एक्सप्लोरर

यूपी के 5 और शहरों को मिलेगी अत्याधुनिक माइक्रोबायोलॉजी लैब की सौगात, जानें इनके नाम

UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का साफ निर्देश है कि प्रदेश में खाने-पीने और दवाओं की जांच व्यवस्था को इतना सशक्त बनाया जाए कि कोई भी व्यक्ति मिलावटी उत्पादों के कारण बीमार न पड़े.

Lucknow News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में उत्तर प्रदेश सरकार ने एक और बड़ा कदम उठाया है. अब प्रदेश के पांच बड़े शहरों वाराणसी, कानपुर, मिर्जापुर, बरेली और अलीगढ़ में नई अत्याधुनिक माइक्रोबायोलॉजी लैब स्थापित की जा रही हैं. ये लैब फलों, सब्जियों, मसालों, दूध और औषधियों में पाए जाने वाले हानिकारक बैक्टीरिया, वायरस, फंगस और माइक्रोटॉक्सिन की जांच करेंगी. इससे लोगों को साफ-सुथरा और सुरक्षित खाने-पीने का सामान मिलने में मदद मिलेगी.

फिलहाल लखनऊ और मेरठ में ही ऐसी उन्नत प्रयोगशालाएं मौजूद हैं, लेकिन अब सरकार हर मंडल में इन लैब्स की सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है. खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FSDA) की विशेष सचिव रेखा सिंह चौहान के अनुसार, वाराणसी में लैब का निर्माण पूरा हो चुका है और 31 मई से इसका संचालन शुरू हो जाएगा.

बाकी चार जिलों कानपुर, मिर्जापुर, बरेली और अलीगढ़ में एफएसएसएआई (भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण) ने बजट मंजूर कर दिया है. टेंडर प्रक्रिया अंतिम चरण में है और सरकार का लक्ष्य है कि मार्च 2026 तक सभी लैब्स बनकर तैयार हो जाएं. इन प्रयोगशालाओं की मदद से अब व्यापारी, उपभोक्ता और अधिकारी स्थानीय स्तर पर ही खाद्य और दवा उत्पादों की वैज्ञानिक जांच करा सकेंगे. इससे न केवल समय की बचत होगी, बल्कि नकली और मिलावटी उत्पादों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई भी आसान होगी.

इस पूरी योजना का मकसद राज्य में खाद्य सुरक्षा को मजबूत करना है. बता दें कि भारत में हर साल हजारों लोग मिलावटी खाद्य पदार्थों के चलते बीमार पड़ते हैं. WHO के अनुसार, पूरी दुनिया में 10 में से 1 व्यक्ति खराब खानपान के कारण बीमार होता है. ऐसे में उत्तर प्रदेश की यह पहल एक सकारात्मक बदलाव ला सकती है.

जीरो टॉलरेंस नीति के तहत काम कर रही योगी सरकार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का साफ निर्देश है कि प्रदेश में खाने-पीने और दवाओं की जांच व्यवस्था को इतना सशक्त बनाया जाए कि कोई भी व्यक्ति मिलावटी उत्पादों के कारण बीमार न पड़े. यही वजह है कि सरकार इस दिशा में “जीरो टॉलरेंस” नीति के तहत काम कर रही है. इन माइक्रोबायोलॉजी लैब्स से मिलने वाली रिपोर्ट कानूनी रूप से भी मान्य होंगी, जिससे कोर्ट केस और कार्रवाई में भी सहूलियत होगी. इसके साथ ही ये लैब्स उत्तर प्रदेश को देश में एक फूड सेफ्टी मॉडल स्टेट के रूप में स्थापित करने में मदद करेंगी.
 
इस पूरी योजना का मकसद सिर्फ जांच करना नहीं, बल्कि प्रदेश के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य और सुरक्षित भविष्य देना है. सरकार का यह कदम “ईज ऑफ डूइंग बिजनेस” और “सशक्त जनस्वास्थ्य” जैसे केंद्र सरकार के मिशनों को भी मजबूती देता है.

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP News: यूपी में 'भूजल सप्ताह' का आगाज, स्वतंत्र देव ने दिलाया 'एक लोटा पानी' बचाने का संकल्प
यूपी में 'भूजल सप्ताह' का आगाज, स्वतंत्र देव ने दिलाया 'एक लोटा पानी' बचाने का संकल्प
Rampur News: जौहर यूनिवर्सिटी ने RDA के आदेश को दी चुनौती, आसिम राजा बोले- अदालत में लड़ेंगे लड़ाई
जौहर यूनिवर्सिटी ने RDA के आदेश को दी चुनौती, आसिम राजा बोले- अदालत में लड़ेंगे लड़ाई
पौधरोपण महायज्ञ-2026: यूपी में लगेंगे 4 विशिष्ट वन, 'एक पेड़ मां के नाम' से संवरेगा पर्यावरण
पौधरोपण महायज्ञ-2026: यूपी में लगेंगे 4 विशिष्ट वन, 'एक पेड़ मां के नाम' से संवरेगा पर्यावरण
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget