एक्सप्लोरर

UP Election 2022: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला, कहा, पता नहीं जानवरों को दिया नमक खुद खाया या नहीं

UP Election 2022: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आज पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस महंगी हो गई. लेकिन हेमा मालिनी और स्‍मृति ईरानी धरने पर नहीं बैठती हैं.

छत्‍तीसगढ़  (Chhattishgarh) के मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) ने योगी आदित्यनाथ के क्षेत्र गोरखपुर (Gorakhpur) में बीजेपी (BJP) पर जमकर हमला किया. उन्‍होंने निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी नमक बांटकर भी कहती है कि नमक का हक अदा करना. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) गोरखपुर सदर सीट से चुनाव लड़ रहे हैं. वहां पर छठवें चरण में 3 मार्च को मतदान होगा. इसके लिए चुनाव प्रचार ने जोर पकड़ लिया है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नमक वाले बयान पर तंज

गोरखपुर में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि प्रधानमंत्री का भाषण आपने सुना होगा, मैने आपको नमक दिया हूं. मेरे नमक का हक अदा करना. पता नहीं जानवरों को दिया था, खुद खाया कि नहीं खाया. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने कहा कि बीजेपी ने जो नमक दिया है, उसमें कंकड़-पत्‍थर निकल रहे हैं. प्रधानमंत्री ने उस नमक का उपयोग किया ही नहीं, तो लगेगा कैसे. बघेल ने बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आज पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस महंगी हो गई. लेकिन हेमा मालिनी और स्‍मृति ईरानी धरने पर नहीं बैठती हैं.

UP Election 2022: सपा ने 15 साल बाद उतारा कुंडा में राजा भैया के खिलाफ उम्मीदवार, जानें कौन है प्रत्याशी

प्रधानमंत्री ने कहा किया नमक वाले वीडियो का जिक्र

दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरदोई की चुनावी जनसभा में एक वायरल वीडियो का जिक्र किया था. इस वायरल वीडियो में एक पत्रकार ने एक बुजुर्ग महिला से सवाल किया कि मोदी को वोट क्यों देना है. इस पर महिला ने कहा कि उनका नमक खाया है. पत्रकार ने महिला से सवाल किया कि आपके यहां चुनाव कब है? बुजुर्ग महिला ने हंसते हुए जवाब दिया कि 20 फरवरी को है. हमने नमक खाया है इसलिए धोखा नहीं देंगे. पत्रकार ने उनसे पूछा कि किसका नमक खाया है तो उन्होंने कहा कि मोदी का नमक खाया है. इस जवाब पर पत्रकार ने उनसे पूछा कि मोदी ने ऐसा क्या किया है तो उन्होंने कहा कि मोदी ने हमें राशन दिया है. अपने भाषण में प्रधानमंत्री मोदी ने इस वीडियो का जिक्र कर कहा कि मैं इस बुजुर्ग महिला के जवाब को कभी भूल नहीं सकता हूं.

UP Election 2022: शराबी के इस जवाब पर रक्षामंत्री Rajnath Singh बोले-चढ़ गई है उतरने में समय लगता है, जानिए क्या पूछा था सवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमेठी: अंकित कश्यप की हत्या का आरोपी गिरफ्तार, मुठभेड़ में लगी गोली
अमेठी: अंकित कश्यप की हत्या का आरोपी गिरफ्तार, मुठभेड़ में लगी गोली
सपा में इन लोगों को डिंपल यादव ने दिलाई सदस्यता, आजम गुट हुआ नाराज
सपा में इन लोगों को डिंपल यादव ने दिलाई सदस्यता, आजम गुट हुआ नाराज
'सरकार से सवाल तो पूछेंगे', सचिन यादव के निलंबन पर बोलीं पल्लवी पटेल
'सरकार से सवाल तो पूछेंगे', सचिन यादव के निलंबन पर बोलीं पल्लवी पटेल
यूपी के बजट में गांवों के विकास पर विशेष फोकस, ऊर्जा क्षेत्र पर भी ध्यान
यूपी के बजट में गांवों के विकास पर विशेष फोकस, ऊर्जा क्षेत्र पर भी ध्यान

वीडियोज

Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल
Ramayana पर बढ़ा विवाद, Shri Ramlila Mahasangh ने दी चेतावनी, Preview Screening की रखी मांग
London में Shah Rukh Khan का नया लुक वायरल, क्या King का First Look गलती से हुआ Reveal?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'PM को माफी का किसने दिया अधिकार? राहुल ने सवाल कर RSS पर किया अटैक
'PM को माफी का किसने दिया अधिकार? राहुल ने सवाल कर RSS पर किया अटैक
दिल्ली में SIR का बढ़ा समय, अब 27 अक्टूबर को आएगी फाइनल वोटर लिस्ट
दिल्ली में SIR का बढ़ा समय, अब 27 अक्टूबर को आएगी फाइनल वोटर लिस्ट
'मेरी वजह से ब्रेंडन मैकुलम कोच पद से हटाए गए', बेन स्टोक्स ने खुद को ठहराया जिम्मेदार
'मेरी वजह से ब्रेंडन मैकुलम कोच पद से हटाए गए', बेन स्टोक्स ने खुद को ठहराया जिम्मेदार
सोहेल-सीमा के तलाक पर सलमान खान ने किया रिएक्ट, भाई से बोले- तुम्हारा दर्द समझता हूं, खुद को ब्लेम करना बंद करो
सोहेल-सीमा के तलाक पर सलमान खान ने किया रिएक्ट, भाई से बोले- तुम्हारा दर्द समझता हूं, खुद को ब्लेम करना बंद करो
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
क्या कांग्रेस के कहने पर हुआ वांगचुक-सरकार में समझौता? हो गया खुलासा
क्या कांग्रेस के कहने पर हुआ वांगचुक-सरकार में समझौता? हो गया खुलासा
किसी का फटा सिर, किसी के कान…, फ्लाइट टर्बुलेंस से जख्मी पैसेंजर की आपबीती
किसी का फटा सिर, किसी के कान…, फ्लाइट टर्बुलेंस से जख्मी पैसेंजर की आपबीती
Embed widget