एक्सप्लोरर

Unnao News: यूपी विधानसभा के सामने उन्नाव के परिवार ने की आत्मदाह की कोशिश, पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

Unnao News: पुलिस के मुताबिक उन्नाव के स्वयंवर खेड़ा गांव में रहने वाले चंद्रकली और बलजीत सिंह के बीच जमीनी विवाद चल रहा है. 7 जून को दोनों पक्षों में मारपीट हो गई, जिसके बाद एक पक्ष लखनऊ पहुंच गया.

Unnao News: यूपी के उन्नाव में एक परिवार दबंगों से परेशान होकर लखनऊ में विधानसभा के आगे आत्मदाह के लिए पहुंच गया, जहां पुलिस कर्मियों ने परिवार को हिरासत में ले लिया. पीड़ित परिवार का आरोप है कि मौरावां पुलिस, दबंगों की मदद कर उन्हें प्रताड़ित कर रही है. उनका कहना है कि जमीन विवाद को लेकर पुलिस के साथ मिलकर एक जनप्रतिनिधि द्वारा उन्हें परेशान किया जा रहा है. वहीं दूसरी तरफ उन्नाव पुलिस ने सफाई दी है कि दो पक्षों में जमीन विवाद था. जिसमें एक पक्ष के दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. 

उन्नाव के मौरावां थाना क्षेत्र के स्वयंवर खेड़ा गांव के रहने वाली चंद्रकली और बलजीत सिंह के बीच जमीनी विवाद चल रहा है. 7 जून को दोनों पक्षों में मारपीट हो गई थी. जिसमें दोनों पक्षों से 6 से 7 लोग घायल हो गए. पुलिस ने इस मामले में मारपीट की धाराओ में FIR दर्ज कर कार्रवाई करते हुए चंद्रकली के पक्ष से 2 युवकों को गिरफ्तार कर लिया. जिसके बाद 9 जून को बलजीत सिंह, पत्नी व बच्चों के साथ लखनऊ यूपी विधानसभा के सामने पहुंच गया और उन्नाव पुलिस पर जनप्रतिनिधि के दबाव में उन्हें प्रताड़ित करने का आरोप लगाया और आत्मदाह की कोशिश की. 

उन्नाव पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
इस घटना के बाद विधानसभा के आगे हड़कंप मच गया और सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों ने उन्हें पकड़ लिया. पूछताछ के बाद सुरक्षा कर्मियों ने उन्नाव पुलिस से संपर्क किया और ASP शशिशेखर सिंह ने पुलिस मुख्यालय को घटना की पूरी जानकारी दी. लखनऊ में आत्मदाह के प्रयास की सूचना से उन्नाव पुलिस में हड़कंप मच गया. मामला लखनऊ पहुंचने पर उन्नाव पुलिस भी हरकत में आ गई और आनन फानन 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. 

मामले में सीओ पुरवा संतोष सिंह का कहना है कि दो पक्षों में जमीनी विवाद चल रहा था, जिसको लेकर दोनों पक्षों में मारपीट हुई थी. दोनों पक्षों की तहरीर पर शिकायत दर्ज की गई थी. प्रथम पक्ष से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. जिसके बाद दूसरा पक्ष लखनऊ पहुंच गया हालांकि स्थानीय पुलिस ने उन्हें रोक लिया. सभी लोग सकुशल हैं. उन्होंने मीडिया में चल रही किशोरी की मौत का भी खंडन किया. 

ये भी पढ़ें- Chardham Yatra 2023: बद्रीनाथ हाईवे पर घंटों लग रहा जाम, चारधाम की यात्रा पर जाने वालों के लिए बढ़ी मुसीबत

आशीष गौड़ पिछले 15 वर्षों से एबीपी न्यूज़ के लिए उत्तर प्रदेश के उन्नाव से रिपोर्टिंग कर रहे हैं. उन्नाव जिले की क्राइम और राजनीति के साथ-साथ जिले की अन्य खबरों पर पैनी नजर रखते हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रधानमंत्री मोदी से CM योगी ने की मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा?
प्रधानमंत्री मोदी से CM योगी ने की मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा?
राहुल गांधी के प्रयागराज दौरे पर मंत्री मनोज पांडे का तंज, बोले- 'वे यूपी के पर्यटन पर...'
राहुल गांधी के प्रयागराज दौरे पर मंत्री मनोज पांडे का तंज, बोले- 'वे यूपी के पर्यटन पर...'
मथुरा: कृष्ण जन्मभूमि के लिए कार सेवा का ऐलान, भरतपुर से पहुंचे गुलाबी पत्थर
मथुरा: कृष्ण जन्मभूमि के लिए कार सेवा का ऐलान, भरतपुर से पहुंचे गुलाबी पत्थर
उत्तराखंड में 9 लाख लोगों को पहुंचा लाभ, सरकार ने खाते में भेजे 146 करोड़
उत्तराखंड में 9 लाख लोगों को पहुंचा लाभ, सरकार ने खाते में भेजे 146 करोड़

वीडियोज

Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
प्रधानमंत्री मोदी से CM योगी ने की मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा?
प्रधानमंत्री मोदी से CM योगी ने की मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा?
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
Video: सांप ने खंभे पर चढ़ किया मेंढ़क का शिकार, दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल
सांप ने खंभे पर चढ़ किया मेंढ़क का शिकार, दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
Embed widget