एक्सप्लोरर

Unnao News: उन्नाव में टूटी सड़क की समस्या को लेकर धरने पर बैठे लोग, लगाया जाम, मौके पर पहुंचे अधिकारी

UP News: Unnao में लोगों का कहना है, चुनाव से पहले और बाद में क्रॉसिंग के पास पत्थर लगाकर उद्घाटन किया गया, कई सालों से सड़क टूटी है, आवाजाही में दिक्कतें होती हैं, कोई सुनने वाला नहीं है.

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के उन्नाव (Unnao) में टूटी सड़क की समस्या को लेकर लोग धरने पर बैठ गए. यहां स्थानीय लोग सड़क के बीचों बीच रास्ता जाम कर बैठ गए. लोगों द्वारा जाम लगाने और सड़क पर बैठने की सूचना पर पुलिस और एसडीएम मौके पर पहुंचे और उन्हें समझा बुझाकर आश्वासन देकर शांत करवाया. स्थानीय लोगों ने बताया कि कई सालों से सड़क टूटी पड़ी है. चुनाव के पहले और बाद में बनवाने का पत्थर और उद्घाटन कर दिया गया लेकिन काम नहीं हुआ. 

सड़क में गड्ढे या गड्ढों में सड़क
सड़क में गड्ढे हैं या गड्ढों में सड़क इसकी पहचान करना मुश्किल है. सड़क खराब होने की वजह से आवाजाही में लोगों को मुश्किलें होती हैं. वहीं बच्चे भी स्कूल जाने में परेशान हो जाते हैं. सालों से टूटी सड़क देखकर लोगों के सब्र का बांध टूट गया. स्थानीय लोग शनिवार को सड़क पर आ गए. वे अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए धरने पर बैठ गए और नारेबाजी करने लगे. स्थानीय लोगों के धरने पर बैठने से जाम की समस्या आ गई. स्थानीय लोगों का कहना है कि चुनाव से पहले और बाद में क्रॉसिंग के पास पत्थर लगाकर उद्घाटन किया गया, कई सालों से सड़क टूटी पड़ी है, आवाजाही में दिक्कतें होती हैं, कोई सुनने वाला नहीं है.


Unnao News: उन्नाव में टूटी सड़क की समस्या को लेकर धरने पर बैठे लोग, लगाया जाम, मौके पर पहुंचे अधिकारी

UP Politics: शिवपाल यादव के 'कंस' वाले बयान पर सपा नेता का जवाब, कहा- दुर्योधन अहंकार का प्रतीक, यह काम कर रही बीजेपी

क्या कहा एसडीएम ने इसपर
लोगों के धरने की सूचना जैसे ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को मिली वे मौके पर पहुंचे. एसडीएम अंकित शुक्ला और सीओ सिटी आशुतोष कुमार मौके पर पहुंचे. अधिकारियों ने लोगों को किसी तरह समझाया और आश्वासन दिया. एसडीएम अंकित शुक्ला ने ईओ उन्नाव से जानकारी ली और जल्द निर्माण कार्य कराने के निर्देश दिये. वहीं मामले में एसडीएम अंकित शुक्ला ने बताया कि, लोकनगर वाली सड़क टूटी हुई है, बारिश की वजह से काम रुक गया था. ईओ उन्नाव से बात की गई है, 4 दिन में झांसी से इंटरलॉकिंग का पत्थर आ जाएगा और 10 दिन के अंदर काम शुरू हो जाएगा.



Unnao News: उन्नाव में टूटी सड़क की समस्या को लेकर धरने पर बैठे लोग, लगाया जाम, मौके पर पहुंचे अधिकारी

Shrikant Tyagi Case: श्रीकांत त्यागी मामले में बीजेपी सांसद महेश शर्मा का बड़ा आरोप, कहा- प्रदेश अध्यक्ष के लिए चल रहा था नाम, इसलिए...

आशीष गौड़ पिछले 15 वर्षों से एबीपी न्यूज़ के लिए उत्तर प्रदेश के उन्नाव से रिपोर्टिंग कर रहे हैं. उन्नाव जिले की क्राइम और राजनीति के साथ-साथ जिले की अन्य खबरों पर पैनी नजर रखते हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
देहरादून-टिहरी में ऑरेंज अलर्ट, पिथौरागढ़ में 23 सड़कें बंद
देहरादून-टिहरी में ऑरेंज अलर्ट, पिथौरागढ़ में 23 सड़कें बंद
देहरादून एयरपोर्ट होगा हाईटेक! नई तकनीक से बदलेगी तस्वीर
देहरादून एयरपोर्ट होगा हाईटेक! नई तकनीक से बदलेगी तस्वीर
IPS अफसर की मां की हत्या पर भड़कीं मायावती, योगी सरकार से की ये मांग
IPS अफसर की मां की हत्या पर भड़कीं मायावती, योगी सरकार से की ये मांग

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्र आंदोलन: राहुल की सोरेन को चिट्ठी, कहा- 'व्यक्तिगत तौर पर...'
छात्र आंदोलन: राहुल की सोरेन को चिट्ठी, कहा- 'व्यक्तिगत तौर पर...'
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
Pressure Cooker Gasket Hack: प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
Embed widget