एक्सप्लोरर

Udham Singh Nagar: शराब पीने के नहीं दिए पैसे तो गला दबाकर किया बेहोश, 4 महीने के बाद पकड़ाया इनामी बदमाश

उत्तराखंड के उधम सिंह नगर में पुलिस के हाथों एक ऐसा बदमाश हाथ लगा है जो कि अगस्त से ही वांछित चल रहा था. बदमाश बंटी ने एक कार चालक पर अचानक से ही हमला कर दिया था.

 Uttarakhand News: उधम सिंह नगर (Udham Singh Nagar) जनपद की खटीमा पुलिस को शुक्रवार को इनामी बदमाशों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता मिली है. खटीमा पुलिस ने 25 हजार के इनामी बदमाश बंटी (Bunty) उर्फ सरताज को गिरफ्तार किया है. बंटी को पुलिस ने थारू विकास भवन के पास से गिरफ्तार किया है. बंटी की गिरफ्तारी (Wanted Arrest) के बाद पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया. बंटी एक मामले में फरार चल रहा था.

चार महीने पुराने एक मामले में वांछित चल रहे बंटी को पकड़ने से पुलिस के हौसले बुलंद हैं. पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. खटीमा के सीओ वीर सिंह ने बंटी की गिरफ्तारी की जानकारी मीडिया को दी. उन्होंने बताया कि 28 अगस्त को गौसिया वार्ड नंब- 5 में रहने वाले एक व्यक्ति वसी अहमद ने बंटी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी. उसने अपनी शिकायत में कहा था कि उसका भाई अशफाक अहमद (50) पर बंटी ने हमला कर दिया था.

पहले शराब के लिए मांगे पैसे, फिर दबाया गला

वसी अहमद ने रिपोर्ट में कहा था कि अशफाक इलाके में कार चलाता है. वह अपनी कार लेकर पीलीभीत रोड के आहूरा पेट्रोल पंप के बाहर खड़ा था. इसी दौरान भूड़ निवासी बंटी उर्फ सरताज उनके पास आया और शराब पीने के लिए 50 रुपये मांगे. पैसे ना देने पर बंटी ने भाई के गले में गमछा डाल कर दबा दिया जिससे अशफाक बेहोश हो गया. इस मामले में बंटी के ऊपर आईपीसी की धारा 307 समेत विभिन्न आपराधिक धाराओं में केस दर्ज किया गया था. वहीं फरार चल रहे बंटी पर एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने 25 हजार का इनाम घोषित किया था जिसे आज पकड़कर खटीमा पुलिस द्वारा जेल भेजा जा रहा है.

ये भी पढ़ें -

यूपी की बेटी की ऊंची उड़ान, देश की पहली मुस्लिम महिला फाइटर पायलट बनीं सानिया मिर्जा, टीवी मैकेनिक हैं पिता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोरखपुर में चरणामृत बना मुसीबत, 450 लोगों ने लगवाई एंटी-रेबीज वैक्सीन
गोरखपुर में चरणामृत बना मुसीबत, 450 लोगों ने लगवाई एंटी-रेबीज वैक्सीन
गोंडाः पूर्व MLA लल्ला भैया के बेटे की बढ़ीं मुश्किलें, दो मामलों में केस दर्ज
गोंडाः पूर्व MLA लल्ला भैया के बेटे की बढ़ीं मुश्किलें, दो मामलों में केस दर्ज
आजम परिवार से मिले अखिलेश यादव, क्या हुई बात? बड़े बेटे अदीब आजम ने बताया
आजम परिवार से मिले अखिलेश यादव, क्या हुई बात? बड़े बेटे अदीब आजम ने बताया
पीलभीत SIR मामला: पहले हटाया, अब FIR, 2 SDM कंप्यूटर ऑपरेटर समेत 3 घिरे
पीलभीत SIR मामला: पहले हटाया, अब FIR, 2 SDM कंप्यूटर ऑपरेटर समेत 3 घिरे

वीडियोज

Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)
Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तिब्बत में भूकंप के जोरदार झटके, रिक्टर स्केल पर 7.0 रही तीव्रता
तिब्बत में भूकंप के जोरदार झटके, रिक्टर स्केल पर 7.0 रही तीव्रता
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- पाकिस्तान के साथ चाहते हैं बेहतर रिश्ता, लेकिन…
विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- पाकिस्तान के साथ चाहते हैं बेहतर रिश्ता, लेकिन…
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
‘शांति के लिए फौरन कदम’ PM मोदी-नेतन्याहू की फोन पर बात, पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा
‘शांति के लिए फौरन कदम’ PM मोदी-नेतन्याहू की फोन पर बात, पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा
अब तक क्यों नहीं निकल पाया है रेबीज का इलाज, इसमें क्यों निश्चित होती है मौत?
अब तक क्यों नहीं निकल पाया है रेबीज का इलाज, इसमें क्यों निश्चित होती है मौत?
Embed widget