एक्सप्लोरर

UP Election 2022: कांग्रेस नेता राहुल गांधी का बीजेपी पर हमला, इतने रुपये में मध्य प्रदेश, गोवा और अरुणाचल की सरकार खरीदने का आरोप लगाया

UP Election 2022 : राहुल ने कहा कि प्रधानमंत्री कहते हैं कि पिछले 70 सालों में देश में कुछ नहीं हुआ, दरअसल प्रधानमंत्री यह कहना चाहते हैं कि पिछले 70 सालों में अंबानी और अडानी के लिए कुछ नहीं हुआ है.

कांग्रेस (Congress) नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Nrendra Modi) पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि 2014 के चुनाव में नरेंद्र मोदी ने पूरे उत्तर प्रदेश में घूम-घूमकर 2 करोड़ नौकरियां देने का वादा किया था. कांग्रेस नेता ने कहा कि अब जब उत्तर प्रदेश विधानसभा के चुनाव चल रहे हैं और प्रधानमंत्री रैलियां कर रहे हैं, लेकिन वो यह नहीं बता रहे हैं कि उन्होंने कितने युवाओं को रोजगार दिया है. राहुल शुक्रवार को अमेठी के जगदीशपुर में आयोजित एक चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे. उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद से यह प्रदेश में राहुल गांधी की पहली चुनावी जनसभा थी. इस जनसभा को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने भी संबोधित किया.

रोजगार सृजन पर क्या कहा राहुल गांधी ने

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री कहते हैं कि पिछले 70 सालों में देश में कुछ नहीं हुआ. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री दरअसल यह कहना चाहते हैं कि पिछले 70 सालों में अंबानी और अडानी के लिए कुछ नहीं हुआ है.उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री अब यूपी में आकर युवाओं से यह क्यों नहीं कहते कि वो युवाओं को रोजगार देंगे. वो यह क्यों नहीं बताते हैं कि अपने वादे के मुताबिक उन्होंने कितने युवाओं को रोजगार दिलाएगा और दिलाएंगे.उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया जानती हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वोट के लिए कुछ भी छूठ बोल जाएंगे.
UP Election 2022: कांग्रेस नेता राहुल गांधी का बीजेपी पर हमला, इतने रुपये में मध्य प्रदेश, गोवा और अरुणाचल की सरकार खरीदने का आरोप लगाया

UP Election 2022: डिंपल यादव का केशव प्रसाद मौर्य पर बड़ा हमला, कहा- पल्लवी पटेल जमीन पर बैठ जाएंगी लेकिन कभी स्टूल पर...

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने 2022 में किसानों की आय दोगुनी करने का वादा किया था,लेकिन किसानों की आमदनी दो गुनी करने की जगह तीन काले कानून लागू कर दिए.उन्होंने कहा कि छत्तसीगढ़ और राजस्थान की कांग्रेस की सरकारों ने किसानों की कर्जमाफी का वादा पूरा किया है. उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में हमने 25 सौ रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदने का वादा किया था और उसे हमने पूरा किया है. उन्होंने कहा कि आज छत्तीसगढ़ में 25 सौ रुपये प्रति क्विंटल पर धान की खरीद हो रही है. 

बीजेपी पर राहुल गांधी ने लगाया यह आरोप 

उन्होंने बीजेपी पर आरोप लगाया कि उसने 10-20 करोड़ रुपये खर्च कर मध्य प्रदेश, गोवा और अरुणाचल प्रदेश की सरकारों की चोरी कर ली. 

Russia Ukraine Conflict: यूक्रेन में फंसे लोगों के लिए यूपी सरकार ने जारी किया है फोन नंबर, नोडल अधिकारी की भी हुई नियुक्ति

कांग्रेस नेता ने कहा कि देश का सबसे बड़ा उद्योगपति युवाओं को रोजगार नहीं दे सकता है. उन्होंने कहा कि रोजगार देने वाले किसानों, छोटे कारोबारियों और छोटे उद्यमियों की नरेंद्र मोदी ने नोटबंदी, जीएसटी और काले कृषि कानूनों से रीढ़ की हड्डी तोड़ दी. उन्होंने कहा कि रोजगार पैदा करने के लिए किसानों, व्यापारियों और छोटे कारोबारियों की मदद करनी होगी.इनके लिए बैंकों के दरवाजे खोलने होंगे. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
रामपुर: आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर ED का एक्शन, 426 करोड़ की संपत्ति अटैच
रामपुर: आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर ED का एक्शन, 426 करोड़ की संपत्ति अटैच
UP MLC Election Results 2026 Live: सीएम योगी के गढ़ गोरखपुर में बीजेपी की जीत, तीसरे नंबर पर रहे सपा के संजयन त्रिपाठी
CM योगी के गढ़ गोरखपुर में बीजेपी की जीत, तीसरे नंबर पर रहे सपा के संजयन त्रिपाठी
UP में चुनाव से पहले महिलाओं को 50 हजार रुपये देगी योगी सरकार? साफ हो गई तस्वीर
UP में चुनाव से पहले महिलाओं को 50 हजार रुपये देगी योगी सरकार? साफ हो गई तस्वीर

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Results 2026 LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस साफ, UP में SP की सेंधमारी, महाराष्ट्र में पवार ने चौंकाया, जानें कहां किसने मारी बाजी
LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस साफ, UP में SP की सेंधमारी, जानें कहां किसने मारी बाजी
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
इंस्टाग्राम से पोस्ट और अकाउंट हटाने पर भड़के अभिजीत दीपके, PM मोदी पर निशाना
इंस्टाग्राम से पोस्ट और अकाउंट हटाने पर भड़के अभिजीत दीपके, PM मोदी पर निशाना
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
Embed widget