एक्सप्लोरर

Raebareli Deputy CM Visit: रायबरेली में बंद पड़ी हैं फैक्ट्रियां, लेकिन डिप्टी सीएम बोले - सब चल रही हैं

Raebareli News: यूपी के डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने रायबरेली का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने सरकार का बखान किया. रायबरेली में बंद पड़ी फैक्ट्रियों को लेकर उनके बयान पर लोग चर्चा करते रहे.

Deputy CM Dinesh Sharma in Raebareli: उज्जवला योजना (Ujjawala Yojna) के तहत गैस वितरण करने पहुंचे सूबे के उपमुख्यमंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री डॉ दिनेश शर्मा (Dinesh Sharma) ने सरकार का बखान किया, साथ ही नए उद्योगों की स्थापना के लिए सरकार को अव्वल बताया, जबकि रायबरेली में दर्जनों उद्योग व फैक्ट्रियां (Factories) ऐसी है जो बंद पड़ी हैं. इस सवाल पर डिप्टी सीएम ने झूठ बोलते हुए कहा कि, रायबरेली में कोई उद्योग व फैक्ट्री बंद नहीं है. इसके अलावा अन्य सवालों पर भी डिप्टी सीएम बगले झांकते नजर आए और उठ कर चलते बने. पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के अंतिम यात्रा में सपा व बसपा के लोगों के ना शामिल होने पर भी डिप्टी सीएम ने कटाक्ष करते हुए बोला कि, वोट बैंक की राजनीति है.

सरकार का बखान

सूबे के उपमुख्यमंत्री डॉक्टर दिनेश शर्मा गैस वितरण कार्यक्रम को लेकर रायबरेली पहुंचे और वहां सरकार का बखान करते हुए कहा कि, हमारी सरकार ने उज्जवला योजना के अंतर्गत मातृशक्ति को एक करोड़ 47 लाख मुफ्त एलपीजी कनेक्शन केवल उत्तर प्रदेश में दिए हैं. जनपद रायबरेली में उज्जवला के अंतर्गत दो लाख 19 हजार चार सौ सोलह गैस कनेक्शन जारी हुए हैं. इतना ही नहीं प्रदेश में नवयुवकों को रोजगार मुहैया कराए गए हैं. भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत उस पर नकेल कसा गया. साथ ही अपराधियों पर शिकंजा कसते हुए प्रदेश को अपराध मुक्त बनाने का प्रयास किया गया है. हमारी सरकार ने किसानों व पिछड़ों के लिए तरह-तरह की योजनाएं चलाकर उन्हें लाभान्वित किया है. वह चाहे किसी भी जाति व धर्म का क्यों न रहा हो, सब को लाभ मिला है. डिप्टी सीएम ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि, योगी जी प्रदेश में ही नहीं बल्कि पूरे देश में अपने कार्यों के लिए जाने जाते हैं. इस तरह डिप्टी सीएम ने अपनी सरकार का बखान करते हुए उपलब्धियां गिनाई.

बंद हैं फैक्ट्रियां

डिप्टी सीएम ने कहा, हमारी सरकार नए उद्योगों को स्थापित करके नवयुवकों को रोजगार देने का काम किया है लेकिन इस पर जैसे ही डिप्टी सीएम से यह पूछा गया कि रायबरेली में दर्जनों उद्योग व फैक्ट्रियां ऐसी है जो बंद पड़ी हैं, उन्हें कब चालू कराया जाएगा, तो डिप्टी सीएम ने तपाक से बोले कि रायबरेली में कोई फैक्ट्री व उद्योग बंद नहीं है. डिप्टी सीएम के इस उत्तर पर उनकी जमकर किरकिरी हुई. जबकि स्पिनिंग मिल, भवानी पेपर मिल, वेस्पा कंपनी, शीना टैक्सटाइल्स, अपकाम केबल फैक्ट्री, रावल पेपर मिल सहित दर्जनों फैक्ट्रियां कांग्रेस सरकार में स्थापित की गई थी जो अब धूल खा रही हैं. सबसे बड़ा प्रश्न यही है कि, इन फैक्ट्रियों के बंद होने के बावजूद डिप्टी सीएम डॉ दिनेश शर्मा ने आखिर झूठ क्यों बोला? फिलहाल डिप्टी सीएम के इस बयान के बाद डिप्टी सीएम के साथ-साथ भाजपा सरकार की भी जमकर किरकिरी हो रही है.

वोट बैंक की राजनीति

पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के अंतिम यात्रा में सपा बसपा के मुखिया के ना पहुंचने के सवाल पर कहा यह समय ऐसा होता है जो दलों से ऊपर उठकर काम करना चाहिए. अब क्यों वह लोग नहीं गए इसको तो उन्हीं से पूछना चाहिए. चूंकि कल्याण सिंह जी राम मंदिर निर्माण के प्रणेता थे तो वोट बैंक ना खिसक जाए और उन पर ठप्पा ना लगे इसलिए भी वह लोग अंतिम यात्रा में शामिल नहीं हुए होंगे. सपा ने आरोप लगाया था कि आरएसएस के बाहर के प्रदेशों के कार्यकर्ताओं को बुलाकर यहां अराजकता फैलाया जा रहा है. इस पर दिनेश शर्मा ने कहा यह दुष्प्रचार है. यह लोग ब्लॉक प्रमुख चुनाव में ,प्रधानी के चुनाव में ,एमएलसी के चुनाव में सभी में हारे हैं इसलिए ऐसा बोल रहे हैं.

ये भी पढ़ें.

Negligence of Medical Staff: सुल्तानपुर में लापरवाही का बड़ा मामला, खाली ऑक्सीजन सिलेंडर लगाया, महिला की मौत

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Voting: उत्तर प्रदेश में एमएलसी की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला
यूपी में MLC की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला
'आज चुनाव आयोग की छु्ट्टी है क्या?' UP MLC चुनाव के लिए वोटिंग के बीच अखिलेश का बड़ा आरोप
'आज चुनाव आयोग की छु्ट्टी है क्या?' UP MLC चुनाव के लिए वोटिंग के बीच अखिलेश का बड़ा आरोप
MLC Election Voting Live: यूपी-बिहार में एमएलसी चुनाव के लिए वोटिंग के बीच पटना में बवाल, गोरखपुर में IAS को हटाने की मांग
Live: यूपी-बिहार में एमएलसी चुनाव के लिए वोटिंग के बीच पटना में बवाल, गोरखपुर में IAS को हटाने की मांग
पति से विवाद के बीच मंत्री रेखा आर्य की मुश्किल बढ़ी, बरेली के फार्म हाउस पर उठे सवाल
पति से विवाद के बीच मंत्री रेखा आर्य की मुश्किल बढ़ी, बरेली के फार्म हाउस पर उठे सवाल

वीडियोज

Isha Malviya & Gurmeet Choudhary Interview: प्यार, फिटनेस और Tum Mere Ho पर खास बातचीत!
Ramayana Part 1 OTT Release: JioHotstar पर आएगी Ranbir Kapoor की फिल्म? जानें पूरा अपडेट!
Rashmika Mandanna ने Hindi Accent पर ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, अपनी पहचान पर जताया गर्व!
Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'न सिस्टर को पता है और न...', राहुल गांधी-प्रियंका गांधी पर BJP का बड़ा हमला
'न सिस्टर को पता है और न...', राहुल गांधी-प्रियंका गांधी पर BJP का बड़ा हमला
मुंबई की मेयर ऋतु तावड़े को बम से उड़ाने की धमकी, स्कूलों को भी आया ईमेल
मुंबई की मेयर ऋतु तावड़े को बम से उड़ाने की धमकी, स्कूलों को भी आया ईमेल
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार
साउथ अफ्रीका की जीत से WTC पॉइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया को नुकसान, जानें कहां है भारत
साउथ अफ्रीका की जीत से WTC पॉइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया को नुकसान, जानें कहां है भारत
'पाकिस्तान ने करगिल में मारे गए अपने सैनिकों के शव...' UN में भारत ने लगाई लताड़
'पाकिस्तान ने करगिल में मारे गए अपने सैनिकों के शव...' UN में भारत ने लगाई लताड़
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
हलवा पराठा खा लो गाइज... पैर से गूंथा जा रहा था आटा, वायरल हुआ वीडियो
हलवा पराठा खा लो गाइज... पैर से गूंथा जा रहा था आटा, वायरल हुआ वीडियो
Embed widget