एक्सप्लोरर

UP Air Pollution: दिवाली पर जमकर फूटे पटाखे, बिगड़ी नोएडा और गाजियाबाद की हवा, खराब श्रेणी में पहुंचा AQI

UP Pollution: दीपावली पर हुई आतिशबाजी की वजह से एक बार फिर से यूपी के बड़े शहरों की हवा खराब हो गई है. नोएडा, गाजियाबाद में हवा में प्रदूषण बढ़ गया है और खराब श्रेणी में है.

UP AQI: बारिश के बाद दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के जनपदों नोएडा (Noida), गाजियाबाद (Ghaziabad) की हवा सुधर गई थी, लेकिन दीपावली पर हुई आतिशबाजी के बाद एक बार फिर से इन इलाकों में हवा में प्रदूषण का स्तर बढ़ गया है. एनसीआर इलाके में पटाखों पर बैन के बावजूद लोगों नहीं माने और जमकर पटाखें फोड़े, जिससे हवा की गुणवत्ता खराब श्रेणी में पहुंच गई है. वहीं मौसम में भी अब बदलाव देखने को मिल रहा है. सुबह और शाम को अच्छी खासी ठंड महसूस होने लगी है. आने वाले दो दिनों में तापमान और गिरेगा.

एनसीआर इलाके में इस बार भी दिवाली पर आतिशबाजी को बैन किया गया था, लेकिन बावजूद इसके लोग नहीं माने और पटाखे फोड़कर जश्न मनाया. शाम से ही नोएडा, गाजियाबाद की हवा खराब होने लगी और धुआं बढ़कर गया. सोमवार 13 नवंबर सुबह छह बजे गाजियाबाद के लोनी इलाके का एक्यूआई लेवल बढ़कर 276 तक पहुंच गया और हवा की गुणवत्ता खराब श्रेणी में दर्ज की गई जबकि शनिवार को बारिश के बाद यहां का एक्यूआई 179 तक गिर गया था. नोएडा में भी दिवाली के बाद हवा में प्रदूषण की बढ़ गया और एक्यूआई 276 दर्ज किया गया वहीं ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई 209 रहा और हवा की गुणवत्ता खराब श्रेणी में दर्ज की गई. 

प्रमुख शहरों की हवा में प्रदूषण

राजधानी लखनऊ की बात करें तो यहां के लालबाग इलाके में एक्यूआई लेवल नोएडा, गाजियाबाद से ज्यादा 286 तक दर्ज किया गया. हापुड़ में 202, मेरठ के गंगानगर इलाके में 314, मुजफ्फरनगर में 250 और बागपत में एक्यूआई 295 दर्ज किया गया.

अब सर्दी बढ़ने का अनुमान

मौसम विभाग के मुताबिक पूर्वी यूपी और पश्चिमी यूपी अगले कुछ दिन मौसम शुष्क ही रहने वाला है, लेकिन अब धीरे-धीरे सर्दी बढ़ेगी. अगले दो दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तापमान में गिरावट आ सकती है, न्यूनतम तापमान में भी गिरावट देखने को मिलेगी, जिससे सुबह और रात के समय मौसम में ठंडक महसूस होगी. 

पिछले 24 घंटे में बरेली में सबसे कम न्यूनतम तापमाम 12.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि यहां का अधिकतम तापमान 27.0 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि अधिकतम तापमान प्रयागराज में 33.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

ये भी पढ़ें- Kanpur Dehat Bomb Blast: दीपावली की खुशियां मातम में बदलीं, तेज धमाकों के साथ फटे बम, हादसे में एक की मौत, 6 घायल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजम परिवार से मिले अखिलेश यादव, क्या हुई बात? बड़े बेटे अदीब आजम ने बताया
आजम परिवार से मिले अखिलेश यादव, क्या हुई बात? बड़े बेटे अदीब आजम ने बताया
पीलभीत SIR मामला: पहले हटाया, अब FIR, 2 SDM कंप्यूटर ऑपरेटर समेत 3 घिरे
पीलभीत SIR मामला: पहले हटाया, अब FIR, 2 SDM कंप्यूटर ऑपरेटर समेत 3 घिरे
पीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन, जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई
पीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन, जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई
बाराबंकीः UP MLC चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, 72 बूथों पर 23 अक्टूबर को होगा मतदान
बाराबंकीः UP MLC चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, 72 बूथों पर 23 अक्टूबर को होगा मतदान

वीडियोज

Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)
Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जानवरों में पाया जाने वाला वायरस पहली बार इंसान में मिला, हुई मौत, WHO चीफ ने किया अलर्ट
जानवरों में पाया जाने वाला वायरस पहली बार इंसान में मिला, हुई मौत, WHO चीफ ने किया अलर्ट
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
Jio और Airtel के प्लान में 11 रुपये का अंतर, डेटा और वैलिडिटी में कौन आगे?
Jio और Airtel के प्लान में 11 रुपये का अंतर, डेटा और वैलिडिटी में कौन आगे?
Embed widget