एक्सप्लोरर

UP News: फीस लेने के बाद भी छात्रों को नहीं दिया प्रवेश पत्र, अब कॉलेज के चक्कर काट रहे हैं छात्र

Khalsa College News: छात्रों ने कॉलेज पर आरोप लगाया कि परीक्षा का समय आ गया, प्रवेश पत्र के लिए डेट देकर प्रबंधन लगातार दौड़ा रहा है. छात्र परीक्षा में शामिल न हो पाने से खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं.

Unnao News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के उन्नाव जिले (Unnao) के अजगैन थाना क्षेत्र स्थित खालसा डिग्री कॉलेज (Khalsa Degree College) में सोमवार (3 जुलाई) को सैकड़ों छात्र बीटीसी (BTC) की परीक्षा देने पहुंचे, जहां उन्हें  कॉलेज का गेट बंद मिला. इसको लेकर जब छात्रों ने कॉलेज प्रबंधन से बात की तो पता चला कि, उन छात्रों का बीटीसी में पंजीकरण ही नहीं किया गया. इसलिए उनका प्रवेश पत्र भी नहीं आया था. इसकी जानकारी मिलते ही वहां मौजूद छात्रों में हड़कंप मच गया. 

छात्रों के मुताबिक उन्होंने बीटीसी के लिए पूरी फीस भरी थी, लेकिन उनका पंजीकरण नहीं होने से एक साल बर्बाद हो गया. प्रवेश परीक्षा में शामिल होने से रोक देने पर छात्र खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं. इस मामले में कॉलेज मैनेजमेंट की तरफ से कोई जवाब देने को तैयार नहीं है. मामला लखनऊ कानपुर हाइवे स्थित खालसा डिग्री कॉलेज से जुड़ा है. यहां के छात्रों ने कॉलेज के प्रबंधन पर आरोप लगाया है कि छात्र एक साल से यहां बीटीसी की पढ़ाई कर रहे थे. 

छात्रों के एकजुट होने पर कॉलेज ने दिया ये संदेश

कॉलेज पर छात्रों ने आरोप लगाया कि परीक्षा का समय आ गया. ऐसे में प्रवेश पत्र लेने के लिए कॉलेज के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन प्रबंधन द्वारा टाल मटोल किया जा रहा है. हर बार छात्रों को एक नई डेट देकर लगाया दौड़ाया जा रहा है. सोमवार को जब सभी छात्र एकजुट होकर कॉलेज के गेट पर पहुंचे तो कॉलेज प्रबंध तंत्र ने फोन उठाना बंद कर दिया. कॉलेज अधिकारियों ने संदेश भेजा कि उनका पंजीकरण ही नहीं किया गया है, इस सूचना के बाद छात्रों में हड़कंप मच गया. 

लापरवाही पर डायट प्राचार्य ने दिया कार्रवाई का आश्वासन

इस संबंध में जब डायट के प्राचार्य से बात की गई तो उन्होंने बताया कि नियमत: कुछ पंजीकरण किए गए थे, लेकिन समय अवधि खत्म होने के बाद इन छात्रों को संस्थान द्वारा पंजीकृत नहीं किया गया. उन्होंने कहा कि इस मामले का संज्ञान लिया गया है. यदि कोई छात्र संबंधित संस्थान के खिलाफ प्रार्थना पत्र दे कर अपनी शिकायत दर्ज करवाता है, तो हम जांच करवा कर आवश्यक कार्रवाई करेंगे. 

ये भी पढ़ें: Uttarakhand News: केदारनाथ में बॉयफ्रेंड को घुटनों के बल बैठ किया प्रपोज, जानें- कौन है पीली साड़ी वाली ये लड़की

आशीष गौड़ पिछले 15 वर्षों से एबीपी न्यूज़ के लिए उत्तर प्रदेश के उन्नाव से रिपोर्टिंग कर रहे हैं. उन्नाव जिले की क्राइम और राजनीति के साथ-साथ जिले की अन्य खबरों पर पैनी नजर रखते हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में मानसून सक्रिय, लखनऊ समेत 52 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
यूपी में मानसून सक्रिय, लखनऊ समेत 52 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
अलीगढ़ में RPF बनी देवदूत, रेलवे प्लेटफॉर्म पर कराई महिला की डिलीवरी
अलीगढ़ में RPF बनी देवदूत, रेलवे प्लेटफॉर्म पर कराई महिला की डिलीवरी
अलीगढ़ में सपा नेता की गिरफ्तारी पर बवाल, अपनों पर ही आरोप
अलीगढ़ में सपा नेता की गिरफ्तारी पर बवाल, अपनों पर ही आरोप
अलीगढ़ में पड़ोसी ने किशोर के साथ किया कुकर्म, POCSO में FIR दर्ज
अलीगढ़ में पड़ोसी ने किशोर के साथ किया कुकर्म, POCSO में FIR दर्ज

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आसमान में यात्री उछलकर कैसे छत से टकराए, एयर इंडिया फ्लाइट में हुआ क्या? समझें
आसमान में यात्री उछलकर कैसे छत से टकराए, एयर इंडिया फ्लाइट में हुआ क्या? समझें
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा बारिश का सिलसिला, जानें IMD का अपडेट
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा बारिश का सिलसिला, जानें IMD का अपडेट
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
JPSC-JSSC विवाद: रघुवर दास का सरकार को खुला पत्र, CM से CBI जांच की मांग
JPSC-JSSC विवाद: रघुवर दास का सरकार को खुला पत्र, CM से CBI जांच की मांग
PDP ने मनाई 'काली रात', महबूबा मुफ्ती ने पार्टी कार्यालय में बिताई रात , इस चीज का था डर
PDP ने मनाई 'काली रात', महबूबा मुफ्ती ने पार्टी कार्यालय में बिताई रात
आसमान में विमान में क्यों लगते हैं झटके, आखिर क्या है टर्बुलेंस?
आसमान में विमान में क्यों लगते हैं झटके, आखिर क्या है टर्बुलेंस?
NAT Type क्या है, कैसे बस एक सेटिंग से बढ़ जाती है इंटरनेट स्पीड?
NAT Type क्या है, कैसे बस एक सेटिंग से बढ़ जाती है इंटरनेट स्पीड?
Embed widget