एक्सप्लोरर

Unnao Road Accident: उन्नाव में बाइक की टक्कर से मजदूर की मौत, हादसे ने बुझा दिया परिवार का चिराग

Road Accident: उन्नाव में सड़क हादसा के बाद कोहराम मच गया. जवान बेटे की मौत पर परिजनों के आंसू थम नहीं रहे हैं. बताया जाता है कि सड़क पार करते समय युवक को बाइक ने धक्का मार दिया.

UP Road Accident: उन्नाव (Unnao) में बाइक की टक्कर से शुक्रवार की देर रात मजदूर की मौत हो गई. दर्दनाक हादसा बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र में हुआ. बताया जा रहा है कि सड़क पार करने के दौरान बाइक सवार ने मजदूर को टक्कर मार दी. टक्कर मारकर बाइक सवार मौके से भाग निकले. बाइक पर तीन युवक सवार थे. मृतक की पहचान काशीराम कॉलोनी निवासी लाल मोहम्मद के रूप में की गई है. बेटे की मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मचा गया. मृतक के पिता मुन्ना नसीमगंज मोहल्ला में रहते हैं. पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है.

बाइक की टक्कर से दर्दनाक हादसा

परिजनों ने बताया कि लाल मोहम्मद आर्थिक स्थिति खराब होने की वजह से लखनऊ चौराहे के पास होटल में काम करता था. शाम को पैदल चाय पीने जाते समय हादसे का शिकार हो गया. रास्ते में तेज रफ्तार बाइक ने बेटे को धक्का मार दिया. धक्का लगने के बाद लाल मोहम्मद बुरी तरह घायल हो गया. जख्मी हालत में घायल को बांगरमऊ सीएचसी ले जाया गया. डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल ले जाने की सलाह दी. परिजन घायल को एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले गए.

जवान बेटे की मौत से सदमे में परिजन

इलाज के दौरान देर रात डॉक्टरों ने घायल को मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना परिजनों को मिलने पर कोहराम मच गया. जानकारी पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. परिजनों ने बताया कि मृतक चाय का शौकीन था. शाम को चाय पीने के लिए पैदल दुकान पर जा रहा था. इसी दौरान एक बाइक पर सवार तीन युवक बेटे को जोरदार टक्कर मारकर मौके से फरार हो गए. सड़क पर मुंह के बल गिरने से बेटे को सिर में गंभीर चोटें आयी. मौत का कारण अधिक मात्रा में शरीर से खून का निकल जाना है. जवान बेटे की मौत से परिवार सदमे में हैं. 

Helicopter Emergency Landing: वायुसेना के हेलीकॉप्टर चेतक में तकनीकी खामी, प्रयागराज के होलागढ़ में हुई इमरजेंसी लैंडिंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी MLC चुनाव की मतगणना, रुझानों में कौन आगे कौन पीछे?
Live: यूपी MLC चुनाव की मतगणना, रुझानों में कौन आगे कौन पीछे?
'99 चुनाव हार चुके हैं, आगे भी हारेंगे', राहुल गांधी के नेतृत्व पर बृजभूषण सिंह का निशाना
'99 चुनाव हार चुके हैं, आगे भी हारेंगे', राहुल गांधी के नेतृत्व पर बृजभूषण सिंह का निशाना
अयोध्या में हुआ विकास और सांस्कृतिक पुनर्जागरण का नया सूर्योदय: मुख्यमंत्री
अयोध्या में हुआ विकास और सांस्कृतिक पुनर्जागरण का नया सूर्योदय: मुख्यमंत्री
यूपी चुनाव से पहले AIMIM ने बनाई नई टीम, 11 पदाधिकारी किए नियुक्ति
यूपी चुनाव से पहले AIMIM ने बनाई नई टीम, 11 पदाधिकारी किए नियुक्ति

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Bihar MLC Election Results LIVE: दांव पर अनंत सिंह की भी साख, JDU की ओर से पहली प्रतिक्रिया
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती के बीच JDU की ओर से पहली प्रतिक्रिया
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
खरगे का नाम लिए बिना मायावती की कांग्रेस को नसीहत, कहा- ये जनहित में नहीं
खरगे का नाम लिए बिना मायावती की कांग्रेस को नसीहत, कहा- ये जनहित में नहीं
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
Embed widget