एक्सप्लोरर

Helicopter Emergency Landing: वायुसेना के हेलीकॉप्टर चेतक में तकनीकी खामी, प्रयागराज के होलागढ़ में हुई इमरजेंसी लैंडिंग

IAF Helicopter Emergency Landing: तकनीकी खामी आने के बाद हेलीकॉप्टर देर तक आसमान में मंडराता रहा. आखिरकार पायलट ने वायुसेना के हेलीकॉप्टर को खेत में उतारने का फैसला किया.

IAF Chetak Helicopter Emergency Landing: प्रयागराज (Prayagraj) में भारतीय वायुसेना के हेलीकॉप्टर की आज (14 अक्टूबर) इमरजेंसी लैंडिंग हुई. चेतक हेलीकॉप्टर को होलागढ़ इलाके के खेत में उतारा गया. वायुसेना ने भी एहतियातन लैंडिंग की पुष्टि की है. खेत में हेलीकॉप्टर लैंड होने पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई. हेलीकॉप्टर में सवार वायुसेना के पायलट पूरी तरह से सुरक्षित हैं. एयर फोर्स सेंट्रल जोन के प्रवक्ता समीर गंगाखेडकर ने बताया कि पायलट और हेलीकॉप्टर को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है.

वायुसेना के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग

हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग का कारण तकनीकी कारण बताया गया है. मौके पर भारी संख्या में पहुंची पुलिस ने लैंड कराए गए चेतक हेलीकॉप्टर के आसपास की जगह को बैरिकेड कर दिया है. सेंट्रल एयर कमान से टीम घटनास्थल के लिए रवाना हो चुकी है. वायुसेना की इंजीनियरिंग यूनिट को हेलीकॉप्टर में आई तकनीकी खामी दूर करने के लिए बुलाया गया है. 

पायलट और हेलीकॉप्टर को नहीं हुआ नुकसान

ग्रामीणों ने बताया कि आपातकालीन लैंडिंग से पहले हेलीकॉप्टर काफी देर तक आसमान में मंडराता रहा. आखिर में जमीन पर हेलीकॉप्टर उतर गया. राहत की बात है कि हेलीकॉप्टर के चालक दल सुरक्षित हैं. पुलिस को वायुसेना के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग की जानकारी दी. मामले की गंभीरता देखते हुए भारी संख्या में पुलिस के जवान मौके पर पहुंच गए. सुरक्षा के लिए हेलीकॉप्टर को घेरे में ले लिया गया है. बैरिकेड की गई जगह पर ग्रामीणों को आने से रोका जा रहा है. 

UP Electricity News: यूपी में बिजली का झटका झेलने के लिए हो जाइए तैयार, 30 से 35 फीसदी तक हो सकती है महंगी

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान
राजभर का अखिलेश पर पलटवार, 'आज कल कांग्रेस का भाव क्या है?'
राजभर का अखिलेश पर पलटवार, 'आज कल कांग्रेस का भाव क्या है?'

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget