एक्सप्लोरर

UP Election: बिना नाम लिए कुमार विश्वास पर बरसे अरविंद केजरीवाल, पीएम मोदी पर भी साधा निशाना

Kejriwal Attack on BJP Congress: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने बाराबंकी (Barabanki) में चुनावी सभा में आतंकवाद के आरोपों का जवाब दिया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस-बीजेपी मुझे आतंकी कहती हैं.

Arvind Kejriwal Rally In Barabanki: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने सोमवार को बाराबंकी की रामनगर विधानसभा (Ramnagar Seat) में जनसभा को संबोधित किया और AAP प्रत्याशियों को जीत दिलाने की अपील की. इस मौके पर वो केन्द्र और यूपी सरकार पर जमकर बरसे. उन्होंने कांग्रेस (Congress) पर भी हमला बोला. दिल्ली के सीएम अरंविद केजरीवाल को सुनने के लिए बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हुए. सभा में AAP के राज्य सभा सांसद संजय सिंह (Sanjay Singh) और प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह समेत कई नेता शामिल हुए.
 
अरविंद केजरीवाल ने किए ये बड़े दावे
अरविंद केजरीवाल ने यहां दिल्ली के स्कूलों (Delhi Govt School) का जिक्र करते हुए कहा कि "बाबा साहेब अंबेडकर (B. R. Ambedkar) का सपना था कि हर दलित और गरीब के बच्चे को अच्छी शिक्षा मिले. 75 साल में किसी सरकार ने उनका सपना पूरा नहीं किया. मैंने कसम खाई है कि बाबा साहेब तेरा सपना अधूरा, केजरीवाल करेगा पूरा. दिल्ली में हम लोगों ने सरकारी स्कूलों में 12 हजार नए कमरे बनाकर तैयार किये हैं. शानदार कमरे इलेक्ट्रॉनिक ब्लैक बोर्ड, स्कूलों में लिफ्टें लगी है शानदार लेबोट्री है, बड़े बड़े हाल है, ऑडिटोरियम हैं. पिछले सात साल में हमने 20 हजार कमरे बनाए हैं.'' उन्होंने कहा कि पूरे देश की सरकारें मिलाकर भी इतने कमरे किसी ने नहीं बनाए. इसके साथ ही उन्होंने सवाल किया कि हमने 400 नए स्कूल बनाए हैं योगी ने पांच साल में कितने स्कूल बनाए?
 
स्कूल और अस्पताल को लेकर कही ये बात
इसके बाद उन्होंने स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर भी हमला करते हुए कहा कि योगी ने कितने अस्पताल बनवाएं हैं. दिल्ली में आप सरकार ने पांच साल में 500 से ज्यादा मोहल्ला क्लीनिक बनाए हैं. लेकिन यहां डिस्पेंसरी या अस्पताल बनाया हो किसी गांव में. उन्होंने सवाल किया कि योगी ने कितने बच्चों को नौकरी दी. हमारी सरकार ने 10 लाख बच्चों का नौकरियां दी हैं. यूपी का बजट पांच लाख करोड़ है. कोई स्कूल नहीं बनाया, कोई अस्पताल नहीं बनाया, कोई यूनिवर्सिटी नहीं बनाई आखिर ये पैसा जा कहां रहा है. 
 
 
भाजपा-कांग्रेस पर हमलावर हुए केजरीवाल
इसके बाद केजरीवाल ने कांग्रेस और भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि "पिछले कुछ दिनों से राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, अमित शाह और मोदी जी चारों मिलकर कह रहे हैं केजरीवाल आतंकवादी है. खूब जोर जोर से कह रहे हैं केजरीवाल आतंकवादी है. मैं आतंकवादी हूं भाईसाहब.'' उन्होंने कहा कि 70 साल से देश में कांग्रेस और बीजेपी का शासन रहा है लेकिन इनके पास गिनाने के लिए एक काम नहीं है. अगर काम गिनाने को होता तो केजरीवाल को आतंकवादी नहीं कहते. बताओ कोई आतंकवादी स्कूल बनवाता है? कोई आतंकवादी अस्पताल बनवाता है? कोई आतंकवादी बच्चों की पढ़ाई करवाता है? कोई आतंकवादी बुजुर्गों को तीर्थयात्रा करवाता है? 
 
आतंकवादी कहने पर साधा निशाना
केजरीवाल ने कहा कि पीएम मोदी ने मेरे घर और दफ्तर पर सीबीआई की रेड डलवाई, मेरे घर और दफ्तर पर इनकम टैक्स की रेड कराई. ईडी, रॉ और दिल्ली पुलिस की रेड करा ली. सारी रेड करा ली मेरे ऊपर तो, मैंने उनसे पूछा कि कुछ मिला, तो मोदी जी बोले कि गाजियाबाद में कोई कवि कह रहा था कि केजरीवाल आतंकवादी है. उसके सपने में आया था कि सात साल पहले मैं उस कवि को कह रहा था कि मैं भारत के दो टुकड़े कर दूंगा और एक टुकड़े का प्रधानमंत्री बन जाऊंगा और आपकी सरकार को पता भी नहीं चला.
 
दिल्ली के सीएम ने पीएम मोदी के साइकिल वाले पर भी निशाना साधा और कहा कि मोदी ने कहा कि देश में जो साइकिल चलाते है वो सब आतंकवादी है.  ये गरीबों पर चोट है. गरीबों को प्रधानमंत्री जी आतंकवादी बोल रहे हैं. साइकिल वालों जब बटन दबाने जाओ तब बता देना कि भाजपा वाले आतंकवादी है या साइकिल वाले आतंकवादी हैं. उन्होंने कहा कि केजवरीवाल वो आतंकवादी है जो भ्रष्टाचारियों को डराता है. वो शोले पिक्चर में डायलॉग है ना जब सौ-सौ मील तक कोई भ्रष्टाचार करता है तो मां कहती है बेटा सो जा नहीं तो केजरीवाल आ जाएगा. आज इन सारे भ्रष्टाचारियों को मेरे नाम से नींद नहीं आती.
 
केजरीवाल को आता है कौन सा मैजिक
केजरीवाल ने यहां अपने प्रत्याशी को जिताने की अपील करते हुए कहा कि "ये मैजिक केजरीवाल को ही आता है. यूपी में हम स्कूल और अस्पताल शानदार कर देंगे. बच्चों को रोजगार देंगे. रोजगार नहीं मिलता तब तक भत्ता देंगे. महिला को हर महीने एक हजार रुपया देंगे.'' वहीं दूसरी तरफ आप राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने भी कहा कि हम कहते हैं कि चुनाव गरीब बच्चों की फीस पर होगी. योगी जी कहते हैं 80-20 पर होगा. केजरीवाल ने अस्पताल पर, बिजली पर, स्कूल पर, पानी पर ऐसा काम करके दिखाया कि अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप की बेटी हिन्दुस्तान आती है तो कहती है कि केजरीवाल का स्कूल देखना है. 
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आगराः महिला कांस्टेबल ने की खुदकुशी, सरकारी आवास में फंदे पर लटका मिला शव
आगराः महिला कांस्टेबल ने की खुदकुशी, सरकारी आवास में फंदे पर लटका मिला शव
शिवा शर्मा मौत केस में श्रद्धा दुबे की ज्यूडिशियल कस्टडी बढ़ी, फोन को लेकर बड़ा खुलासा
शिवा शर्मा मौत केस में श्रद्धा दुबे की ज्यूडिशियल कस्टडी बढ़ी, फोन को लेकर बड़ा खुलासा
यूपी में 1.27 करोड़ हिंदु वोटर्स के नाम गायब? CM योगी के दावे पर अखिलेश ने क्या कहा?
यूपी में 1.27 करोड़ हिंदु वोटर्स के नाम गायब? CM योगी के दावे पर अखिलेश ने क्या कहा?
UP: युवाओं को 1,725 करोड़ की सौगात देंगे CM योगी, 5 जिलों में कौशल विकास केंद्र
UP: युवाओं को 1,725 करोड़ की सौगात देंगे CM योगी, 5 जिलों में कौशल विकास केंद्र

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रामलीला मैदान रैली से पहले रिजिजू के कांग्रेस से 5 सवाल, CEC ज्ञानेश कुमार पर क्या कहा?
रामलीला मैदान रैली से पहले रिजिजू के कांग्रेस से 5 सवाल, CEC ज्ञानेश कुमार पर क्या कहा?
सचिन पायलट बोले- 'अंपायर ही पक्षपाती हो तो मैच का क्या मतलब'
सचिन पायलट बोले- 'अंपायर ही पक्षपाती हो तो मैच का क्या मतलब'
टेस्ट में बिना ट्रिपल सेंचुरी लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-7 बल्लेबाज
टेस्ट में बिना ट्रिपल सेंचुरी लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-7 बल्लेबाज
'कांटे 2 का सपना जरूर पूरा होगा', संजय गुप्ता के निधन पर टूटे संजय दत्त, इन सेलेब्स ने भी जताया दुख
'कांटे 2 का सपना जरूर पूरा होगा', संजय गुप्ता के निधन पर टूटे संजय दत्त, इन सेलेब्स ने भी जताया दुख
दिल्ली-काशी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन शुरू, PM मोदी बोले- 'ऐहितासिक दिन'
दिल्ली-काशी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन शुरू, PM मोदी बोले- 'ऐहितासिक दिन'
'कल मिलते हैं', राहुल गांधी ने शेयर किया रामलीला मैदान रैली का मैप, बताया प्लान
'कल मिलते हैं', राहुल गांधी ने शेयर किया रामलीला मैदान रैली का मैप, बताया प्लान
विपक्ष की वो 4 पार्टियां जो रामलीला मैदान रैली से रहेंगी दूर, TVK-BJD का क्या रुख
विपक्ष की वो 4 पार्टियां जो रामलीला मैदान रैली से रहेंगी दूर, TVK-BJD का क्या रुख
Mattress Sagging Solution: किनारे बैठते ही नीचे दबता है गद्दा? खराब होने से पहले ऐसे बचाएं
किनारे बैठते ही नीचे दबता है गद्दा? खराब होने से पहले ऐसे बचाएं
Embed widget