एक्सप्लोरर

उन्नाव: कोरोना काल में इंजीनियर ने बनाई खास डिवाइस, खासियत जानकर हैरान रह जाएंगे आप

कोरोना काल में उन्नाव के एक इंजीनियर ने ऐसी डिवाइस बनाई है जो सोशल डिस्टेंसिंग मेंटेन करने में मदद करती है. जरूरत के अनुसार दूरी को घटाया और बढ़ाया भी जा सकता है.

उन्नाव: उत्तर प्रदेश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. महामारी को लेकर सतर्कता बरतने के निर्देश लगातार शासन-प्रशासन की तरफ से दिए जा रहे हैं. इस बीच कोरोना काल में उन्नाव के एक इंजीनियर ने ऐसी डिवाइस बनाई है जो सोशल डिस्टेंसिंग को न केवल मेंटेन करेगी बल्कि दूसरे के करीब आने पर अलार्म बजाकर आपको और दूसरों को सावधान भी करेगी.

तीन सौ रुपये के आसपास आई लागत उन्नाव के शुक्लागंज निवासी युवा इंजीनियर आशीष शर्मा IIT कानपुर में कार्यरत हैं. उन्होंने लॉकडाउन के समय घर में रहते हुए लोगों की का मदद आइडिया निकाला और घर में छोटी सी लैब बना ली. इसी लैब में उन्होंने एक घड़ी जैसी डिवाइस बनाई है जिसे पहना जा सकता है. इस मशीन की लागत अभी तीन सौ रुपये के आसपास आई है. भविष्य में अगर सरकार या बड़ी कंपनी इसे बनवाती है तो कम दाम में भी इसे बनाया जा सकता है.

नाम दिया WS DAD आशीष ने इस मशीन का नाम WS DAD (WEARING SOCIAL DISTENCING ALARMING DEVICE) रखा है और इस नाम को रखने की वजह भी बताई. उन्होंने बताया कि जैसा कि इस मशीन का नाम DAD है, जैसे हमारे पिता जीवनभर हमें किसी परेशानी के लिए अलार्म करते रहते हैं, उसी तरह ये डिवाइस भी हमें सचेत करेगी

सोशल डिस्टेंसिंग मेंटेन करने में मदद WS DAD नाम की इस डिवाइस में एक ट्रांसमीटर एक सेंडर और रिसीवर लगाए गए हैं. ये सेंसर डिस्टेंस मापने के काम आ जाता है. सेंडर से निकलने वाली किरण किसी व्यक्ति से टकराने के बाद रिसीवर के तक वापस आती हैं और तुरंत अलार्म बजने के बाद रेड लाइट जल जाती है. इस डिवाइस की रेंज लगभग एक से डेढ़ मीटर की है जो सोशल डिस्टेंसिंग मेंटेन करने में मदद करती है.

घटाई या बढ़ाई जा सकती है दूरी आशीष का कहना है कि सोशल डिस्टेंसिंग को देखते हुए बनाई गई इस डिवाइस को राशन की दुकान, मेडिकल स्टोर, बैंक समेत अन्य जगहों पर लगाया जा सकता है, जो डिस्टेंसिंग को मेंटेन करने में मददगार साबित होगा. उन्होंने बताया कि डिवाइस की दूरी अभी एक से डेढ़ मीटर 15 डिग्री एंगल तक है, जरूरत के अनुसार दूरी को घटाया और बढ़ाया जा सकता है.

यह भी पढ़ें:

यूपी में पत्रकारों को मिलेगा 5 लाख का हेल्थ बीमा, कोरोना से मौत पर परिवार को मिलेंगे 10 लाख रुपये

यूपीः सीएम योगी ने दिए पीएसी जवानों को प्रमोट करने के आदेश, अफसर के खिलाफ होगी कार्रवाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी: महिला सुरक्षा के तैयार हो रहा विशेष मॉनिटरिंग सेल, ऐप से होगा कनेक्ट
यूपी: महिला सुरक्षा के तैयार हो रहा विशेष मॉनिटरिंग सेल, ऐप से होगा कनेक्ट
अखिलेश यादव पर मंत्री गिरीश यादव का तंज, 'अयोध्या गए थे तो रामलला...'
अखिलेश यादव पर मंत्री गिरीश यादव का तंज, 'अयोध्या गए थे तो रामलला...'
UPSIDA: फैक्ट्री रजिस्ट्रेशन 3 साल में दोगुने से अधिक, निवेश-रोजगार को रफ्तार
UPSIDA: फैक्ट्री रजिस्ट्रेशन 3 साल में दोगुने से अधिक, निवेश-रोजगार को रफ्तार
UP: ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी@5.0 की तैयारियां तेज, 7000 परियोजनाएं तैयार
UP: ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी@5.0 की तैयारियां तेज, 7000 परियोजनाएं तैयार

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Bypolls Result 2026 LIVE Streaming: नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट
नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट Live
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
Embed widget