एक्सप्लोरर

UP News: अलीगढ़ में बीजेपी नेताओं ने थाने का घेराव कर किया प्रदर्शन, कहा- ' ...हमारे बच्चे कैसे पढ़ेंगे'

Aligarh Protest: बीजेपी नेता ने कहा अलीगढ़ पुलिस प्रशासन ने एक चैप्टर रचा है. बीजेपी के नेताओं के खिलाफ, उनकी प्रतिभा को कुचलने का कार्य किया है और उनके पुराने दर्ज हुए मुकदमे खोद- खोद कर निकाले हैं.

Aligarh News: अलीगढ़ में सैकड़ों बीजेपी नेता व कार्यकर्ताओं ने दिल्ली गेट थाना पर प्रदर्शन किया. यह प्रदर्शन प्रशासन के खिलाफ था, उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार को बदनाम करने के उद्देश्य से एडीएम सिटी ने आधा दर्जन नेताओं की आपराधिक सूची की थी जारी. कुछ दिन पूर्व जिला प्रशासन ने आपराधिक छवि वाले लोगों की एक लिस्ट जारी की थी जिसमें कई भाजपाइयों के नाम थे. आपराधिक लिस्ट जारी होने के बाद भाजपाई भड़क गए और उन्होंने आज थाना दिल्ली गेट का घेराव कर प्रदर्शन किया. उन्होंने अपने बच्चों के स्कूल बैग लाकर पुलिस के सामने रख दिए और कहा कि यदि हम लोग जिला बदर हो जाएंगे तो बच्चे कैसे पढ़ेंगे. 

बीजेपी नेता ने कहा अलीगढ़ पुलिस प्रशासन ने एक चैप्टर रचा है, बीजेपी के युवा नेताओं के खिलाफ, उनकी प्रतिभा को कुचलने का कार्य किया है उनके पुराने दर्ज हुए मुकदमे खोद- खोद कर निकाले हैं. मुझ समेत कार्यकर्ताओं पर जो मुकदमे खोदकर निकाले गए हैं वह किसी पर भी व्यक्तिगत मुकदमे नहीं है. वह सब समाज हित में लड़ी गई लड़ाइयां है और आंदोलनों के मुकदमे हैं. उसी से हम लोगों को हिस्ट्रीशीटर बताया जा रहा है और यह निश्चित रूप से बीजेपी सरकार को बदनाम करने का कार्य पुलिस प्रशासन कर रहा है. मेरे ऊपर जो दो मुकदमे दर्शाए गए हैं, वह साल 2015 के और एक साल 2017 का है. यह सभी मुकदमा पुरानी सरकार के समय के लगे हुए हैं. हम लोग जेल चले जाएंगे या जिला बदर हो जाएंगे तो बच्चों की पढ़ाई लिखाई कौन कराएगा तो निश्चित रूप से बच्चों के स्कूल बैग पुलिस प्रशासन को दे रहे हैं.

बीजेपी नेताओं ने कहा कि एडीएम सिटी की तरफ से यह सूची जारी की गई है. इनकी मानसिकता पूर्व में सरकारों के समर्पित है ऐसा प्रतीत हो रहा है. इसको लेकर संगठन के लोगों से भी वार्ता हुई है, इसको लेकर आंदोलन चलाएंगे चाहे कितने भी दिन लगे. वहीं बीजेपी नेता विनय वार्ष्णेय का कहना है कि साल 2020 में मेरे ऊपर एक मुकदमा लगा था जो सीएए-एनआरसी का झूठा मुकदमा था. जिसमें माननीय न्यायालय ने दोषमुक्त कर दिया. उस मुकदमे को आधार बनाकर आज पुलिस प्रशासन ने एक रणनीति के तहत मेरे और मेरे साथियों के ऊपर जो पूरे शहर की दलाली को बंद किए हुए हैं. 

पुलिस सपा-बसपा सरकार में करती थी दलाली 

इसके साथ ही बीजेपी नेताओं ने कहा कि सरकार पुलिस की आमदनी पर रोक लगाए हुए है जो पुलिस सपा-बसपा सरकार में दलाली करती थी. अब आमदनी का रास्ता खोलने के लिए हम लोगों को हटाने के लिए आज पुलिस प्रशासन ने जिला बदर करने की तैयारी की है. प्रशासन ने हम लोगों का एनकाउंटर करने के लिए तैयारी की है, पुलिस प्रशासन हमें हमारे परिवार को जीने नहीं देगा. इनकी दलाली आमदनी दोबारा शुरू हो जाएगी और यह हमसे पैसे छीनना वसूलना दोबारा शुरू कर देंगे. आज हम बैग नहीं अपने बच्चों का भविष्य पुलिस प्रशासन को सौंपने आए हैं. हमारा भविष्य तो खराब हुआ ही अगर बच्चों का भविष्य खराब हुआ तो इसका जिम्मेदार पुलिस प्रशासन है. वहीं इस मामले पर डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने जानकारी देते हुए बताया है कि अखबारों में खबरों के माध्यम से जानकारी हुई है. इस बात की पुष्टि नहीं हुई है, यह नॉर्मल कार्रवाई होती है, यह पुलिस भेजती है तो उसकी सूची तैयार होती है.

UP Politics: पीडीए वाले बयान पर मायावती को BJP का मिला साथ, योगी के मंत्री बोले- 'सपा में परिवार मालिक बाकी सब नौकर'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कंगना रनौत के बयान पर यूपी BJP की उपाध्यक्ष बोलीं, 'सबका अपना विवेक'
कंगना रनौत के बयान पर यूपी BJP की उपाध्यक्ष बोलीं, 'सबका अपना विवेक'
अलीगढ़ CMO दफ्तर में 'विवादित बाबू' की वापसी, उठे सवाल
अलीगढ़ CMO दफ्तर में 'विवादित बाबू' की वापसी, उठे सवाल
फतेहपुर: लालच में खोजकरक बाबा की मजार खोदी, लोगों में रोष
फतेहपुर: लालच में खोजकरक बाबा की मजार खोदी, लोगों में रोष
देहरादून: लेडी टीचर सुसाइड केस CB-CID को सौंपा गया
देहरादून: लेडी टीचर सुसाइड केस CB-CID को सौंपा गया

वीडियोज

Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
What To Watch: ओटीटी से थिएटर तक देखने लायक है ये 4 फिल्में 1 सीरीज, बाकी सब वेस्ट ऑफ टाइम!
ओटीटी से थिएटर तक देखने लायक है ये 4 फिल्में 1 सीरीज, बाकी सब वेस्ट ऑफ टाइम!
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
PoJK में चुनाव को भारत ने किया खारिज, बर्बरता पर पाकिस्तान को दो टूक
PoJK में चुनाव को भारत ने किया खारिज, बर्बरता पर पाकिस्तान को दो टूक
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Xप्लेन: भारत के किस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! तो कहां गलत सोच रहे आप?
भारत के किस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! तो कहां गलत सोच रहे आप?
Embed widget