एक्सप्लोरर

UKL 2021: राजधानी लखनऊ में होगी अल्टीमेट कराटे लीग, 3 दिसंबर से ले सकेंगे रोमांच का मजा

UKL Season-2 in Lucknow: अल्टीमेट कराटे लीग (UKL) का सीजन- 2  को मुंबई से यूपी की राजधानी लखनऊ शिफ्ट कर दिया गया है. 3 दिसंबर से सीजन की शुरुआत होगी.

Ultimate Karate League: अल्टीमेट कराटे लीग (UKL) का सीजन- 2 अब मुंबई की जगह लखनऊ में आयोजित किया जाएगा. इंडियन प्रोफेशनल कराटे काउंसिल (IPKC) के अध्यक्ष सेंसाई राजीव सिन्हा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि गोमतीनगर स्थित बाबू बनारसी दास बैडमिंटन एकेडमी में 3 दिसंबर से लीग की शुरुआत होगी. उन्होंने बताया कि यूकेएल में कराटे के राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे. लीग का समापन 12 दिसंबर को किया जाएगा जिसमें यूरोपीय देशों के सीनेटर और मंत्रियों सहित कई विदेशी गणमान्य व्यक्ति शामिल होंगे.

उन्होंने आगे बताया कि यूकेएल का फॉर्मेट अनूठा और रोमांचकारी है. विश्व के सभी कॉम्बेट स्पोर्ट्स जैसे बॉक्सिंग और कुश्ती में व्यक्तिगत मैच होते हैं, लेकिन यूकेएल में टीम मैच होंगे. प्रत्येक टीम में 5 पुरुष और 1 महिला खिलाड़ी होगी. मैच में एक खिलाड़ी को तीन विरोधियों का एक साथ सामना करना पड़ता है. मैच के 3 सेट होंगे जिनकी अवधि 45 मिनट होगी. उन्होंने बताया कि मैच में केवल नॉकडाउन तकनीकी ही स्कोर दर्ज करती है. ड्रॉ की स्थिति में महिला व्यक्तिगत मैच का परिणाम अंतिम परिणाम तय करेगा.

सेंसाई सिन्हा ने बताया कि उत्तर प्रदेश पिछले कुछ सालों में अविश्वसनीय रूप से बदला है और सरकार के समर्थन से लखनऊ एक प्रमुख खेल प्रधान शहर के रूप में उभर रहा है. यही वजह है कि यूकेएल को मुंबई से लखनऊ स्थानांतरित करने का निर्णय लिया गया.

इनके बीच होगा पहला मुकाबला
बता दें कि अल्टीमेट कराटे लीग में यूपी रेबल्स, दिल्ली ब्रेवहार्ट्स, मुंबई निंजा, पंजाब फाइटर्स, बेंगलुरु किंग्स और पुणे समुराई जैसी छह फ्रेंचाइजी बेस्ड टीमें हैं. हर टीम में अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी होंगे. यूकेएल में कुल 19 मैच होंगे. 3 दिसंबर को होने वाले पहले मैच में यूपी रेबल्स की टीम दिल्ली ब्रेवहार्ट्स से भिड़ेगी. सभी मैचों का लाइव प्रसारण रोज 2 घंटे यानि शाम 6 बजे से रात 8 बजे तक विभिन्न प्लेटफार्म से किया जाएगा.

करोड़ों कराटे खिलाड़ियों के लिए बड़ी उम्मीद
सेंसाई राजीव सिन्हा ने बताया कि यूकेएल की स्थापना का मुख्य उद्देश्य मौजूदा लगभग 4 करोड़ और भविष्य के कराटे खिलाड़ियों को बड़ा मंच प्रदान करना है. इस आयोजन से कराटे खिलाड़ियों की आकांक्षाओं को गति मिलेगी. यूकेएल के जरिए भारत में कराटे खिलाड़ियों की संख्या और संभावनाएं बढ़ेंगी.

ये भी पढ़ें:

पंजाब में कांग्रेस के दांव से मायावती नाखुश, कहा- कांग्रेस को दलितों पर भरोसा नहीं, सीएम बनाना चुनावी हथकंडा

UP Election: विरोधियों पर खुलकर बरसे योगी, बोले- खानदान के लिए काम करती थी पिछली सरकारें, BJP करेगी सबका विकास

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी-जापान संबंध मजबूत करने पर जोर, काशी विश्वनाथ पहुंचा जापानी प्रतिनिधिमंडल
यूपी-जापान संबंध मजबूत करने पर जोर, काशी विश्वनाथ पहुंचा जापानी प्रतिनिधिमंडल
यूपी में बड़े स्तर पर IAS तबादला, बदले अलीगढ़-मुरादाबाद के मंडलायुक्त
यूपी में बड़े स्तर पर IAS तबादला, बदले अलीगढ़-मुरादाबाद के मंडलायुक्त
मुजफ्फरनगर में मदरसे पर बुलडोजर एक्शन, अवैध निर्माण ध्वस्त
मुजफ्फरनगर में मदरसे पर बुलडोजर एक्शन, अवैध निर्माण ध्वस्त
रक्षाबंधन से पहले 'बहनों' को CM योगी का बड़ा तोहफा, दीं ये बड़ीं सौगातें
रक्षाबंधन से पहले 'बहनों' को CM योगी का बड़ा तोहफा, दीं ये बड़ीं सौगातें

वीडियोज

खाकी वर्दी पर अटैक की LIVE पिक्चर !
कूड़े के ढेर में भीषण आग, चारों तरफ धुएं का घना गुबार
2027 की तैयारी या आरक्षण का दांव? क्यों गरमाई सियासत!
Gen-Z की आधी आबादी पर सबकी नजर! 2029 का बड़ा समीकरण
Gen-Z को लुभाने की सियासत? युवाओं के मुद्दों पर विश्लेषकों का विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
बांका में नीतीश कुमार के सांसद के घर छापेमारी, पुलिस पर आरोप
बांका में नीतीश कुमार के सांसद के घर छापेमारी, पुलिस पर आरोप
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म, 'पेद्दी'-'द राजा साब' का तोड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
दिल्ली में आज होगी बारिश? धूप और उमस के बीच आया यह अपडेट
दिल्ली में आज होगी बारिश? धूप और उमस के बीच आया यह अपडेट
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
Embed widget