एक्सप्लोरर

Watch: 3 दिन पहले हो सकती थी उमेश पाल की हत्या, चूक गए थे शूटर, CCTV से सनसनीखेज खुलासा

Umesh Pal Murder: उमेश पाल (Umesh Pal) की हत्या 24 फरवरी के बजाए शूटर्स 21 फरवरी को कर सकते थे. इसका खुलासा नए सीसीटीवी (CCTV) वीडियो के आधार पर हुआ है. 21 फरवरी के 4 वीडियो सामने आए हैं.

Umesh Pal Murder Case: उमेश पाल शूटआउट केस के जुड़ा नया वीडियो सामने आया है. माफिया अतीक अहमद (Atiq Ahmed) और उसके भाई अशरफ (Ashraf Ahmed) के गुर्गों ने वारदात से तीन दिन पहले भी उमेश पाल (Umesh Pal) को मौत के घाट उतारने की कोशिश की थी. जिन सात शूटरों ने 24 फरवरी को उमेश पाल की हत्या की गई थी वहीं शूटर 21 फरवरी को घटना को अंजाम देने पहुंचे थे.

शूटरों ने उसी तरह की पोजीशन ली थी, जिस तरह से उन्होंने 24 फरवरी को वारदात को अंजाम दिया था. शूटर गुलाम उस दिन यानी 21 फरवरी को भी ग्राहक बनकर इलेक्ट्रिक शॉप में छिपा हुआ था. ABP चैनल के पास 21 फरवरी को दो बाइक और क्रेटा कार पर सवार होकर शूटरों के उमेश पाल के घर के बाहर पहुंचने का Exclusive वीडियो भी मौजूद है. 21 फरवरी का एक-दो नहीं बल्कि चार-चार वीडियो मौजूद हैं.

यह वीडियो उमेश पाल के घर की गली के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों मैं कैद भी हुआ था. 21 फरवरी को भी कचहरी से ही उमेश पाल का पीछा किया गया था. ABP चैनल के पास 21 फरवरी का जो Exclusive वीडियो है, उसमें चार शूटरों के चेहरे और उनकी गतिविधियां साफ तौर पर नजर आ रही हैं. बाकी तीन शूटर क्रेटा कार में सवार थे. जिस वक्त वारदात को अंजाम दिया जाना था, ठीक उसी वक्त मौके से पुलिस की एक जीप गुजर रही थी.

इस वजह से फेल हुआ प्लान
पुलिस जीप के गुजरने से शूटरों का प्लान फेल हो गया और वह वापस चले गए थे. वीडियो के मुताबिक 21 फरवरी को उमेश पाल शाम 5:27 बजे अपने घर की गली के बाहर पहुंचे थे. उमेश पाल उस दिन फॉर्च्यूनर कार से कचहरी से घर वापस लौटे थे. हालांकि 24 फरवरी को वह फॉर्च्यूनर के बजाय क्रेटा कार से आए थे. 21 फरवरी को उमेश पाल के पहुंचने से तकरीबन एक मिनट पहले शूटर उस्मान उर्फ विजय चौधरी और गुलाम घर की गली के बाहर बाइक से पहुंचे थे.

शूटर उस्मान बाइक चला रहा था जबकि गुलाम पीछे बैठा हुआ था. दोनों ने बाइक को कुछ दूरी पर खड़ा कर दिया और पैदल ही गली की तरफ बढ़ने लगे. सबसे पहले शूटर गुलाम उमेश पाल के घर की गली के ठीक बाई तरफ स्थित इलेक्ट्रिक शॉप में पहुंचा और वहां ग्राहक बनकर बातचीत करता रहा. कुछ सेकेंड बाद उस्मान उर्फ विजय चौधरी भी इसी दुकान में दाखिल हो गया. 24 फरवरी को भी गुलाम इसी इलेक्ट्रिक शॉप में ग्राहक बनकर छिपा हुआ था.

वरुण गांधी के बाद क्या अब मां मेनका गांधी भी बनेंगी BJP के लिए मुसीबत? अपने ही सांसद पर उठाए सवाल

कार में सवार थे ये लोग
शाम 5:27 पर उमेश पाल की फॉर्च्यूनर कार घर की गली के बाहर पहुंची. कार को गली के बाहर सटाकर लगाया गया. उमेश पाल की कार के ठीक पीछे तीन शूटर क्रेटा कार पर थे. सूत्रों से जानकारी मिली है कि क्रेटा कार पर अतीक अहमद का बेटा असद, शूटर साबिर और ड्राइवर अरबाज बैठे हुए थे. इसके अलावा शूटर अरमान और बमबाज गुड्डू मुस्लिम क्रेटा कार के साथ ही बाइक पर सवार होकर पहुंचे थे. 

उमेश पाल की फॉर्च्यूनर कार से ठीक पीछे शूटरों की क्रेटा कार बीच सड़क पर रोक दी गई थी. शूटर अरमान और बमबाज गुड्डू मुस्लिम ने अपनी बाइक भी रोक दी थी. साजिश यह रची गई थी कि उमेश पाल जैसे ही कार से उतर कर घर की गली में दाखिल होने लगेंगे उन पर हमला बोल दिया जाएगा. हालांकि जैसे ही उमेश पाल अपनी फॉर्च्यूनर कार से उतरे ठीक वैसे ही शूटरों की क्रेटा कार के ठीक बगल से पुलिस की एक जीप गुजरने लगी.

दिख रहा है गाड़ी का नंबर
पुलिस की इस जीप के संयोगवश पहुंचने से शूटर डर गए और उन्होंने हमला नहीं किया. कुछ ही पलों में पहले उमेश पाल और उसके बाद उनके दोनों गनर उतरकर गली में चले गए तो शूटरों का प्लान फेल हो गया. प्लान फेल होते ही क्रेटा कार पर सवार शूटर आगे बढ़ने लगे. कार के आगे बढ़ने के साथ ही बाइक पर सवार अरमान और गुड्डू मुस्लिम भी आगे बढ़ गए. 20 से 25 कदम की दूरी पर ही शूटर अरमान और गुड्डू मुस्लिम की बाइक ने क्रेटा कार को ओवरटेक कर लिया.

बाइक अरमान चला रहा था जबकि बमबाज गुड्डू मुस्लिम पीछे बैठा हुआ था. गुड्डू मुस्लिम ने सफेद रंग की शर्ट पहन रखी थी. थोड़ा आगे जाने के बाद शूटरों की क्रेटा कार और अरमान व गुड्डू मुस्लिम की बाइक ने यू टर्न लिया. दोनों गाड़ियां वापस मुड़कर अतीक अहमद के घर की तरफ चली गईं. 21 फरवरी को शूटर जिस क्रेटा कार पर सवार होकर उमेश पाल को मारने के लिए पहुंचे थे, ABP चैनल के पास मौजूद Exclusive वीडियो में उसका नंबर भी साफ नजर आ रहा है.

जीप ने बचा ली थी जान
शूटरों की कार, अरमान और गुड्डू मुस्लिम की बाइक आगे बढ़ने के बाद शूटर उस्मान उर्फ विजय चौधरी व गुलाम भी इलेक्ट्रिक शॉप से बाहर निकल आते हैं. दोनों आगे पीछे चलते हुए अपनी बाइक तक जाते हैं और उलटी दिशा में बाइक से अतीक अहमद के घर की तरफ रवाना हो जाते हैं. 21 फरवरी की शाम 5:27 बजे अगर उमेश पाल के घर पहुंचने पर वहां से पुलिस की जीप नहीं गुजरती तो शूटर उसी दिन उनकी हत्या कर देते.

21 फरवरी को भी कार और दोनों बाइक को उसी पोजीशन पर खड़ा किया गया था, जिस तरह से 24 फरवरी को वारदात को अंजाम दिया गया था. वीडियो को देख कर कहा जा सकता है कि 21 फरवरी को पुलिस की जीप ने उमेश पाल और दोनों सरकारी गनर की जान बचा ली थी. 21 फरवरी को प्लान फेल होने के बाद शूटरों ने तीन दिन बाद यानी 24 फरवरी को वारदात को अंजाम दिया था. 24 फरवरी को भी सारे शूटर्स ऐसे ही वाहनों से मौके पर पहुंचकर इन्हीं पोजीशन पर खड़े हुए थे.

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी के लिए आई ‘बुलडोजर कांवड़’, प्रधानमंत्री बनाने की मनोकामना 
योगी के लिए आई ‘बुलडोजर कांवड़’, प्रधानमंत्री बनाने की मनोकामना 
खराब मौसम ने रोकी उत्तराखंड की फ्लाइट, 70% तक हवाई सेवाएं प्रभावित
खराब मौसम ने रोकी उत्तराखंड की फ्लाइट, 70% तक हवाई सेवाएं प्रभावित
'अगर राहुल गांधी शादी नहीं...', संजय निषाद ने क्यों कहा ऐसा?
'अगर राहुल गांधी शादी नहीं...', संजय निषाद ने क्यों कहा ऐसा?
बीजेपी के 'हर घर तिरंगा' अभियान की होगी शुरुआत, CM योगी समेत कई नेता रहेंगे मौजूद
बीजेपी के 'हर घर तिरंगा' अभियान की होगी शुरुआत, CM योगी समेत कई नेता रहेंगे मौजूद

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक शर्त और खत्म हो जाएगा युद्ध? पेजेश्कियन ने ट्रंप के लिए ऐसा क्या कहा?
एक शर्त और खत्म हो जाएगा युद्ध? पेजेश्कियन ने ट्रंप के लिए ऐसा क्या कहा?
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
टेस्ट क्रिकेट में भारत के 3 सबसे सफल कप्तान, जानें कौन है नंबर-1
टेस्ट क्रिकेट में भारत के 3 सबसे सफल कप्तान, जानें कौन है नंबर-1
Video: दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
How to Set UPI AutoPay: बिल भरना याद नहीं रहता? PhonePe - Google Pay पर करें UPI AutoPay सेटअप
बिल भरना याद नहीं रहता? PhonePe - Google Pay पर करें UPI AutoPay सेटअप
Relationship Tips: छोटी-छोटी आदतों में करें बदलाव, रिश्तों में बढ़ाएं इमोशनल इंटीमेसी
छोटी-छोटी आदतों में करें बदलाव, रिश्तों में बढ़ाएं इमोशनल इंटीमेसी
Embed widget