एक्सप्लोरर

UP: नवनीत सहगल बोले- नहीं है ऑक्सीजन की कमी, उपलब्ध हैं रेमडेसिविर के इंजेक्शन

उत्तर प्रदेश अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल का कहना है कि प्रदेश में ऑक्सीजन के लिए नियंत्रण कक्ष खोला गया है. कहां, कितनी ऑक्सीजन जा रही है, इसकी निगरानी की जा रही है. ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं है. 

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने शनिवार को कोविड-19 प्रबंधन के लिए गठित टीम-11 को निर्देश दिया कि आम लोगों को बेड की उपलब्‍धता की समुचित जानकारी उपलब्‍ध कराई जाए. प्रदेश में ऐसे सभी अस्पताल जहां कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों का इलाज हो रहा है, वहां रिक्त बेड का विवरण हर दिन दो बार सार्वजनिक किया जाए. 

ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं 
उत्तर प्रदेश अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल ने बताया कि प्रदेश में ऑक्सीजन के लिए नियंत्रण कक्ष खोला गया है. जिसके माध्यम से अस्पतालों को कब, कहां, कितनी ऑक्सीजन जा रही है, इसकी निगरानी की जा रही है. ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं है. नवनीत सहगल ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिया हैं कि डॉक्टर की तरफ से दी गई दवा की पर्ची दिखाने पर ऑक्सीजन सिलेंडर दिया जाए ताकि होम आइसोलेशन में लोगों को परेशानी ना हो. 

रेमडेसिविर के 18000 इंजेक्शन मिले 
उत्तर प्रदेश अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल ने ये भी बताया कि प्रदेश में रेमडेसिविर के 18000 इंजेक्शन प्राप्त हुए हैं. रेमडेसिविर के इंजेक्शन पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं. उन्होंने बताया कि सीएम योगी ने ऑक्सीजन की मांग और पूर्ति में संतुलन बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया है. 

कोरोना के 38055 नए केस सामने आए
बता दें कि, उत्तर प्रदेश में बढ़ते कोरोना संक्रमण की वजह से हालात बिगड़ते जा रहे हैं. बीते 24 घंटों में कोरोना के 38055 नए केस सामने आए हैं. उत्तर प्रदेश अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि इलाज के बाद 23,231 लोग अस्पतालों से डिस्चार्ज हुए हैं. नए मामले सामने आने के बाद प्रदेश में संक्रमित मरीजों की संख्या 10 लाख को पार कर गई है. इस समय राज्य में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 2,88,144 है और अब तक 10959 लोगों की मौत हो चुकी है. इतना ही नहीं अब तक कोरोना संक्रमण से कुल 7,52,211 लोग ठीक हो चुके हैं.

ये भी पढ़ें:  

UP Coronavirus Update: सामने आए 38055 नए केस, अब तक 10959 लोगों की हो चुकी है मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नितिन नवीन की टीम में यूपी से इस मुस्लिम नेता को मिली जगह
नितिन नवीन की टीम में यूपी से इस मुस्लिम नेता को मिली जगह
हिंदू लड़कियों के बुर्के में डांस करने पर बवाल, BSA ने दिए जांच के आदेश
हिंदू लड़कियों के बुर्के में डांस करने पर बवाल, BSA ने दिए जांच के आदेश
थानाभवन सीट पर 2027 में पलटेगा पासा या RLD फिर मारेगी बाजी? जानें यहां समीकरण
थानाभवन सीट पर 2027 में पलटेगा पासा या RLD फिर मारेगी बाजी? जानें यहां समीकरण
'अल्लाह के अलावा किसी की इबादत...', वंदे मातरम विवाद पर बोले इमरान मसूद
'अल्लाह के अलावा किसी की इबादत...', वंदे मातरम विवाद पर बोले इमरान मसूद

वीडियोज

Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राम मंदिर चंदा चोरी: CJI की अहम टिप्पणी, 'तार्किक परिणाम तक पहुंचाएं'
राम मंदिर चंदा चोरी: CJI की अहम टिप्पणी, 'तार्किक परिणाम तक पहुंचाएं'
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
बांग्लादेश से हार के बाद बढ़ी ऑस्ट्रेलिया की मुश्किल, ICC लगाएगा 44000 डॉलर का जुर्माना!
बांग्लादेश से हार के बाद बढ़ी ऑस्ट्रेलिया की मुश्किल, ICC लगाएगा 44000 डॉलर का जुर्माना!
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
Embed widget