एक्सप्लोरर

Unnao Chhath Puja 2023: नहाय-खाय के साथ हुई छठ महापर्व की शुरुआत, SDM नम्रता सिंह ने किया घाट का निरीक्षण

Unnao Chhath Puja 2023: उन्नाव में नहाय खाय के साथ छठ महापर्व की शुरुआत शुक्रवार से हो गयी है. एसडीएम नम्रता सिंह ने सीओ सिटी आशुतोष कुमार के साथ गंगा घाटों का निरीक्षण किया.

Chhath Puja 2023: नहाय खाय के साथ छठ महापर्व (Chhath Puja 2023) का शुभारंभ शुक्रवार से शुरू हो गया. 19 नवंबर (रविवार) शाम को अस्त होते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा. शनिवार को खरना का कार्यक्रम होगा. इसमें छठ मइया को आह्वान करने के लिए पूजा अर्चना की जाएगी. इसके लिए घरों में जोर शोर से तैयारियां शुरू हो गई हैं. उन्नाव में छठ पूजा के मद्देनजर शाम को एसडीएम नम्रता सिंह ने सीओ सिटी आशुतोष कुमार के साथ गंगा घाटों का निरीक्षण किया. 

नहाये खाये के साथ हुई छठ पर्व  की शुरुआत 
आस्था के महापर्व छठ को लेकर घरों में दिनभर तैयारियां चलती रहीं. खासकर पूर्वांचल के लोग जो यहां रहते हैं, उन्होंने शाम चार बजे नहाये खाये के साथ छठ पर्व का शुभारंभ किया. इस दिन बिना नमक का भोजन किया जाता है और गंगा व सरोवर में जाकर स्नान किया जाता है.
भोजपुरी समाज के अध्यक्ष शिवनाथ पांडे ने बताया कि, 19 नवंबर (शुक्रवार) को खरना का कार्यक्रम होगा. सूर्य देवता को गुड़ चावल से बनी खीर और ठकवा एवं फलों का प्रसाद चढ़ाया जाएगा. इसके बाद सूर्य देवता का पूजन करके छठ मइया का आह्वान किया जाएगा. इसी दिन से छत्तीस घंटे का निर्जला व्रत रखा जाएगा. सोमवार को उगते हुए सूर्य देवता को गंगा में खड़े होकर अर्ध्य दिया जाएगा. इसमें विशेष रूप से मिथिलांचल के लोगों द्वारा दो माह पूर्व से इस महा छठ पर्व की तैयारियां की जाती है.

खरना का है विशेष महत्व
चार दिनों तक चलने वाले छठ महापर्व में खरना का विशेष महत्व है. खरना के दिन महिलाएं पूरे दिन व्रत रखती हैं. इस दिन गुड़ की खीर बनती है. प्रसाद तैयार होने के बाद पहले व्रतधारी महिलाएं इसे ग्रहण करती हैं. उसके बाद इसे सभी को बांटा जाता है. इस दिन भगवान सूर्य की पूजा की जाती है. इसके अगले दिन सूर्यास्त के समय व्रत रखने वाले लोग नदी और घाटों पर पहुंच जाते हैं. जहां डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य देते हैं. इस दिन व्रती महिलाएं छठी मैया के गीत भी गाती हैं.

ये भी पढ़ें: Jhansi Crime News: बसपा सुप्रीमो मायावती को चांद पर जमीन दिलाने वाले पिंटू सेंगर का हत्यारा गिरफ्तार, STF से हुई मुठभेड़

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड: चमोली में टनल पहुंचे गणेश गोदियाल, मुआवजे पर उठाए सवाल
उत्तराखंड: चमोली में टनल पहुंचे गणेश गोदियाल, मुआवजे पर उठाए सवाल
आगरा: पहले फोटो सेशन... फिर 11 महीने की बेटी को पिता ने यमुना में फेंका
आगरा: पहले फोटो सेशन... फिर 11 महीने की बेटी को पिता ने यमुना में फेंका
पहाड़ में इंडस्ट्रियल पार्क से युवा आयोग तक, CM धामी के 7 बड़े ऐलान
पहाड़ में इंडस्ट्रियल पार्क से युवा आयोग तक, CM धामी के 7 बड़े ऐलान
लखनऊ में 'मिनी इंडिया', राम-सीता झांकी से लेकर लोकनृत्यों तक बिखरी संस्कृति की छटा
लखनऊ में 'मिनी इंडिया', राम-सीता झांकी से लेकर लोकनृत्यों तक बिखरी संस्कृति की छटा

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
Video: 5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
Pickle Storage Tips: अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
Embed widget