एक्सप्लोरर

Agra News: ताजमहल की खूबसूरती बिगाड़ रहे 'काइरोनोमस' नाम के कीड़े, संगमरमर पर बढ़ते जा रहे धब्बे

Taj Mahal News: काइरोनोमस एक मादा कीट है, जो एक बार में ही कीड़ों के एक हजार अंडे देती है. काइरोनोमस कीड़ा दो दिन तक जीवित रहता है. पत्थरों पर कीड़े इकठ्ठे हो जाते हैं और अपना निशान छोड़ जाते हैं.

Agra News: आगरा (Agra) में प्रेम के प्रतीक ताजमहल की खूबसूरती को गोल्डी 'काइरोनोमस' नाम के कीड़े बैरंग करने की कोशिशों में लगे हुए हैं. आलम यह है कि धीरे-धीरे सफेद संगमरमर से बने हुए ताजमहल का रंग काला पड़ता जा रहा है. पत्थरों पर चल रहे इन कीड़ों से ताजमहल पर हरे और काले रंग के निशान दिखाई दे रहे हैं, जिसकी तस्वीरें टूरिस्ट सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं. बताया जा रहा है यमुना में गंदगी और प्रदूषण के कारण ये कीड़े पनप रहे हैं. इसके साथ ही तापमान की बढ़ोतरी भी कीड़ों के पनपने का बड़ा कारण है.

'काइरोनोमस' एक मादा कीट है, जो एक बार में ही कीड़ों के एक हजार अंडे देती है. जिसके बाद पूरे 28 दिन के बाद यह कीड़ा बनता है. इसके साथ ही काइरोनोमस कीड़ा दो दिन तक जीवित रहता है. पत्थरों पर कीड़े इकठ्ठे हो जाते हैं और अपना निशान छोड़ जाते हैं. अब ये कीड़े धीरे-धीरे ताजमहल में अपना डेरा जमा रहे हैं और ताजमहल के रंग को धब्बेदार बनाने में जुटे हुए हैं. 

कीड़ों से हरे और काले रंग के हो रहे निशान
इतना ही नहीं यमुना की ओर बने आर्च में भी इन कीड़ों के निशान देखने को मिल रहे हैं. ये कीड़े पत्थरों पर स्त्राव के चलते हरे और काले रंग के धब्बे छोड़ जाते हैं. दो साल पहले भी ऐसा ही कुछ देखने को मिला था, जब कीड़े पनपने के चलते ताजमहल के पत्थर बदरंग हो गए थे. साल 2015 में आगरा प्रशासन ने इन कीड़ों को पनपने से रोकने के लिए एक कमेटी भी बनाई थी, जिसमें यह विचार किया गया था कि यमुना में उत्खनन किया जाएगा ताकि दलदल न हो सके. साथ ही जिससे यमुना के पानी में कोई कमी न हो, लेकिन आज 8 साल बीतने के बाद भी इस पर कोई काम नहीं किया जा सका. पर्यटक ताजमहल में घूमने आ रहे हैं और हरे कीड़ों की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें:-

Watch: अतीक अहमद की शान में इमरान प्रतापगढ़ी का ये मुशायरा हुआ वायरल, कांग्रेस की हो रही फजीहत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP Weather: यूपी में मानसून का कहर जारी, लखनऊ समेत सभी जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, 9 जिलों में स्कूल बंद
यूपी में मानसून का कहर जारी, लखनऊ समेत सभी जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, 9 जिलों में स्कूल बंद
UP News: अयोध्या और बस्ती के लिए सीएम योगी खोलेंगे खजाना, करोड़ों की विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात
अयोध्या और बस्ती के लिए सीएम योगी खोलेंगे खजाना, करोड़ों की विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
JhansiNews: झांसी में शादी के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 9 युवतियों समेत 11 गिरफ्तार
झांसी में शादी के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 9 युवतियों समेत 11 गिरफ्तार

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोज जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोज जनता पार्टी के नेता
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
Alpha Box Office Collection Day 7: आलिया भट्ट की 'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई, जानें- कलेक्शन
'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई फिल्म
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
iPhone Ultra से लेकर Galaxy Z Fold 8 तक, सबको है इन धाकड़ स्मार्टफोन्स का इंतजार
iPhone Ultra से लेकर Galaxy Z Fold 8 तक, सबको है इन धाकड़ स्मार्टफोन्स का इंतजार
Embed widget