में ओवैसी बीजेपी से अधिक समाजवादी पार्टी पर हमलावर हैं. वो खुद को मुसलमानों के राष्ट्रीय नेता के तौर पर पेश कर रहे हैं. वो कहते हैं कि देश में हर समाज की अपनी पार्टी और अपने नेता हैं. लेकिन मुसलमानों के साथ ऐसा नहीं है. वो मुसलमानों की अपनी कयादत की बात करते हैं. उनका कहना है कि देश में कभी मुस्लिम वोट बैंक न था और न कभी बन पाएगा. लेकिन हमेशा से हिंदू वोट बैंक था, है और रहेगा.

किसको-किसको वोट करते हैं यूपी के मुसलमान?

उत्तर प्रदेश में मुसलमान समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी को वोट करते हैं. लेकिन ओवैसी अब इसमें सेंध लगाने की कोशिश में हैं. बीजेपी को लगता है कि ओवैसी अगर ऐसा कर पाते हैं तो सपा कमजोर होगी. इस वजह से इस साल जुलाई में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ओवैसी को देश का बड़ा नेता बताया था. वहीं बहुत से विपक्षी नेता ओवैसी को बीजेपी की बी टीम बताते हैं. इसके जवाब में ओवैसी पिछले कुछ चुनावों में सेक्युलर दलों के प्रदर्शन का हवाला देते हैं, जब उन्होंने चुनाव नहीं लड़ा था और सेक्युलर दलों का प्रदर्शन बहुत खराब था. 

ओवैसी न बीजेपी और कांग्रेस से समझौता करेंगे और न सपा-बसपा उन्हें भाव दे रही हैं. ऐसे में इस बात की प्रबल संभावना है कि यूपी में उन्हें अकेले ही चुनाव लड़ना होगा. इसलिए उनके प्रदर्शन पर सबकी नजर रहेंगी. 

Gurugram Namaz Controversy: नमाज की जगह पूजा होने पर भड़के ओवैसी, कहा- ये मुसलमानों के प्रति सीधी नफरत

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद की मौत, डिवाइडर से टकराई कार
अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद की मौत, डिवाइडर से टकराई कार
यूपी में CM योगी और उनके स्वजातियों से पीड़ित ब्राह्मण, धर्मेंद्र यादव का बयान
यूपी में ब्राह्मण CM योगी और उनके स्वजातियों से पीड़ित, धर्मेंद्र यादव का बयान
मां करती रही बेटे का इंतजार, मौत के बाद भी नहीं आया, इंसानियत ने निभाया धर्म
मां करती रही बेटे का इंतजार, मौत के बाद भी नहीं आया, इंसानियत ने निभाया धर्म
'हमसे वादा किया गया था कि...', सदन की कार्यवाही पर बोलीं सपा सांसद इकरा हसन
'हमसे वादा किया गया था कि...', सदन की कार्यवाही पर बोलीं सपा सांसद इकरा हसन

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तरुण तेजपाल किस केस में दोषी करार? कौन-कौन से आरोप
तरुण तेजपाल किस केस में दोषी करार? कौन-कौन से आरोप
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
अनुष्का यादव की बेटी उज्जैनी का अन्नप्राशन, यूजर्स बोले- 'तेजू भइया पर गई है...'
अनुष्का यादव की बेटी उज्जैनी का अन्नप्राशन, यूजर्स बोले- 'तेजू भइया पर गई है...'
FCRA बिल पर शशि थरूर सरकार के साथ या खिलाफ? बोले- 'रिश्ता पूरी तरह...'
FCRA बिल पर शशि थरूर सरकार के साथ या खिलाफ? बोले- 'रिश्ता पूरी तरह...'
Embed widget