एक्सप्लोरर

सांसद इकरा हसन पर गरमाई सियासत, AIMIM ने अखिलेश यादव पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- 'मुस्लिमों पर तो...'

Samajwadi Party News: असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM ने सपा सांसद इकरा हसन मामले को लेकर अखिलेश यादव पर निशाना साधा और कहा कि सपा अध्यक्ष मुस्लिमों को लेकर कभी नहीं बोलते हैं.

सपा सांसद इकरा हसन पर अभद्र टिप्पणी को लेकर असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM ने अखिलेश यादव के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. पार्टी कार्यकर्ताओं ने कहा कि मुस्लिम हमेशा सपा के साथ रहे लेकिन जब मुस्लिमों की बात आती है तो उनके मुंह में दही जम जाती है. 

AIMIM के कार्यकर्तां ने सपा सांसद इकरा हसन पर करणी सेना के योगेंद्र राणा की अभद्र टिप्पणी को लेकर अखिलेश यादव पर करारा वार किया. उन्होंने कहा कि जब भी मुसलमानों के खिलाफ कोई जहर उगलता है तो अखिलेश यादव चुप्पी साध लेते है लेकिन, जब यादवों की बात आती है तो वो खुलकर उनका समर्थन करते हैं उन्हें सम्मानित करते हैं. 

सपा अध्यक्ष पर लगाया आरोप
अखिलेश यादव के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने वाले आजम खान, तंजीन फातिमा और उमर अब्दुल्ला जैसे दिग्गजों ने सपा के लिए कड़ी मेहनत की लेकिन, उनको भी तरजीह नहीं दी गई. आज भी जब योगेंद्र राणा ने इकरा हसन के खिलाफ जहर उगला तो सपा अध्यक्ष के द्वारा कोई टिप्पणी नहीं की गई. 

जाहिर है समाजवादी पार्टी सिर्फ मुसलमान का वोट लेना जानती है उनकी आवाज नहीं उठाती. हमारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने हमेशा सभी को साथ लेकर चले हैं. हमारी पार्टी आज सड़कों पर उतरी हुई है. अगर इस मामले में कठोर कार्रवाई नहीं की गई तो बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा. 

AIMIM कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
एआईएमआईएम ने अलीगढ़ के थाना सिविल लाइन में इस घटना के विरोध में प्रदर्शन करते हुए शिकायत दर्ज कराई है और आरोपी पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है. बता दें कि बीते दिनों ख़ुद की करणी सेना का उपाध्यक्ष बताने वाले योगेंद्र राणा का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वो सपा सांसद से निकाह की बात कर रहे हैं. 

सख्त कार्रवाई की मांग की
योगेंद्र ने वीडियो में ये भी कहा कि वो अपने घर में इकरा का नमाज पढ़ने की इजाज़त देंगे बशर्ते असदुद्दीन ओवैसी और अकबरुद्दीन ओवैसी उन्हें जीजा कहें. AIMIM कार्यकर्ताओं ने अब इस मामले में योगेंद्र राणा पर सख्त कार्रवाई की मांग की है. 

एआईएमआईएम के जिला अध्यक्ष यामीन अब्बासी ने कहा कि कुछ गंदी मानसिकता के लोग देश का माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं. योगेंद्र राणा द्वारा की टिप्पणी शर्मसार करने वाली घटना है. लेकिन फिर भी इस पर सपा अध्यक्ष की ओर से कोई बयान नहीं आया. 

यूपी की महिलाओं को बड़ा तोहफा देने की योजना बना रहे सीएम योगी आदित्यनाथ, आज लग सकती है मुहर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अखिलेश बोले- भाजपाइयों छोड़ो खाना, बचाओ थाना, शेयर किया Video
अखिलेश बोले- भाजपाइयों छोड़ो खाना, बचाओ थाना, शेयर किया Video
UP Election 2027: इमरान मसूद के घर गंगोह में कांग्रेस का बुरा हाल, 2022 में जीती थी BJP, क्या हैं 2027 के समीकरण?
इमरान मसूद के घर गंगोह में कांग्रेस का बुरा हाल, 2022 में जीती थी BJP, क्या हैं 2027 के समीकरण?
सवा बीघा जमीन के लिए जिंदा बच्चे को बताया मृत! SDM ने दिए जांच के आदेश
सवा बीघा जमीन के लिए जिंदा बच्चे को बताया मृत! SDM ने दिए जांच के आदेश
'वीडियो से छेड़छाड़ कर रची साजिश', IAS रिंकू सिंह राही ने दी सफाई
'वीडियो से छेड़छाड़ कर रची साजिश', IAS रिंकू सिंह राही ने दी सफाई

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
वंदे मातरम: कांग्रेस नेता बोले- 'फांसी पर चढ़ा दो या जेल भेज दो, मैं...'
वंदे मातरम: कांग्रेस नेता बोले, 'फांसी पर चढ़ा दो...2 ही छंद गाऊंगा'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
Embed widget