एक्सप्लोरर

UP Air Pollution: यूपी के कई शहरों की हवा हुई जहरीली, ग्रेटर नोएडा में 497 पार हुआ AQI, सांस लेना भी मुश्किल

UP Air Quality Index: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के जनपदों में AQI अपनी बेहद खराब श्रेणी में पहुंच गया है. यहां पर हवा की क्वालिटी बेहद खराब से गंभीर की श्रेणी में दर्ज की गई.

Noida Air Pollution Update: इन दिनों लगातार तेजी के साथ बढ़ रहा प्रदूषण का असर मौसम के मिजाज पर भी देखने को मिल रहा है. सर्दी के मौसम के आगमन के साथ ही हवा में बढ़ रहे प्रदूषण ने सभी को परेशान कर रखा है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत उसके आस-पास के जिलों नोएडा, गाजियाबाद और मेरठ में वायू प्रदूषण ने आम जनजीवन को त्रस्त हो गया.

इन दिनों राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत सटे हुए उत्तर प्रदेश के जिलों में हवा की गुणवत्ता बेहद खराब देखी जा रही है. नोएडा, गाजियाबाद, ग्रेटर नोएडा और मेरठ में लगातार बढ़ रहे वायू प्रदूषण के कारण आम लोगों को सांस लेने में काफी मुश्किल देखी जा रही है. नेशनल एयर क्वालिटी इंडेक्स के मुताबिक नोएडा सेक्टर 62 में एक्यूआई 454 दर्ज किया, जो की खराब हवा की बेहद चिंताजनक स्थिती को दर्शाता है.

दिल्ली से सटे जनपदों का हाल

नेशनल एयर क्वालिटी इंडेक्स के अनुसार नोएडा सेक्टर-125 में एक्यूआई 409, नोएडा सेक्टर-1 में एक्यूआई 404,  नोएडा सेक्टर-116 में एक्यूआई 414 दर्ज किया गया. वहीं गाजियाबाद के इंदिरापुरम इलाके में एक्यूआई 354 दर्ज किया गया. इसके साथ ही गाजियाबाद के लोनी में 466 एक्यूआई, संजय नगर में 358 एक्यूआई और वसुंधरा में 372 एक्यूआई दर्ज किया गया है. जो की हवा के खराब गुणवत्ता को दर्शा रहा है.

497 पार हुआ ग्रेटर नोएडा का AQI

वहीं अगर ग्रेटर नोएडा की बात करें तो यहां के नॉलेज पार्क में आज देर शाम 8 बजे तक 497 एयर क्वालिटी इंडेक्स दर्ज किया गया, जो की सबसे चिंताजनक स्थिति को बता रहा है. इसके साथ ही मेरठ के गंगा नगर में 403 एक्यूआई रही, जो की हवा की श्रेणी खराब क्वालिटी है. वहीं मेरठ के पल्लवपुरम फेज2 में 380 एयर क्वालिटी इंडेक्स और जय भीम नगर में सबसे कम 362 एक्यूआई दर्ज की गई.

लखनऊ में हवा की क्वालिटी मोडरेट

उत्तर प्रदेश के बागपत में एयर क्वालिटी इंडेक्स 334 दर्ज की गई. बरेली के सिविल लाइंस में हवा की श्रेणी मोडरेट रही और एक्यूआई 144 दर्ज किया गया. इसके साथ ही कानपुर के किदवई नगर में भी हवा की क्वालिटी मोडरेट रही और एयर क्वालिटी इंडेक्स 130 पर है. राजधानी लखनऊ की बात करें तो यहां के गोमती नगर में हवा की क्वालिटी मोडरेट है और एयर क्वालिटी इंडेक्स 129 पर है. प्रयागराज में भी हवा साफ बनी हुई है, यहां पर एक्यूआई लेवल 134 पर है.

बता दें कि नेशनल एयर क्वालिटी इडेक्स के मुताबिक 0-50 के बीच सूचकांक को ‘अच्छा’ और स्वस्थ इंसान के लिए बेहतर माना गया है. वहीं 51-100 के बीच एयर क्वालिटी इडेक्स ‘संतोषजनक’ रहता है. 101-200 के बीच ‘मध्यम’ और मोडरेट माना गया है. 201-300 के बीच हवा की खराब स्थिति को दर्शाता है. 301-400 के बीच एयर क्वालिटी इडेक्स ‘बहुत खराब’ होती है और 401-500 के बीच ‘गंभीर’ हवा की श्रेणी में रखा जाता है. 

यह भी पढ़ेंः 
UP Politics: कांग्रेस के लिए 'संकटमोचन' बनेंगे पूर्व सांसद रवि प्रकाश वर्मा? अखिलेश यादव की बढ़ सकती है टेंशन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जंतर-मंतर पर हुए विरोध प्रदर्शनों से सबक लेना चाहिए...', CM योगी पर महबूबा मुफ्ती का निशाना
'जंतर-मंतर पर हुए विरोध प्रदर्शनों से सबक लेना चाहिए...', CM योगी पर महबूबा मुफ्ती का निशाना
'यूपी में मस्जिद-दरगाहों को बनाया जा रहा निशाना', सपा की चुप्पी पर ओवैसी ने उठाए सवाल
'यूपी में मस्जिद-दरगाहों को बनाया जा रहा निशाना', सपा की चुप्पी पर ओवैसी ने उठाए सवाल
शंकराचार्य की मान्यता पर नया बवाल, स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने राम मंदिर ट्रस्ट को भेजा नोटिस
शंकराचार्य की मान्यता पर नया बवाल, स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने राम मंदिर ट्रस्ट को भेजा नोटिस
PM मोदी के बाद CM योगी का सोशल मीडिया को लेकर बयान, कहा- आज की आवश्यकता...अच्छा कंटेंट डालिए
PM मोदी के बाद CM योगी का सोशल मीडिया को लेकर बयान, कहा- आज की आवश्यकता...अच्छा कंटेंट डालिए

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन में फिर हुआ भारतीय जहाज पर हमला, 2 क्रू मेंबर लापता, दूतावास ने क्या बताया?
यूक्रेन में भारतीय जहाज पर हमला, 2 क्रू मेंबर लापता, दूतावास ने क्या बताया?
शंकराचार्य की मान्यता पर नया बवाल, स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने राम मंदिर ट्रस्ट को भेजा नोटिस
शंकराचार्य की मान्यता पर नया बवाल, स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने राम मंदिर ट्रस्ट को भेजा नोटिस
प्रेग्नेंट करिश्मा तन्ना का रोमांटिक फोटोशूट, पति ने बेबी बंप पर किया KISS
प्रेग्नेंट करिश्मा तन्ना का रोमांटिक फोटोशूट, पति ने बेबी बंप पर किया KISS
बदल गई IND vs ZIM 3rd T20 की टाइमिंग? जानिए LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
बदल गई IND vs ZIM 3rd T20 की टाइमिंग? जानिए LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Pralhad Joshi Education Minister: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद देश को मिला नया शिक्षा मंत्री, प्रह्लाद जोशी ने संभाला पद
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद देश को मिला नया शिक्षा मंत्री, प्रह्लाद जोशी ने संभाला पद
Dharmendra Pradhan Resign: ‘छात्रों ने ऐसा मंत्र पढ़ा कि रात 12 बजे...’, ओवैसी ने PM मोदी पर कसा तंज
‘छात्रों ने ऐसा मंत्र पढ़ा कि रात 12 बजे...’, ओवैसी ने PM मोदी पर कसा तंज
इस्तीफे के बाद क्या धर्मेंद्र प्रधान को बंगला भी खाली करना होगा?
इस्तीफे के बाद क्या धर्मेंद्र प्रधान को बंगला भी खाली करना होगा?
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Embed widget