एक्सप्लोरर

कुशीनगर में खाद की दुकानों में मंत्री सूर्य प्रताप शाही की छापेमारी से हड़कंप, शटर बंद कर भागे लोग

Kushinagar News: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने खाद व बीज की दुकानों पर छापेमारी की. इस दौरान उन्होंने दुकानों में स्टॉक और उनके बिलों का गहन निरीक्षण किया.

उत्तर प्रदेश में यूरिया को लेकर हो रही दिक्कतों को देखते हुए कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कुशीनगर में खाद व बीज दुकानों में छापेमारी की. जिसके बाद आसपास की दुकानों मं अफरा-तफरी मच गई. कई दुकानदार तो अपनी दुकानों के शटर गिराकर भाग गए. इस बीच मंत्री ने कई दुकानों के स्टॉक और बिलिंग की गहराई से जांच की. 

कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही कुशीनगर के खड्डा में एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे, भी उन्होंने यहां खाद की दुकानों पर छापा मार दिया. यहां के नेबुआ रायगंज बाजार में वो अचानक खाद और बीज की दुकान में चले गए. जिसके बाद उन्होंने दुकानों का बारीकी से निरीक्षण किया, स्टॉक रजिस्टर, बिलिंग व्यवस्था व सरकारी मानकों की गहनता से जांच की. 

खाद व बीज की दुकान पर छापेमारी

कृषि मंत्री के अचानक दौरे की खबर फैलते ही बाजार में हड़कंप मच गया. दुकानदार एक-दूसरे से जानकारी लेते नजर आए और अपने कागजात दुरुस्त करने की कोशिश करने लगे. निरीक्षण के दौरान कई दुकानदारों के स्टॉक रजिस्टर अधूरे पाए गए. जिस पर उन्होंने सख्त नाराजगी जताई और कहा कि किसानों को ठगने वालों को बख्शा नहीं जाएगा. 

मंत्री जी ने स्थानीय प्रशासनिक और कृषि विभाग के अधिकारियों को बाजार में संचालित खाद बीज की दुकानों की नियमित जांच करने का निर्देश दिए और दुकानदारों को चेतावनी देते हुए कहा कि भविष्य में किसी दुकान पर मानकों का पालन न करने की शिकायत मिली तो कठोर कार्रवाई की जाएगी. किसानों को गुणवत्तापूर्ण खाद और बीज उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है और इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. 

मंत्री ने दिए कार्रवाई के सख्त निर्देश

निरीक्षण के दौरान कुछ दुकानों के बाहर खाद और बीज की मूल्य सूची प्रदर्शित न करने पर भी कृषि मंत्री ने नाराजगी दिखाई और तुरंत मूल्य सूची लगाने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि किसान देश की रीढ़ हैं और उन्हें ठगने वालों पर सरकार कोई दरियादिली नहीं दिखाएगी. ऐसे दुकानदारों पर कड़ी कार्रवाई होना तय है. 

कृषि मंत्री के इस औचक निरीक्षण से जहां दुकानदारों में हड़कंप मचा रहा, वहीं किसानों ने सरकार की इस सख्ती का स्वागत किया. किसानों ने कहा कि अगर इसी तरह नियमित जांच होती रही तो उन्हें गुणवत्तापूर्ण खाद और बीज समय पर मिल सकेगा. इस दौरान मंत्री ने एक दुकान में भारी अनियमितता मिलने पर उसे सील भी करवा दिया. 

'कट्टर सनातनी होने की वजह से..', BJP नेता मुखलाल पाल ने घर में की फतेहपुर मकबरे की तस्वीर की पूजा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मौन व्रत पर BJP सांसद रवि किशन ने तोड़ी चुप्पी, Gen-Z को किया नमन
मौन व्रत पर BJP सांसद रवि किशन ने तोड़ी चुप्पी, Gen-Z को किया नमन
लखनऊ यूनिवर्सिटी की मेस में खाना महंगा, नाराज छात्रों ने किया प्रदर्शन
लखनऊ यूनिवर्सिटी की मेस में खाना महंगा, नाराज छात्रों ने किया प्रदर्शन
बागपत: बारिश में भी कांवड़ियों की सुरक्षा में दिखे पुलिसकर्मी, SP-CO ने भी संभाला मोर्चा
बागपत: बारिश में भी कांवड़ियों की सुरक्षा में दिखे पुलिसकर्मी, SP-CO ने भी संभाला मोर्चा
'दावत में ज्यादा दे दिया...', रवि किशन पर CM योगी ने फिर ली चुटकी
'दावत में ज्यादा दे दिया...', रवि किशन पर CM योगी ने फिर ली चुटकी

वीडियोज

Toxic Trailer Review: Yash का खूंखार अंदाज, दमदार एक्शन और Kiara Advani समेत पूरी स्टारकास्ट
Mars Mystery: मंगल ग्रह पर मिली मधुमक्खियां? |ABPLIVE
Mangal Milan में क्यों गूंजा जय श्री राम? |ABPLIVE
Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल CM शुभेंदु अधिकारी के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, वीडियो आया सामने
बंगाल CM शुभेंदु अधिकारी के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, वीडियो आया सामने
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
मोहम्मद कैफ ने जताया 33 साल के प्लेयर पर भरोसा, सरफराज खान पर भी बोले
मोहम्मद कैफ ने जताया 33 साल के प्लेयर पर भरोसा, सरफराज खान पर भी बोले
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ, क्या है प्रावधान?
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
झारखंड के छात्रों के हाथ में शिबू सोरेन की तस्वीर क्यों, क्या है 'गुरुजी' की विरासत?
झारखंड के छात्रों के हाथ में शिबू सोरेन की तस्वीर क्यों, क्या है 'गुरुजी' की विरासत?
Embed widget