एक्सप्लोरर

Unnao News: लापता शिक्षक का हाथ-पैर बंधा शव गंगा किनारे मिला, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

UP News: परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए बिल्हौर पुलिस को आवेदन दिया. 8 दिन बीतने के बाद भी पुलिस ने मदद नहीं की. मृतक के भाई अभिलाष को शनिवार की रात पुलिस का फोन आया.

UP Crime News: उन्नाव के बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र में गंगा नदी की रेती पर लापता शिक्षक का शव मिला है. कानपुर देहात के रसूलाबाद का रहने वाला शिक्षक 8 दिनों से लापता था. परिजनों ने हत्या कर शव को उन्नाव में फेंके जाने की आशंका जताई है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मृतक के भाई अभिलाष ने शव की शिनाख्त की. कानपुर देहात के थाना रसूलाबाद तिस्ती गांव निवासी आशुतोष रैना निजी स्कूल का शिक्षक था.

लापता शिक्षक का शव गंगा रेती से मिला

16 दिसंबर को आशुतोष रैना की बाइक मोटू नामक व्यक्ति की बाइक से टकरा गई थी. हादसे में मोटू की बेटी घायल होने पर आशुतोष के साथ मारपीट की गई. आरोप है कि इलाज के नाम पर पैसा लेकर घायल पक्ष ने समझौता कर लिया था. आशुतोष घर से एक रिश्तेदार के पास जाने की बात कहकर लापता हो गया. मृतक के बड़े भाई अभिलाष ने बताया कि 16 दिसंबर को आशुतोष बाइक से बिल्हौर निवासी रिश्तेदार के घर जाने की बात कहकर निकला था.

घर से निकलने के बाद भाई का पता नहीं चल सका. परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए बिल्हौर पुलिस को आवेदन दिया. 8 दिन बीतने के बाद भी पुलिस ने मदद नहीं की. परिजन आशुतोष की तलाश में लगातार जुटे रहे. मृतक के भाई अभिलाष को शनिवार की रात पुलिस का फोन आया. पुलिस ने बताया कि भाई का मोबाइल लोकेशन उन्नाव के बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र में मिला है. परिजनों ने पुलिस के साथ रात को कटरी पहुंचकर खोजबीन शुरू की.

टी शर्ट और जूते से भाई ने की शिनाख्त

कटरी में करीब 2 बजे रात को एक नाविक ने बताया कि गंगा की बीच रेती में एक शव पड़ा है. शव के हांथ पैर रस्सी से बंधे हैं. शरीर भी कंकाल में तब्दील हो गया है  जंगली जानवरों ने शव को बुरी तरह से क्षत विक्षत कर दिया है. पुलिस के साथ पहुंचे अभिलाष ने टी शर्ट और जूते से भाई की पहचान की. भाई ने मोटू नामक व्यक्ति पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है. सीओ बांगरमऊ विजय आनंद ने कहा कि शनिवार की देर रात मल्लाहन पुरवा गांव के पास नदी किनारे आशुतोष का शव मिला है. शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है. पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है. 

Amethi News: लापता ज्वेलर्स का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद, मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केशव मौर्य के मदरसे वाले बयान पर गिरिराज सिंह की प्रतिक्रिया, 'कुछ गलत…'
केशव मौर्य के मदरसे वाले बयान पर गिरिराज सिंह की प्रतिक्रिया, 'कुछ गलत…'
UP Assembly Session LIVE: यूपी विधानसभा की कार्यवाही शुरू, स्पीकर बोले- मुझे पता है विपक्ष का अधिकार है विरोध
LIVE: यूपी विधानसभा की कार्यवाही शुरू, स्पीकर बोले- मुझे पता है विपक्ष का अधिकार है विरोध
कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे में स्लिपेज पर एक्शन, NHAI ने 3 अफसरों पर लगाया प्रतिबंध
कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे में स्लिपेज पर एक्शन, NHAI ने 3 अफसरों पर लगाया प्रतिबंध
UP Assemby Session: 'मैं इस पद के काबिल भी हूं या नहीं...' विधानसभा स्पीकर सतीश महाना देंगे इस्तीफा?
'मैं इस पद के काबिल भी हूं या नहीं...' विधानसभा स्पीकर सतीश महाना देंगे इस्तीफा?

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
रांची में छात्रों के प्रदर्शन पर JMM बोली- न इ्स्तीफा होगा, न सीबीआई जांच
रांची में छात्रों के प्रदर्शन पर JMM बोली- न इ्स्तीफा होगा, न सीबीआई जांच
महबूबा मुफ्ती ने किया राष्ट्रध्वज का अपमान, गुस्से में बोले गिरिराज सिंह- 'वो आतंकी'
महबूबा मुफ्ती ने किया राष्ट्रध्वज का अपमान, गुस्से में बोले गिरिराज सिंह- 'वो आतंकी'
सुनील गावस्कर ने चुनी 2027 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम, बड़े-बड़े दिग्गज बाहर
सुनील गावस्कर ने चुनी 2027 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम, बड़े-बड़े दिग्गज बाहर
Spider Man BO: पहले मंगलवार 'स्पाइडर मैन' हुई 300 करोड़ के पार, 'भूत बंगला' से 'धमाल 4' तक 7 फिल्मों के उड़ा दिए परखच्चे
पहले मंगलवार 'स्पाइडर मैन' हुई 300 करोड़ के पार, 7 बॉलीवुड फिल्मों को दी मात
E20-AI डीपफेक केस: नितिन गडकरी पर HC का फैसला, 'हटाएं सभी पोस्ट'
E20-AI डीपफेक केस: नितिन गडकरी पर HC का फैसला, 'हटाएं सभी पोस्ट'
तमिलनाडु में महिलाओं को मिलेगा सोने का सिक्का, विजय सरकार का बड़ा ऐलान
तमिलनाडु में महिलाओं को मिलेगा सोने का सिक्का, विजय सरकार का बड़ा ऐलान
'ये इंदिरा गांधी को गूंगी गुड़िया कहते थे लेकिन असल में...', संजय राउत का अमित शाह पर निशाना
'ये इंदिरा गांधी को गूंगी गुड़िया कहते थे लेकिन असल में...', संजय राउत का अमित शाह पर निशाना
Embed widget