एक्सप्लोरर

UP Politics: पीडीए वाले बयान पर मायावती को BJP का मिला साथ, योगी के मंत्री बोले- 'सपा में परिवार मालिक बाकी सब नौकर'

UP News: मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि सभी जानते हैं कि समाजवादी पार्टी समाज की नहीं परिवार की पार्टी है. चुनाव अपने परिवार के लोगों को लड़ाएगी. सपा में परिवार के अलावा सब नौकर हैं.

UP News: गोरखपुर स्थित गीता प्रेस को साल 2021 के लिए गांधी शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा पर सियासी घमासान जारी है. कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा था कि, “गीता प्रेस को गांधी शांति पुरस्कार दिया जाना, गोडसे और सावरकर को पुरस्कार दिए जाने जैसा है.'' मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने कांग्रेस नेता के बयान को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है. उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह के बाद आजकल जयराम रमेश निगेटिव बात से समाज में द्वेष फैला रहे हैं. उन्होंने बयान के पीछे सस्ती लोकप्रियता हासिल करना बताया. उन्होंने कहा कि गीता प्रेस का 100 वर्षों से भी पुराना इतिहास है. संस्था को न्यायालय ने भी मान्यता दी है. गीता पर हाथ रख कर अदालत में शपथ दिलाई जाती है. उन्होंने दावा किया कि गीता प्रेस की महान ग्रंथ जैसी मान्यता किसी भी किताब को नहीं मिली.

मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने कांग्रेस पर बोला हमला

मंत्री ने कहा कि कांग्रेस और जयराम रमेश की भी गीता जैसी मान्यता नहीं होगी. मोदी-योगी से लड़ने में नाकाम रहने पर किताब से लड़ाई शुरू कर दी. निर्जीव किताब ने जीवंता पैदा की है. महान ग्रंथ ने देश को जोड़ने का काम किया है. कांग्रेस खामी निकालकर सस्ती लोकप्रियता हासिल करने का प्रयास कर रही है. आदिपुरुष फ़िल्म पर जारी विवाद के बीच मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि समाजवादी पार्टी के नेताओं को जनता ने नकार दिया है. इसलिए सपा नेताओं के भीतर हताशा है. उन्होंने नसीहत दी कि विपक्ष को सकारात्मक रोल अदा करना चाहिए. जनहित के खिलाफ काम करनेवाली सरकार का भंडाफोड़ करना चाहिए. फिल्म आदिपुरुष से बीजेपी का कोई लेना-देना नहीं है.

'देश के सामने मोदी- योगी जैसे नेताओं का नेतृत्व'

सेंसर बोर्ड की फिल्म को पास करने की अलग प्रक्रिया है. 2024 में मुलायम परिवार के लोगों को चुनाव लड़ाने की अटकलों पर भी दिनेश प्रताप सिंह ने निशाना साधा. उन्होंने कहा कि सभी जानते हैं कि समाजवादी पार्टी समाज की नहीं परिवार की पार्टी है. पार्टी चुनाव अपने परिवार के लोगों को लड़ाएगी. उत्तर प्रदेश की जनता खूब अच्छे से जान चुकी है. मुलायम परिवार की सीटों पर आज बीजेपी का कब्जा है. रामपुर और आजमगढ़ सपा का गढ़ कहा जाता था. बीजेपी ने सपा के किले को ध्वस्त कर दिया है. सपा की नीतियों और सिद्धांतों पर प्रदेश वासियों को अब विश्वास नहीं है. देश के सामने मोदी- योगी जैसे नेताओं का नेतृत्व है.

मायावती के पीडीए वाले ट्वीट का दिनेश प्रताप सिंह ने समर्थन किया. उन्होंने कहा कि सपा में परिवार के अलावा कोई कुछ नहीं. परिवार असली मालिक है बाकी सब नौकर हैं. बहन मायावती ने कुछ भी गलत नहीं कहा. कांग्रेस की बैठक पर भी दिनेश प्रताप सिंह ने टिप्पणी की. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी अमेठी से चुनाव हार गए. कैसा प्रयोग कांग्रेस करना चाहती है. मुझे नहीं लगता कि  पूर्व एमएलए, एमपी, एमएलसी को चुनाव लड़ाने से फायदा होगा. कई बार के सांसद रहे राहुल गांधी को जनता ने स्वीकार नहीं किया. उन्होंने दावा किया कि आगामी चुनाव में कांग्रेस का खाता भी नहीं खुलनेवाला है. 

UP Politics: मायावती के पीडीए वाले बयान पर सपा का पलटवार, सुनील सिंह साजन बोले- BJP का मैटर बोलती हैं बसपा अध्यक्ष

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुजफ्फरनगर: पुजारी की हत्या के मामले में खुलासा, बाप-बेटे गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर: पुजारी की हत्या के मामले में खुलासा, बाप-बेटे गिरफ्तार
रेखा आर्या के पति का पलटवार, 210 करोड़ की संपत्ति का आरोप; ऑडियो को बताया फर्जी
रेखा आर्या के पति का पलटवार, 210 करोड़ की संपत्ति का आरोप; ऑडियो को बताया फर्जी
'जितना उल्टा-सीधा बोलेंगे BJP उन्हें...', राजभर पर सपा नेता ने साधा निशाना
'जितना उल्टा-सीधा बोलेंगे BJP उन्हें...', राजभर पर सपा नेता ने साधा निशाना
मुरादाबाद: प्रॉपर्टी के लालच में पति की हत्या, पुलिस ने महिला को किया गिरफ्तार
मुरादाबाद: प्रॉपर्टी के लालच में पति की हत्या, पुलिस ने महिला को किया गिरफ्तार

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेहा बोरा आधी रात हिरासत से छूटीं, पुलिस का अभिजीत दीपके के खिलाफ सख्त एक्शन
नेहा बोरा आधी रात हिरासत से छूटीं, पुलिस का अभिजीत दीपके के खिलाफ सख्त एक्शन
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
नेहा बोरा कहां हैं? हिरासत पर भड़के अखिलेश यादव, पुलिस से मांगा जवाब
नेहा बोरा कहां हैं? हिरासत पर भड़के अखिलेश यादव, पुलिस से मांगा जवाब
Mattress Care Tips: नया गद्दा खरीदने की नो टेंशन! मैट्रेस टॉपर से होगा बड़ा कमाल
नया गद्दा खरीदने की नो टेंशन! मैट्रेस टॉपर से होगा बड़ा कमाल
Embed widget