एक्सप्लोरर

UP Election 2022: यूपी विधानसभा चुनाव में ताल ठोक रहे असदुद्दीन ओवैसी की नजर अब राजस्थान पर, कैसा रहा है AIMIM का सफर

UP Elelction 2022: हैदराबाद से शुरू हुई एमआईएम पिछले कुछ चुनावों से महाराष्ट्र, यूपी, बिहार और में दखल दे रही है. अब वो राजस्थान का चुनाव लड़ना चाहती है. अबतक कैसा रहा है AIMIM का सफर.


उत्तर प्रदेश विधानसभा (UP Assembly Election 2022) का चुनाव अगले साल होना है. हैदराबाद से अपनी राजनीति शुरू करने वाली आल इंडिया मजलिस इत्तेहादुल मुसलमीन (एआईएमआईएम) (AIMIM) भी यूपी में ताल ठोक रही है. इसके प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) ने कहा है कि उनकी पार्टी यूपी में 100 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी. उनकी नजर मुसलमान (Muslim) और दलित (Dalit) वोट बैंक पर है. ओवैसी ने सोमवार को कहा कि उनकी पार्टी राजस्थान विधानसभा का भी चुनाव लड़ेगी. आइए जानते हैं कि हैदराबाद से निकली इस पार्टी ने किन किन राज्य में अपना विस्तार किया है. एआईएमआईएम की स्थापना 1927 में हुई थी. हैदराबाद लोकसभा सीट इसके कब्जे में 1984 से है. 

एमआईएम का अब तक का सफर    

आंध्र प्रदेश के बंटवारे के बाद 2018 में हुए तेलंगाना विधानसभा का पहला चुनाव एमआईएम ने 8 सीटों पर लड़ा था. इसमें से उसे 7 सीटों पर जीत मिली थी. इस चुनाव में एमआईएम को 5 लाख 61 हजार 91 वोट या 2.71 फीसदी वोट मिले थे. एमआईएम ने 2017 में यूपी विधानसभा का चुनाव 38 सीटों पर लड़ा था. लेकिन 37 सीटों पर उसकी जमानत तब्त हो गई थी. एमआईएम को 2 लाख 4 हजार 142 वोट मिले थे. एमआईएम ने ज्यादातर पश्चिम उत्तर प्रदेश की मुस्लिमबहुल सीटों पर चुनाव लड़ा था.

कंगना रनौत के बयान पर असदुद्दीन ओवैसी बोले- कोई मुसलमान कहता तो UAPA लगा दिया जाता

तेलंगाना के बाद एमआईएम को सबसे अधिक सफलता महाराष्ट्र में मिली. एमआईएम ने 2014 का महाराष्ट्र विधानसभा का चुनाव 24 सीटों पर लड़ा था. उसे 2 सीटों पर जीत मिली थी. और 14 सीटों पर उसकी जमानत जब्त हो गई थी. एमआईएम पर 4 लाख 89 हजार 614 मतदाताओं ने विस्वास जताया था. वहीं 2019 का विधानसभा चुनाव एमआईएम ने 44 सीटों पर लड़ा. इस बार भी उसे केवल 2 ही सीटें मिलीं. लेकिन उसके वोट बढ़कर 7 लाख 37 हजार 888 हो गए. एआईएमआईएम ने 2019 के लोकसभा चुनाव में महाराष्ट्र में सफलता पाई. औरंगाबाद सीट पर एमआईएम के इम्तियाज जलील जीते. उन्होंने शिवसेना के चंद्रकांत खैरे को हराया. लोकसभा चुनाव में तेलंगाना के बाहर एमआईएम की यह पहली सफलता थी. 

बिहार की धरती पर मिली एमआईएम को सफलता

महाराष्ट्र की सफलता से उत्साहित एमआईएम ने 2020 में बिहार की धरती पर कदम रखा. वहां उसकी नजर पश्चिम बंगाल से सटे जिलों के मुस्लिम वोट बैंक पर थी. एमआईएम ने पहली बार 2015 में बिहार विधानसभा का चुनाव लड़ा था. उसने 6 सीटों पर चुनाव लड़ा था. लेकिन 5 सीटों पर उसकी जमानत जब्त हो गई थी. उसे 80 हजार 248 वोट मिले थे. एमआईएम ने 2020 का विधानसभा चुनाव रालोसपा और बसपा के साथ गठबंधन कर 20 सीटों पर लड़ा था. इनमें से 5 सीटों पर उसे जीत मिली. इस चुनाव में 5 लाख 23 हजार 279 मतदाताओं ने उसपर भरोसा जताया था. 

Asaduddin Owaisi: बिहार-यूपी के बाद अब राजस्थान की बारी, असदुद्दीन ओवैसी की AIMIM लड़ेगी विधानसभा चुनाव

बिहार के बाद इस साल हुए पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भी एमआईएम ने भी हिस्सा लिया. बंगाल में यह उसका पहला चुनाव था. पार्टी ने 6 सीटों पर चुनाव लड़ा. लेकिन सभी सीटों पर उसे हार का मुंह देखना पड़ा. उसे केवल 10 हजार 852 वोट ही मिले. सभी सीटों पर उसकी जमानत जब्त हो गई.   

राजस्थान के चुनाव पर लगी हैं एमआईएम की नजरें

अब एमआईएम की नजर राजस्थान पर है. एक दिन के दौरे पर सोमवार को जयपुर पहुंचे असदुद्दीन ओवैसी ने कहा था कि उनकी पार्टी राजस्थान विधानसभा का चुनाव लड़ेगी. उन्होंने कहा कि एमआईएम की राजस्थान ईकाई का गठन अगले दो महीने में कर दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस और बीजेपी के कुशासन और लूट ने तीसरे मोर्चे के लिए जगह पैदा की है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘दिव्या काश तुम सीधी नहीं होतीं’: पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजरको बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम सीधी नहीं होतीं’: पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजरको बहन ने दी भावुक विदाई
कुंभ 2027 की तैयारियों को लेकर CS की अहम बैठक, आपदा प्लान होगा तैयार
कुंभ 2027 की तैयारियों को लेकर CS की अहम बैठक, आपदा प्लान होगा तैयार
आशु से लड़ते रहे इमरान, सहारनपुर सांसद के दामाद को अखिलेश ने जॉइन कराई सपा
आशु से लड़ते रहे इमरान, सहारनपुर सांसद के दामाद को अखिलेश ने जॉइन कराई सपा
प्रयागराज बारिश में डूबा तो केशव मौर्य हुए नाराज, नगर निगम की व्यवस्था पर उठे सवाल
प्रयागराज बारिश में डूबा तो केशव मौर्य हुए नाराज, नगर निगम की व्यवस्था पर उठे सवाल

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीनी के स्टॉक पर सरकार की नजर, जारी किया नोटिफिकेशन
चीनी के स्टॉक पर सरकार की नजर, जारी किया नोटिफिकेशन
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'सबसे बेकार, प्रोड्यूसर किलर हैं...', डायरेक्टर ने उड़ाई पवन सिंह की धज्जिया
'सबसे बेकार, प्रोड्यूसर किलर हैं...', डायरेक्टर ने उड़ाई पवन सिंह की धज्जिया
इंग्लैंड को बड़ा झटका, पूरे सीजन से बाहर हुआ दिग्गज; होगी सर्जरी
इंग्लैंड को बड़ा झटका, पूरे सीजन से बाहर हुआ दिग्गज; होगी सर्जरी
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
बलूचिस्तान के सरनान इलाके पर बलूचों का कब्जा, पुलिस थाने को उड़ाया
बलूचिस्तान के सरनान इलाके पर बलूचों का कब्जा, पुलिस थाने को उड़ाया
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
Embed widget