एक्सप्लोरर

UP Election Results 2022: बंपर बहुमत के बावजूद इन तीन सीटों पर बीजेपी को भारी नुकसान, जमानत तक नहीं बचाए पाए कैंडिडेट

UP Election Result 2022 : बीजेपी 2022 के चुनाव में बंपर जीत दर्ज करने के बाद भी तीन सीटें ऐसी हैं, जहां उसके उम्मीदवार अपनी जमानत तक नहीं बचा पाए. आइए जानते हैं कि इन सीटों पर कौन कितने वोट से जीता.

बीजेपी (BJP) ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (UP Assembly Election 2022) में  255 सीटों पर शानदार जीत दर्ज की है. वहीं उसके सहयोगियों अपना दल (सोनेलाल) (APNA DAL) ने 12 और निषाद पार्टी (NISHAD PARTY) ने 6 सीटों पर जीत दर्ज की है. इस बड़ी जीत में भी 3 सीटें ऐसी थीं, जहां बीजेपी अपनी जमानत नहीं बचा पाई है. आइए जानते हैं कि वो सीटें कौन सी हैं.

कुंडा की लड़ाई में हारी बीजेपी?

इस चुनाव में बीजेपी जिन तीन सीटों पर अपनी जमानत नहीं बचा पाई है, उनमें पहला नाम है प्रतापगढ़ की कुंडा सीट का. कुंडा और रघुराज प्रताप सिंह ऊर्फ राजा भैया को एक दूसरे का पर्याय माना जाता है. राजा भैया इस सीट से 1993 से जीतते आ रहे हैं. इस बार कुंडा में मुकाबला कड़ा माना जा रहा था. वहां से सपा ने राजा भैया के पूर्व सहयोगी गुलशन यादव और बीजेपी ने सिंधुजा मिश्र सेनानी को टिकट दिया था. लेकिन ये लोग राजा भैया को हरा पाने में सफल नहीं हुए. बीजेपी उम्मीदवार तो अपनी जमानत तक जब्त करा बैठी. चुनाव आयोग के मुताबिक राजा भैया 99 हजार 612 वोट पाकर विजयी रहे. वहीं उनके निकटतम प्रतिद्वंदी गुलशन यादव को 69 हजार 297वोट मिले. बीजेपी की सिंधुजा मिश्र सेनानी को केवल 16 हजार 455 (8.36 फीसदी) वोट ही मिले हैं. 

UP Election Result 2022 : उत्तर प्रदेश की 11 सीटों पर बीजेपी के उम्मीदवारों ने किया कमाल, जानिए सबसे बड़ी जीत किस सीट पर हुई

मल्हनी में सपा ने धनंजय सिंह को हराया

जौनपुर की मल्हनी वह दूसरी सीट रही जहां बीजेपी अपनी जमानत नहीं बचा पाई.यहां मुख्य मुकाबला सपा के लकी यादव और जनता दल यूनाइटेड के धनंजय सिंह के बीच माना जा रहा था. बीजेपी ने कृष्ण प्रताप सिंह केपी को टिकट दिया था. इस सीट पर सपा ने अपनी प्रतिष्ठा का सवाल बना लिया था. उसे जीत भी मिली.लकी यादव ने 97 हजार 357 वोट लाकर धनंजय सिंह को मात दे दी.धनंजय को 79 हजार 830 वोट मिले. वहीं बीजेपी उम्मीदवार केपी को केवल 18 हजार 319 (8.01 फीसदी) वोटों से ही संतोष करना पड़ा. 

बलिया में बसपा से हारी बीजेपी

बलिया जिले की रसड़ा वह सीट थी, जहां बीजेपी अपनी जमानत नहीं बचा पाई. यह बसपा के दिग्गज नेता उमाशंकर सिंह की सीट है. वो यहां से लगातार तीसरी बार जीते हैं. इस चुनाव में उन्होंने सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के महेंद्र को  6 हजार 583 वोट के अंतर से हराया है. उमाशंकर सिंह को 87 हदार 887 और महेंद्र को 81 हजार 304 वोट ही मिले. रसड़ा सीट पर बीजेपी उम्मीदवार बब्बन को केवल 24 हजार 235 (12.08 फीसदी) वोट से ही संतोष करना पड़ा था. 

UP Election 2022: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को सौंपा इस्तीफा

2017 में कितनी सीटों पर जब्त हुई थी जमानत?

जमानत बचाने के मामले में बीजेपी का रिकॉर्ड 2017 की तुलना में 2022 में बेहतर हुआ है. साल 2017 में बीजेपी की 5 सीटों पर जमानत जब्त हुई थी. उस चुनाव में बीजेपी बदायूं जिले की सहसवान, अमेठी जिले की गौरीगंज सीट, रायबरेली सीट, हाथरस की सादाबाद सीट और प्रयागराज की सोरांव सीट पर अपनी जमानत जब्त करा बैठी थी. सोरांव सीट गठबंधन में अपना दल के खाते में चली गई थी. बीजेपी और अपना दल दोनों ने प्रत्याशी उतारा था. लेकिन फैसला होने तक नाम वापसी का समय निकल गया था. इस वजह से बीजेपी प्रत्याशी सुरेंद्र चौधरी नाम वापस नहीं ले सके थे. इसके बाद भी उन्हें 6 हजार 492( 3.10 फीसदी) वोट मिले थे. 

चुनाव में जब कोई उम्मीदवार अपनी सीट पर पड़े कुल वोटों का 1/6 यानी की 16.66 फीसद वोट हासिल नहीं कर पाता तो उसकी जमानत राशि जब्त कर ली जाती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आगरा में केमिस्ट्री टीचर बना रहा था MDMA ड्रग्स, तेलंगाना पुलिस की कार्रवाई में आरोपी गिरफ्तार
आगरा में केमिस्ट्री टीचर बना रहा था MDMA ड्रग्स, तेलंगाना पुलिस की कार्रवाई में आरोपी गिरफ्तार
यूपी: 20 लाख से अधिक घरों तक हाई-स्पीड इंटरनेट, प्रोजेक्ट गंगा से लाखों युवाओं को रोजगार
यूपी: 20 लाख से अधिक घरों तक हाई-स्पीड इंटरनेट, प्रोजेक्ट गंगा से लाखों युवाओं को रोजगार
Ayodhya News: 'सनातन धर्म तभी मजबूत होगा...', सनातन संकल्प यात्रा के कार्यक्रम में बोले भार्गव मुनीश
'सनातन धर्म तभी मजबूत होगा...', सनातन संकल्प यात्रा के कार्यक्रम में बोले भार्गव मुनीश
लखनऊ: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का राजधानी में बड़ा कार्यक्रम, असली-नकली संतों की होगी पहचान
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का राजधानी में बड़ा कार्यक्रम, असली-नकली संतों की होगी पहचान

वीडियोज

Rakesh Bedi ने ‘Dhurandhar: The Revenge’ और जमील जमाली के किरदार पर की खास बात
Man Atisundar:😮Raadhya को भगाने का 'dark' game, क्या अंधेरे से हार जाएगा Pratham का प्यार?
Khamenei की मौत के बाद Mojtaba के Supreme Leader बनने का खुला राज! | Iran-Israel War
Mojtaba Khamenei: तेल के खेल में फंसने वाली है जनता ! | Israel Iran War Updates
Iran Vs US-Israel War: ईरान के इजरायल पर हमले को लेकर पूर्व राजनयिक ने क्या बताया? | Donald Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरी वर्ल्ड वॉर शुरू हो चुकी है', मिडिल ईस्ट के हालात पर PAK एक्सपर्ट का दावा- रूस के पास होगा गल्फ देशों का तेल और पुतिन...
'तीसरी वर्ल्ड वॉर शुरू हो चुकी है', मिडिल ईस्ट के हालात पर PAK एक्सपर्ट का दावा- रूस के पास होगा गल्फ देशों का तेल और पुतिन...
लखनऊ: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का राजधानी में बड़ा कार्यक्रम, असली-नकली संतों की होगी पहचान
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का राजधानी में बड़ा कार्यक्रम, असली-नकली संतों की होगी पहचान
दिल्ली से मैनचेस्टर के लिए उड़ा था इंडिगो का विमान, 7 घंटे के सफर के बाद लिया यू-टर्न, जानें क्या है कारण
दिल्ली से मैनचेस्टर के लिए उड़ा था इंडिगो का विमान, 7 घंटे के सफर के बाद लिया यू-टर्न, जानें कारण
शाहिद कपूर की पत्नी मीरा संग कैसा है सुप्रिया पाठक का रिश्ता? बोलीं- कभी लगा ही नहीं कि मेरी बहू है
शाहिद कपूर की पत्नी मीरा संग कैसा है सुप्रिया पाठक का रिश्ता? बोलीं- कभी लगा ही नहीं कि मेरी बहू है
एमएस धोनी की पोस्ट पर आया गौतम गंभीर का जवाब, टी20 वर्ल्ड जीतने पर दी थी बधाई; फैंस ने पकड़ा सिर
धोनी की पोस्ट पर आया गौतम गंभीर का जवाब, टी20 वर्ल्ड जीतने पर दी थी बधाई
क्या IAS से ज्यादा होती है IFS की सैलरी? जानें किसे क्या मिलती हैं सुविधाएं
क्या IAS से ज्यादा होती है IFS की सैलरी? जानें किसे क्या मिलती हैं सुविधाएं
महिलाओं के खाते में सबसे ज्यादा पैसे कौन सी सरकार भेजती है, किस राज्य की है सबसे तगड़ी स्कीम
महिलाओं के खाते में सबसे ज्यादा पैसे कौन सी सरकार भेजती है, किस राज्य की है सबसे तगड़ी स्कीम
'देश की 65 करोड़ माताओं, बहनों और बेटियों को लगना चाहिए कि...', CJI की कौन सी बात सुनकर महिला वकीलों ने जोर से बजाईं तालियां?
'देश की 65 करोड़ माताओं, बहनों और बेटियों को लगना चाहिए कि...', CJI की कौन सी बात सुनकर महिला वकीलों ने जोर से बजाईं तालियां?
Embed widget