एक्सप्लोरर

यूपी में विधानसभा सत्र की हंगामेदार शुरुआत, गेट फांदकर अंदर गए सपा के सदस्य

सदन शुरू होने से पहले ही सपा के विधायक व एमएलसी ट्रेक्टर से गन्ना लेकर विधानसभा पहुंचे. सुनील सिंह साजन समेत कई एमएलसी गेट फांदकर अंदर आये.

लखनऊ: यूपी में इस साल का पहला विधानसभा सत्र विपक्ष के जोरदार हंगामे प्रदर्शन के साथ शुरू हुआ. विपक्ष का हंगामा सत्र शुरू होने से पहले ही चालू हो गया था. सपा, कांग्रेस, बसपा सभी ने विधानसभा परिसर में प्रदर्शन किया.

सदन शुरू होने से पहले ही सपा के विधायक व एमएलसी ट्रेक्टर से गन्ना लेकर विधानसभा पहुंचे. गेट नंबर 1 से जब उन्हें एंट्री नहीं दी गयी तो सुनील सिंह साजन समेत कई एमएलसी गेट फांदकर अंदर आये. हंगामा बढ़ता देख गेट खोला गया. इसके बाद सपा विधायकों ने विधानभवन परिसर में चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के सामने किसान पंचायत का बैनर लेकर प्रदर्शन किया. नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने कहा कि सरकार कानून व्यवस्था के मुद्दे पर फेल है और किसानों को भी गन्ना मूल्य का बकाया भुगतान नही हो रहा. पेट्रोल-डीजल के दाम आसमान पर हैं.

200 किसानों की जान जा चुकी है- आराधना मिश्रा

वहीं कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा, एमएलसी दीपक सिंह समेत अन्य विधायकों ने भी किसानों, कानून व्यवस्था, महंगाई के मुद्दे पर प्रदर्शन किया. आराधना मिश्रा हल लेकर विधानसभा पहुंचीं. उन्होंने कहा कि इस सरकार की नीतियों की वजह से 200 किसानों की जान जा चुकी है.

एक तरफ जहां सपा और कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला तो वहीं दूसरी ओर बसपा से निलंबित बागी विधायक अपनी ही पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोलते नज़र आये. विधायक हाकिम लाल बांध ने कहा कि उनका विरोध पार्टी के खिलाफ नहीं बल्कि उसकी नीतियों के खिलाफ है. तो विधायक असलम राइनी ने कहा कि पार्टी महासचिव सतीश मिश्र की वजह से ये हालात बने हैं. अगर अब भी नही संभले तो 2022 में पार्टी को भारी नुकसान हो सकता है. इनके साथ मुज्तबा सिद्दीकी, हरगोविंद भार्गव, असलम अली भी विधानसभा अध्यक्ष से मिले और कहा कि पार्टी के 9 विधायकों को बसपा विधान मंडल दल की बैठक में नही बुलाया गया. ये संख्या पार्टी के बाकी बचे विधयकों से अधिक है. ऐसे में उन्होंने अलग से बैठने की मांग रखी.

ये भी पढ़ें-

कल प्रयागराज जाएंगे संघ प्रमुख मोहन भागवत, इस वजह से बेहद खास है दौरा

उन्नाव घटना पर एक्शन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डीजीपी से मामले की रिपोर्ट तलब की

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AI और सेमीकंडक्टर में यूपी बनेगा देश का हब, जितिन प्रसाद ने बताया विजन
AI और सेमीकंडक्टर में यूपी बनेगा देश का हब, जितिन प्रसाद ने बताया विजन
बारिश से बाराबंकी में 3 लोगों की मौत, रामपुर में मकान ढहने से महिला की गई जान
बारिश से बाराबंकी में 3 लोगों की मौत, रामपुर में मकान ढहने से महिला की गई जान
UP चुनाव: इस तारीख से वाराणसी से शंखनाद करेगी JDU, निशांत लेंगे बाबा का आशीर्वाद
UP चुनाव: इस तारीख से वाराणसी से शंखनाद करेगी JDU, निशांत लेंगे बाबा का आशीर्वाद
CM धामी की मुहिम का बड़ा असर, चारधामों में 798 टन कचरा हुआ जमा
CM धामी की मुहिम का बड़ा असर, चारधामों में 798 टन कचरा हुआ जमा

वीडियोज

SIR Controversy | Gyanesh Kumar | Election Commission: SIR विवाद पर चुनाव आयोग का जवाब | ABP News
SIR Controversy | Gyanesh Kumar | Election Commission: 20 राज्यों में SIR पूर्ण..विपक्षी जंग अपूर्ण!
Shastrartha: मुस्लिम CM के मुद्दे पर क्या है सियासी तस्वीर? विश्लेषकों का विश्लेषण |UP Election 2027
YRKKH: Maira के फरार होते ही Poddar House में मचा कोहराम, टूटे Armaan-Abhira!
Bollywood News: गोविंदा-कोमल की मंदिर यात्रा के बाद सुनीता का बयान, विवाद में आया नया मोड़ (26.09.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR विवाद: 'जनादेश को स्वीकार करना सीखें', EC के समर्थन में उतरे चंद्रबाबू नायडू
SIR विवाद: 'जनादेश को स्वीकार करना सीखें', EC के समर्थन में उतरे चंद्रबाबू नायडू
CM मोहन यादव को जान से मारने की धमकी, मुंबई से आरोपी गिरफ्तार
CM मोहन यादव को जान से मारने की धमकी, मुंबई से आरोपी गिरफ्तार
BCCI ने किया एलान, मुथूट फिनकॉर्प बना टीम इंडिया का नया टाइटल स्पॉन्सर
BCCI ने किया एलान, मुथूट फिनकॉर्प बना टीम इंडिया का नया टाइटल स्पॉन्सर
'उसे वहीं गाड़ देना था...', अमिताभ बच्चन से मिलने आया था कसाब? बिग बी बोले- 'गोली मार देता'
अमिताभ बच्चन से मिलने आया था कसाब? बिग बी बोले- 'गोली मार देता'
एक हफ्ते के अंदर खोलें होर्मुज..., वॉर खत्म करने के लिए US को ईरान ने भेजे ये नए प्रस्ताव
एक हफ्ते के अंदर खोलें होर्मुज..., वॉर खत्म करने के लिए US को ईरान ने भेजे ये नए प्रस्ताव
Video: कुणाल घोष की गाड़ी पर हमला, फेंके गए अंडे, TMC विधायक बोले- यह जंगलराज
Video: कुणाल घोष की गाड़ी पर हमला, फेंके गए अंडे, TMC विधायक बोले- यह जंगलराज
मौसंबी की खेती में कितनी कमाई? जान लें लागत से मुनाफे तक का हिसाब
मौसंबी की खेती में कितनी कमाई? जान लें लागत से मुनाफे तक का हिसाब
चुनाव आयोग और अन्य मुद्दों पर इंडिया गठबंधन की घेराबंदी, 30 सितंबर को बड़ी बैठक
चुनाव आयोग और अन्य मुद्दों पर इंडिया गठबंधन की घेराबंदी, 30 सितंबर को बड़ी बैठक
Embed widget