एक्सप्लोरर

कल प्रयागराज जाएंगे संघ प्रमुख मोहन भागवत, इस वजह से बेहद खास है दौरा

संघ प्रमुख मोहन भागवत कल से दो दिन के प्रयागराज दौरे पर रहेंगे. भागवत यहां गंगा आरती करेंगे. इसके अलावा वो अन्य कार्यक्रमों में भी शामिल होंगे.

प्रयागराज. संघ प्रमुख मोहन भागवत कल से दो दिनों के प्रयागराज दौरे पर रहेंगे. भागवत संगम की रेती पर लगे माघ मेले में कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे. मोहन भागवत मुख्य रूप से गंगा की आरती और पूजा अर्चना करेंगे. इसके अलावा वो संघ के सहयोगी संगठन गंगा समग्र की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में शामिल होकर कार्यकर्ताओं को संबोधित भी करेंगे. माघ मेले में संघ प्रमुख का यह दौरा काफी अहम माना जा रहा है. माना यह जा रहा है कि वह अयोध्या में रामलला के भव्य मंदिर निर्माण की शुरुआत होने पर यहां मां गंगा और संगम की रेती का आभार जताने के लिए आ रहे हैं. रामलला के भव्य मंदिर के शिलान्यास के बाद संगम की रेती पर यह उनका यह पहला कार्यक्रम है.

दरअसल, राम मंदिर निर्माण के लिए होने वाले तमाम आंदोलनों का केंद्र बिंदु प्रयागराज ही रहा है. इसके साथ ही तमाम कार्यक्रमों की रणनीति भी यही तय की गई थी. कुंभ और माघ मेला में कई धर्म संसद व संत सम्मेलन यहीं आयोजित किए गए थे. कई कार्यक्रमों में खुद मोहन भागवत ने भी शिरकत की थी. वह जिस जगह गंगा पूजन व आरती करेंगे, वहां 1500 खास मेहमानों के बैठने का भी इंतजाम किया जा रहा है. माना यह जा रहा है कि वह यहां पर लोगों को संबोधित करेंगे और यहीं से देश को कोई बड़ा संदेश भी दे सकते हैं.

शाम सात बजे करेंगे गंगा आरती मोहन भागवत कल यानी शुक्रवार 19 फरवरी को दोपहर में प्रयागराज पहुंचेंगे. वह गंगा किनारे स्थित संघ कार्यालय जाकर प्रमुख लोगों के साथ बैठक करेंगे. इसके बाद शाम 7 बजे से संगम पर मां गंगा की आरती व पूजन करेंगे.

ये भी हैं कार्यक्रम संगम पर पूजा-अर्चना करने के बाद वह माघ मेले में विश्व हिंदू परिषद के कैंप में लगाई गई गंगा समग्र अभियान और नमामि गंगे की प्रदर्शनी का भी अवलोकन करेंगे. अगले दिन 20 फरवरी को सुबह 8 बजे से गंगा समग्र की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में शामिल होंगे. इस बैठक में सरकार्यवाह डॉ कृष्ण गोपाल और वीएचपी के महासचिव चंपत राय में शामिल रहेंगे. गंगा समग्र की बैठक में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के भी शामिल होने की उम्मीद है.

ये भी पढ़ें:

UP Budget Session 2021 LIVE: यूपी विधानसभा का बजट सत्र, सदन की कार्यवाही कल 11 बजे तक स्थगित

विधानसभा अध्यक्ष से मिले BSP के 9 बागी विधायक, सदन में अलग बैठने की जगह मांगी

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अयोध्याः 90 करोड़ की लागत से बनेगा राम मंदिर संग्रहालय, 20 गैलरियों में दिखेगा इतिहास
अयोध्याः 90 करोड़ की लागत से बनेगा राम मंदिर संग्रहालय, 20 गैलरियों में दिखेगा इतिहास
योगी के मंत्री का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'
योगी के मंत्री का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'
सर्दियों से पहले CM योगी के सख्त निर्देश, हाईवे-एक्सप्रेसवे पर तैनात होंगी एंबुलेंस
सर्दियों से पहले CM योगी के सख्त निर्देश, हाईवे-एक्सप्रेसवे पर तैनात होंगी एंबुलेंस
योगी सरकार के मिशन शक्ति को बड़ी कामयाबी, 7 दिन में खोज निकाले 32 लाख के मोबाइल
योगी सरकार के मिशन शक्ति को बड़ी कामयाबी, 7 दिन में खोज निकाले 32 लाख के मोबाइल

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget