एक्सप्लोरर

UP Election: विरोधियों पर खुलकर बरसे योगी, बोले- खानदान के लिए काम करती थी पिछली सरकारें, BJP करेगी सबका विकास

UP Assembly Election 2022: योगी ने निशाना साधते हुए कहा कि पिछली सरकारें सिर्फ खानदान के लिए काम कर रही थी. बीजेपी सबके अधिकार और सम्मान के लिए काम कर रही है.

Yogi Adityanath Attcks on Opposition Leader: चुनावी राज्य यूपी (Uttar Pradesh) में विरोधी नेता एक दूसरे पर लगातार सियासी हमले कर रहे हैं. मु्ख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी विरोधियों के खिलाफ खुलकर मोर्चा खोल दिया है. सोमवार को योगी ने एक के बाद एक कई ट्वीट कर विपक्ष को आड़े हाथ लिया. उन्होंने कई मुद्दों को लेकर विपक्षी नेताओं पर सीधा हमला बोला. योगी ने कहा कि तुष्टिकरण की घृणित राजनीति करने वालों ने महाराणा प्रताप की बजाय अकबर को महान बता दिया. विदेशी आक्रांताओं के महिमामंडन में ऐसे शब्द गढ़े गए कि समाज भ्रमित हो जाए.

योगी ने कहा कि सर्वांगीण विकास पिछली सरकारों का ध्येय नहीं था. वे तो केवल खानदान के लिए काम करते रहे. समाज में हर तबके का सम्मान हो, उन्हें उनका अधिकार मिले, शासन की योजनाओं का लाभ समान रूप से सबको प्राप्त हो, यही तो भारतीय जनता पार्टी कहती है. आजादी के बाद तुष्टिकरण की जो राजनीति देश में चल रही थी, उस तुष्टिकरण की राजनीति को हमेशा के लिए समाप्त करेंगे. हमारे लिए ओबीसी, एससी-एसटी, महिला या युवा मोर्चा समाज को जोड़ने का माध्यम हैं, समाज के प्रत्येक तबके को जागरूक करने के लिए हैं. 

योगी ने कहा कि सबको समाज व राष्ट्र की मुख्यधारा के साथ जोड़कर 'एक भारत-श्रेष्ठ भारत' की परिकल्पना को साकार करने के माध्यम हैं. कोरोना कालखंड के दौरान विपक्षी नेता ट्विटर पर खेल रहे थे, चुनाव में भी उन्हें ट्विटर पर ही खेलने के लिए छोड़ देने की आवश्यकता है.
 
योगी ने कहा कि यदि हिंदू समाज महाराजा सुहेलदेव के पराक्रम से प्रेरणा लेता तो कोई विदेशी आक्रांता 'अयोध्या जी' में श्री राम मंदिर को क्षतिग्रस्त करके हिंदू समाज को अपमानित करने का दुस्साहस नहीं कर पाता. मैं देख रहा था, लखनऊ में एक परिवार है, वह कोरोना काल में कहीं नहीं निकला, लेकिन जब CAA के विरोध में उपद्रवी सड़कों पर आगजनी करने आ रहे थे, तो उनके समर्थन में पूरा खानदान निकल पड़ा था.

योगी ने कहा कि अनुसूचित जाति समाज का 'नींव' है. नींव दिखती नहीं है, किंतु भवन उसी पर खड़ा होता है. भवन की मजबूती उसी पर निर्भर करती है. हमारा कोई धर्म नहीं, कोई मत और मजहब नहीं, कोई उपासना विधि नहीं, बस एक ही धर्म है- राष्ट्रधर्म. 'राष्ट्रधर्म' का उपासक बन करके जो कार्य करेगा, अपने आप को समर्पित करेगा, वह लोक के लिए पूज्य हो जाएगा, समाज उसको पथ-पथ पर सम्मान देगा. जो भी राष्ट्रधर्म के मूल्यों को रौंदकर अपने स्वार्थ के लिए सत्ता की चाटुकारिता करता हुआ दिखाई देगा, समाज उसको कूड़ेदान में फेंककर हमेशा के लिए भुला देगा.

काशी के डोम राजा को पहले की सरकारों ने सम्मान नहीं दिया, लेकिन आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने उन्हें 'पद्म श्री' से सम्मानित किया. काशी में संत शिरोमणि रविदास जी की पावन प्राकट्य स्थली के सुंदरीकरण हेतु हम वृहद स्तर पर कार्य कर रहे हैं. इस पुनीत कार्य में विरोधी दल के लोग रोड़े अटका रहे हैं, लेकिन कोई चिंता नहीं.

ये भी पढ़ें:

UP Election: BJP नेता ने OP Rajbhar को लेकर किया बड़ा दावा, कहा- मिलकर लड़ेंगे विधानसभा चुनाव

Corona Vaccination: BJP नेता को लगी कोरोना वैक्सीन की पांच डोज! CMO बोले- किसी ने शरारत की

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी पर्यटन के लिए ऐतिहासिक दिन! 28 साल बाद सारनाथ को मिला यूनेस्को विश्व धरोहर का दर्जा
यूपी पर्यटन के लिए ऐतिहासिक दिन! 28 साल बाद सारनाथ को मिला यूनेस्को विश्व धरोहर का दर्जा
UP: शिक्षकों को CM योगी का बड़ा तोहफा, 5 लाख के कैशलेस इलाज के साथ मिलेगा करोड़ों का बीमा कवर
यूपी: शिक्षकों को CM योगी का बड़ा तोहफा, 5 लाख के कैशलेस इलाज के साथ मिलेगा करोड़ों का बीमा कवर
वाराणसी: जनता के बीच पहुंच रहे विधायक नीलकंठ तिवारी, चलाया स्वच्छता अभियान
वाराणसी: जनता के बीच पहुंच रहे विधायक नीलकंठ तिवारी, चलाया स्वच्छता अभियान
Greater Noida News: 15 हजार के जूते एक महीने में फटे, उपभोक्ता आयोग ने अब कंपनी को दिया ये आदेश
ग्रेटर नोएडा: 15 हजार के जूते एक महीने में फटे, उपभोक्ता आयोग ने अब कंपनी को दिया ये आदेश

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
Embed widget