एक्सप्लोरर

Kanpur Dehat Bomb Blast: दीपावली की खुशियां मातम में बदलीं, तेज धमाकों के साथ फटे बम, हादसे में एक की मौत, 6 घायल

Kanpur Dehat News: कानपुर देहात का रसूलाबाद थाना क्षेत्र धमाकों की आवाज से दहल उठा. दीपावली पर्व की खुशियां मातम में बदल गई. बम धमाके की चपेट में आकर आधा दर्जन लोग घायल हो गए.

Bomb Blasts in Kanpur Dehat: कानपुर देहात में दीपावली पर बम फटने से बड़ा हादसा हुआ है. रसूलाबाद थाना क्षेत्र में तेज धमाके के साथ बम फटने से हड़कंप मच गया. हादसे में एक बच्चे की मौत और आधा दर्जन लोग जख्मी हो गए. धमाके से पास में खड़े लोग 20 फीट तक हवा में उड़ गए. मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा है. एक घायल की हालत नाजुक बताई जा रही है. रसूलाबाद से कानपुर नगर जाने वाली सड़क पर दीपावली की शाम लोग पटाखे और मिठाइयों की खरीदारी कर रहे थे.

दिवाली पर कई परिवार में पसरा मातम

पटाखों की खरीद में अवैध बमों की बिक्री होने से बड़ा हादसा हो गया. धमाका इतना तेज था कि पास खड़े लोग 20 फीट तक हवा में उछल गए. तेज धमाकों की आवाज से मौके पर अफरा तफरी मच गई. हादसे ने कई परिवारों की खुशी को मातम में बदल दिया. बताया जा रहा है बाजार में अवैध बारूद से बने बमों के सौदागर सक्रिय थे. विस्फोटक का बोरा फटने से तेज धमाका हो गया. हादसे में 11 साल के मासूम सुफियान की मौत हो गई. मौके पर मौजूद आधा दर्जन लोग घायल हो गए. घटना के बाद भारी संख्या में पुलिस बल पहुंचा. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया. हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने कानपुर नगर रेफर कर दिया है. धमाके से एक बच्चे के शरीर का चीथड़ा उड़ गया. 

बम धमाके में एक की मौत, 6 लोग घायल

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि धमाके की लपटें जमीन से करीब 20 फीट ऊंची थीं. सुफियान का शरीर भी लगभग 10 से 15 फीट ऊपर धमाके में उड़ गया. कानपुर देहात की क्षेत्राधिकार तनु उपाध्याय की ने बताया कि एक युवक झोले में पटाखे खरीद कर घर ले जा रहा था. अचानक झोले में तेज धमाका हो गया. हादसे में मासूम सुफियान की मौत हो गई और कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. सवाल है कि झोले में मामूली पटाखों से बड़ा धमाका कैसे हो गया.

घटना पर लीपापोती करती दिखाई पुलिस

आखिर पटाखों में कौन सा बारूद था. पुलिस घटना की लीपापोती करती हुई नजर आ रही है. प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि धमाका मामूली पटाखों से नहीं हो सकता. सीएचसी प्रभारी रसूलाबाद के डॉक्टर सौरभ वत्स ने बताया कि करीब आधा दर्जन लोग घायल अवस्था में आए. उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए कानपुर नगर रेफर कर दिया गया है. अस्पताल पहुंचने से पहले मासूम की मौत हो चुकी थी. माना जा रहा है कि दिवाली पर अवैध बारूद के सौदागर पटाखों का कारोबार कर रहे थे. 

Diwali 2023: वनटांगिया गांव में CM योगी ने दिया दिवाली गिफ्ट, कहा- वंचितों को अधिकार और सुविधा मिलना रामराज्य

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आगरा: पहले फोटो सेशन... फिर 11 महीने की बेटी को पिता ने यमुना में फेंका
आगरा: पहले फोटो सेशन... फिर 11 महीने की बेटी को पिता ने यमुना में फेंका
पहाड़ में इंडस्ट्रियल पार्क से युवा आयोग तक, CM धामी के 7 बड़े ऐलान
पहाड़ में इंडस्ट्रियल पार्क से युवा आयोग तक, CM धामी के 7 बड़े ऐलान
लखनऊ में 'मिनी इंडिया', राम-सीता झांकी से लेकर लोकनृत्यों तक बिखरी संस्कृति की छटा
लखनऊ में 'मिनी इंडिया', राम-सीता झांकी से लेकर लोकनृत्यों तक बिखरी संस्कृति की छटा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से आजादी, ये बाइक्स देंगी 70+ माइलेज
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से आजादी, ये बाइक्स देंगी 70+ माइलेज
Embed widget