एक्सप्लोरर

उन्नाव केस: गैंगरेप पीड़िता को एयरलिफ्ट कर दिल्ली लाया गया, सफदरजंग अस्पताल में होगा इलाज

उन्नाव गैंगरेप पीड़िता को इलाज के लिए दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल लाया गया है। पीड़िता की हालत बेहद नाजुक है।

लखनऊ, एबीपी गंगा। उन्नाव में गुरुवार तड़के गैंगरेप पीड़िता को जिंदा जला दिया गया। आरोपियों की ओर से आग के हवाले की गई पीड़िता की हालत नाजुक है। पीड़िता के बेहतर उपचार के लिए उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल लाया गया है। पीड़िता को लखनऊ से एयरलिफ्ट कर दिल्ली लाया गया है। बतादें कि पीड़िता 90 फीसदी तक जल चुकी है और उसे लखनऊ के श्यामा प्रसाद मुखर्जी (सिविल) अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

गौरतलब है कि उन्नाव जिले के बिहार थानाक्षेत्र के गौरा मोड़ के पास गुरुवार की सुबह गैंगरेप पीड़ित युवती को आरोपियों ने जिंदा जलाने का प्रयास किया। वारदात को उस समय अंजाम दिया गया जब पीड़िता मुकदमे की तारीख पर रायबरेली के लिए ट्रेन पकड़ने जा रही थी। इस मामले में सभी पांचो आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है।

सीएम योगी ने तलब की रिपोर्ट मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों से रिपोर्ट तलब की है। योगी ने शुक्रवार शाम तक यह रिपोर्ट मांगी है। साथ ही मुख्यमंत्री ने यह आदेश भी दिया कि पीड़िता को सरकारी खर्च के लिए हर संभव मदद दी जाए। कमिश्नर और आईजी को घटनास्थल का मुआयना करने के लिए भेजा गया है। इस मामले के सभी पांचों आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

क्या है मामला? बिहार क्षेत्र के भाटनखेडा गांव के रहने वाले शिवम त्रिवेदी और शुभम त्रिवेदी ने 12 दिसंबर 2018 को इलाके की एक युवती को अगवा करके रायबरेली जिले के लालगंज थाना क्षेत्र में गैंगरेप किया था। जिसका मुकदमा रायबरेली जिले के थाना लालगंज में पंजीकृत है और रायबरेली कोर्ट में मामले की सुनवाई चल रही है। इस केस की जांच रायबरेली पुलिस ने की थी। केस में कुछ आरोपी जेल से जमानत पर बाहर आए थे।

घटना पर सियासत तेज उन्नाव घटना पर सियासत भी तेज हो गई है। विपक्षी दलों ने चौतरफा योगी सरकार पर हमला बोला है। प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा कि, 'कल देश के गृह मंत्री (अमित शाह) और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री (योगी आदित्यनाथ) ने साफ-साफ झूठ बोला कि यूपी की कानून व्यवस्था अच्छी हो चुकी। हर रोज ऐसी घटनाओं को देखकर मन में रोष होता है। बीजेपी नेताओं को अब फर्जी प्रचार से बाहर निकलना चाहिए।'

वहीं, उन्नाव से बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने इस घटना पर कहा, 'पहले इन आरोपियों को मैंने ही जेल भिजवाया था। यह बहुत ही निंदनीय अपराध है। जो भी दोषी हैं, उसे बक्शा नहीं जाएगा। दुष्कर्म करने वालों को फांसी की सजा मिलनी चाहिए।'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा कदम, इन 6 लोगों की कर दी छुट्टी!
यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा कदम, इन 6 लोगों की कर दी छुट्टी!
यूपी में नोएडा से वाराणसी तक छाए बादल, आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में नोएडा से वाराणसी तक छाए बादल, आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट
अयोध्या सीट पर 1967 से 2022 तक किस पार्टी का रहा दबदबा, पढ़िए इतिहास
अयोध्या सीट पर 1967 से 2022 तक किस पार्टी का रहा दबदबा, पढ़िए इतिहास
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'युद्ध जल्द खत्म होने वाला है, वे...', ईरान को लेकर ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'युद्ध जल्द खत्म होने वाला है', ईरान को लेकर ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
मत देखिए US का सपना! ट्रंप ने तोड़ा भारतीयों का दिल! 62 फीसदी गिरावट कम Visa दिए
मत देखिए US का सपना! ट्रंप ने तोड़ा भारतीयों का दिल! 62 फीसदी गिरावट कम Visa दिए
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
कुर्सी पर तौलिया से कैसे बढ़ती है शान, क्या कहीं और ऐसा होता है?
कुर्सी पर तौलिया से कैसे बढ़ती है शान, क्या कहीं और ऐसा होता है?
महाराष्ट्र में MBBS-BDS काउंसलिंग का रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें पूरा शेड्यूल
महाराष्ट्र में MBBS-BDS काउंसलिंग का रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें पूरा शेड्यूल
Embed widget