एक्सप्लोरर

Umesh Pal Murder: उमेश पाल के घर गया था गुड्डू मुस्लिम, हत्या से पहले अतीक अहमद से कराई थी बात, इस वजह से हुआ झगड़ा

Umesh Pal Case: उमेश पाल हत्याकांड से पहले गुड्डू मुस्लिम (Guddu Muslim) उनके घर गया था. गुड्डू मुस्लिम ने उमेश पाल की अतीक अहमद से बात कराई थी. फोन पर ही दोनों के बीच झगड़ा हुआ था.

Umesh Pal Murder Case: उमेश पाल शूटआउट केस में एक और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. सूत्रों की मानें तो हत्या से पहले उमेश पाल का माफिया अतीक अहमद (Atiq Ahmed) से फोन पर झगड़ा हुआ था. फोन पर हुए विवाद में अतीक अहमद ने उमेश पाल को अंजाम भुगतने की धमकी दी थी. जमीन से जुड़े एक मामले को लेकर अतीक अहमद और उमेश पाल (Umesh Pal) में विवाद हुआ था. बमबाज गुड्डू मुस्लिम ने अपने फोन से उमेश पाल की अतीक अहमद से बातचीत कराई थी. 

उमेश पाल शूटआउट केस से तकरीबन दो महीने पहले बातचीत कराई गई थी. बातचीत कराने के लिए बमबाज गुड्डू मुस्लिम उमेश पाल के घर गया था. फोन पर बातचीत के दौरान अतीक अहमद ने साबरमती जेल से उमेश पाल को धमकाया था. धमकी के बावजूद उमेश पाल के नहीं डरने पर अतीक अहमद ने जान से मारने की बात कही थी. अतीक अहमद की तरफ से कहा गया था कि वह पिछले काफी दिनों से उमेश पाल को फोन कर रहा है लेकिन वह कॉल रिसीव नहीं करता है.

अतीक अहमद ने महसूस की थी बेइज्जती
जमीन से जुड़े एक मामले में पैरवी बंद करने को लेकर उमेश पाल से अतीक अहमद बात करना चाहता था. सूत्रों के मुताबिक फोन पर बातचीत के दौरान अतीक और उमेश पाल दोनों में तीखी बहस हुई थी. उमेश पाल द्वारा धमकी के बावजूद नहीं डरने पर अतीक अहमद ने अपनी बेइज्जती महसूस की थी. अतीक अहमद ने इसके बाद बरेली जेल फोन कर अशरफ को उमेश पाल की हत्या कराने को कहा था. अतीक अहमद ने अपने बेटे असद को भी फोन कर उसे बुरा भला कहा था.

अतीक ने कहा था कि तुम घर पर बैठकर बिरयानी खा रहे हो और उमेश पाल तुम्हारे पिता की बेइज्जती कर रहा है. इसके बाद उमेश पाल शूटआउट केस की साजिश रची गई थी. कई शूटर साजिश की बैठक में शामिल होने के लिए बरेली जेल में अशरफ से मिलने गए थे. पिता की डांट और बेइज्जती के बाद अतीक अहमद का बेटा असद भी एक्टिव हो गया था. अतीक अहमद के वकील खान सौलत हनीफ ने पुलिस कस्टडी में जांच एजेंसियों को यह जानकारी दी है.

UP Nikay Chunav 2023: निकाय चुनाव के बीच BJP का बागियों पर एक्शन, इन 30 नेताओं को दिखाया बाहर का रास्ता

पहले कई बार हुई थी बात
सौलत हनीफ के मुताबिक अतीक अहमद और उमेश पाल में पहले कई बार फोन पर बातचीत हो चुकी थी. एक जमीन और पैसों के कुछ लेनदेन को लेकर दोनों में बातचीत होती थी. उमेश पाल ने हत्या से पहले अतीक अहमद का फोन उठाना बंद कर दिया था. अतीक अहमद उमेश पाल को डरा धमका कर कुछ मामलों से अलग करना चाहता था. उमेश पाल ने फोन उठाना बंद किया तो अतीक अहमद ने बमबाज गुड्डू मुस्लिम को भेजकर उससे बात कराने को कहा था.

गुड्डू मुस्लिम बात कराने के लिए उमेश पाल के घर गया तो फोन पर अतीक और उमेश पाल के बीच तीखी तकरार हुई थी. सौलत हनीफ के मुताबिक अतीक के धमकी देने पर उमेश पाल ने भी फोन पर उसे बुरा भला कह दिया था. सौलत हनीफ ने बयान दिया है कि फोन पर उमेश पाल द्वारा इस्तेमाल किए गए शब्दों और कतई नहीं डरने की वजह से अतीक अहमद बौखला गया था. उसने हत्या कराने का फैसला ले लिया था. फोन पर हुआ विवाद ही उमेश पाल शूटआउट केस की सबसे बड़ी वजह बना था.

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी चुनाव 2027: प्रभारी बने विनोद तावड़े के सामने ये हैं चुनौतियां?
यूपी चुनाव 2027: प्रभारी बने विनोद तावड़े के सामने ये हैं चुनौतियां?
मदरसे के नाम पर चंदा लेकर पाकिस्तान भेजा पैसा, ATS ने किया गिरफ्तार
मदरसे के नाम पर चंदा लेकर पाकिस्तान भेजा पैसा, ATS ने किया गिरफ्तार
CM योगी आदित्यनाथ बोले- 'ड्रग्स के साथ स्मार्टफोन के नशे से बचें युवा'
CM योगी आदित्यनाथ बोले- 'ड्रग्स के साथ स्मार्टफोन के नशे से बचें युवा'
भगत सिंह को लेकर IAS रिंकू राही का विवादित बयान, FIR की उठी मांग
भगत सिंह को लेकर IAS रिंकू राही का विवादित बयान, FIR की उठी मांग

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
बांग्लादेश से हार के बाद ऑस्ट्रेलिया ने बदला स्क्वाड, 3 साल बाद स्टार खिलाड़ी की वापसी
बांग्लादेश से हार के बाद ऑस्ट्रेलिया ने बदला स्क्वाड, 3 साल बाद स्टार खिलाड़ी की वापसी
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
हार्ट अटैक के बाद भी ICU में फोन चलाता दिखा ये क्रिकेटर, यूजर्स ने लिए मजे
हार्ट अटैक के बाद भी ICU में फोन चलाता दिखा ये क्रिकेटर, यूजर्स ने लिए मजे
Tomato Storage Tips: क्या आपके टमाटर भी सड़ जाते हैं जल्दी? जानें 15 दिन फ्रेश रखने की ट्रिक
क्या आपके टमाटर भी सड़ जाते हैं जल्दी? जानें 15 दिन फ्रेश रखने की ट्रिक
Embed widget