एक्सप्लोरर

UP Election 2022: जीतने के बाद कभी न दिखने वाले बीजेपी प्रत्याशी का प्रचार के दौरान हुआ विरोध, विधायक ने दी ये सफाई

साल 2017 में मोदी लहर में जीतने के बाद अब 2022 में चुनाव प्रचार में निकले बीजेपी प्रत्याशी काे लोगों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा. इसका वीडियो भी वायरल हुआ है.

UP Election 2022: भदोही जनपद में लगातार बीजेपी विधायक प्रत्याशी के खिलाफ जगह जगह खूब विरोध प्रदर्शन हो रहा है. बीजेपी विधायक प्रत्याशी के प्रचार  के दौरान कई ग्रामीण क्षेत्रों में ग्रामीण जमकर विरोध कर रहे हैं. 2017 में मोदी लहर में जीतने के बाद कभी न दिखने वाले बीजेपी विधायक को 2022 में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.

बीजेपी प्रत्याशी रविंद्रनाथ त्रिपाठी अपने ही गढ़ अभोली ब्लॉक में प्रचार करने गए थे जहां बड़ी संख्या में मौजूद ग्रामीणों ने उनके सामने उनका विरोध किया और सपा के समर्थन में अखिलेश यादव जिंदाबाद के जमकर नारे लगाए जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. भदोही विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक रविंद्रनाथ त्रिपाठी को प्रत्याशी बनाए जाने को लेकर विरोध हुआ था.

UP News: यूपी में तेज रफ्तार में गाड़ी चलाने वालों पर एक्शन की तैयारी, Delhi की तर्ज पर स्पीड गन का होगा इस्तेमाल

वायरल वीडियो अभोली ब्लॉक के बसवां पुर के गोकुलपट्टी ग्राम सभा का है जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में भदोही सीट से बीजेपी विधायक जो बीजेपी के प्रत्याशी भी हैं वह लोगों से मिलकर अपने समर्थन में वोट मांगने पहुंचे ही थे कि उसी दौरान ग्रामीणों ने बीजेपी के प्रत्याशी रविंद्रनाथ त्रिपाठी का विरोध करना शुरू कर दिया. 

युवाओं सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों ने समाजवादी पार्टी का झंडा दिखाया तो वहीं बीजेपी विधायक प्रत्याशी के सामने जमकर ''अखिलेश यादव जिंदाबाद, अखिलेश भइया जिंदाबाद'' के नारे लगे. वायरल वीडियो में आप साफ तौर पर देख सकते हैं कि किस तरह से 392 भदोही विधानसभा क्षेत्र में बीजेपी के प्रत्याशी को विरोध का सामना करना पड़ रहा है. लोगों ने जब सपा के पक्ष में नारे लगाने शुरू किया तो बीजेपी के प्रत्याशी रविंद्रनाथ त्रिपाठी गाड़ी में बैठ कर वहां से निकल जाना ही बेहतर समझा है. वहीं इस पूरे प्रकरण पर बीजेपी के प्रत्याशी ने कहा कि है यह विरोधियों की साजिश है कुछ अवांछनीय तत्वों को भेजकर विरोधियों ने इक्का दुक्का लोगों से नारे लगवाए हैं.

इसे भी पढ़ें:

UP Weather Forecast: यूपी में आज कई जगहों पर बारिश की संभावना, जानिए-आपके शहर में आज कैसा रहेगा मौसम ?

रोहित कुमार गुप्ता उत्तर प्रदेश के भदोही जिले से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हैं. यहां की राजनीतिक, समाजिक और क्राइम की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उन्होंने इंडियन एक्सप्रेस समेत अन्य बड़े संस्थानों में काम किया है. उन्हें प्रिंट और टीवी पत्रकारिता का व्यापक अनुभव है. इसके साथ ही, भारत स्काउट्स एवं गाइड्स में उत्कृष्ट समाज सेवा के लिए उन्हें राज्यपाल द्वारा राज्य पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
बाराबंकी में विवाहिता से गैंगरेप, 8 दिन तक बनाया बंधक
बाराबंकी में विवाहिता से गैंगरेप, 8 दिन तक बनाया बंधक
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget