एक्सप्लोरर

MiyaGanj in Unnao: उन्नाव का 'मियागंज' अब हो जाएगा 'मायागंज', सरकार को भेजा गया गया प्रस्ताव

Miyaganj in Unnao: उन्नाव के मियागंज को लेकर एक चुनावी रैली में योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि, अगर गोरखपुर होता तो मियागंज का नाम बदलकर मायागंज कर दिया जाता.

Miyaganj change into Myaganj: उन्नाव के मियागंज (Miyaganj) का नाम बदलकर अब मायागंज रखा जाएगा. जिसको लेकर उन्नाव के जिला अधिकारी रविंद्र कुमार ने शासन को प्रस्ताव भेज दिया है. आपको बता दें कि, 2017 के विधानसभा चुनाव के दौरान मियागंज में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने जनसभा में संबोधित करते हुए सरकार बनने पर मियागंज का नाम बदलकर मायागंज (Mayaganj) करने की घोषणा की थी.

मियागंज को लेकर योगी आदित्यनाथ ने दिया था बयान

2017 की चुनावी रैली में योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि, अगर गोरखपुर में मियागंज होता तो हम उसे मायागंज कर देते. सरकार बनने पर हम इसका नाम बदल देंगे. इसी को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भाषण के बाद मियागंज को मायागंज बनाने के लिए अमलीजामा पहनाने का काम शुरू कर दिया गया है. जिसको लेकर मियागंज ग्राम पंचायत की खुली बैठक में नाम बदलकर मायागंज करने का प्रस्ताव पास किया गया. जिसकी रिपोर्ट बीडीओ मियागंज को भेजी गई. बीडीओ मियागंज ने इस रिपोर्ट को एसडीएम हसनगंज को प्रेषित किया.

शासन को भेजा गया प्रस्ताव

ग्राम पंचायत की खुली बैठक में पास हुए प्रस्ताव के साथ बीडीओ की रिपोर्ट को आधार बना कर एसडीएम ने डीएम को भेजी. डीएम ने इस रिपोर्ट को एसीएस पंचायती राज को भेज दी है. जिसमे मियागंज का नाम बदलकर मायागंज करने की बात कही गई है. मामले में जिलाधिकारी उन्नाव ने बताया कि, ग्राम मियागंज द्वारा ग्राम पंचायत द्वारा गंज ब्लॉक का नाम बदलकर मायागंज रखने का प्रस्ताव दिया गया है. उक्त प्रस्ताव में खंड विकास अधिकारी मियागंज हसनगंज उपजिलाधिकारी द्वारा दिया गया है. प्रस्ताव पर आगे की कार्यवाही के लिए शासन को भेज दिया गया है.

ये भी पढ़ें.

Raebareli Deputy CM Visit: रायबरेली में बंद पड़ी हैं फैक्ट्रियां, लेकिन डिप्टी सीएम बोले - सब चल रही हैं

आशीष गौड़ पिछले 15 वर्षों से एबीपी न्यूज़ के लिए उत्तर प्रदेश के उन्नाव से रिपोर्टिंग कर रहे हैं. उन्नाव जिले की क्राइम और राजनीति के साथ-साथ जिले की अन्य खबरों पर पैनी नजर रखते हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस के पोस्टर पर सपा सांसद बोले, 'मांगने में कोई ऐतराज नहीं, लेकिन बीजेपी...'
कांग्रेस के पोस्टर पर सपा सांसद बोले, 'मांगने में कोई ऐतराज नहीं, लेकिन बीजेपी...'
'कांग्रेस की राजनीति अब...', PM को लेकर खरगे के बयान पर भड़के पुष्कर सिंह धामी
'कांग्रेस की राजनीति अब...', PM को लेकर खरगे के बयान पर भड़के पुष्कर सिंह धामी
अखिलेश यादव पर बरसे ओम प्रकाश राजभर, बोले- 'पार्टी का नाम रख लें AI-वादी'
अखिलेश यादव पर बरसे ओम प्रकाश राजभर, बोले- 'पार्टी का नाम रख लें AI-वादी'
PM मोदी को लेकर मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर CM योगी बोले- 'यह 145 करोड़...'
PM मोदी को लेकर मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर CM योगी बोले- 'यह 145 करोड़...'

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget