एक्सप्लोरर

Uttarakhand News: यूपी के बदमाश का उत्तराखंड पुलिस ने किया एनकाउंटर, पैर में मारी गोली

Uttarakhand News: उधम सिंह नगर पुलिस ने बैंक में चोरी की वारदात को नाकाम करते हुए चोर को एनकाउंटर में गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस मुठभेड़ में बदमाश के पैर में गोली लगी है.

Udham Singh Nagar Encounter: यूपी में योगी सरकार बनने के बाद अपराधियों के खिलाफ शुरू हुईं कार्रवाई के बाद से पश्चिमी यूपी के बदमाशों ने उत्तराखंड के मैदानी जनपदों की तरफ रुख कर लिया था. ये बदमाश उधम सिंह नगर जिले के विभिन्न हिस्सों में रहकर यहां अपराधिक घटनाओं को अंजाम देते रहते हैं, लेकिन अब उत्तराखंड पुलिस ने भी अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी. उधम सिंह नगर जिले के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र की पुलिस और चोर के बीच मुठभेड़ हुई है. इस मुठभेड़ में शातिर चोर घायल हो गया. चोर को पकड़कर पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है. जबकि दूसरे साथी की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है.

चोर ने ट्रांसिट कैंप थाना क्षेत्र अंतर्गत नैनीताल हाईवे के निकट स्थित एक्सिस बैंक की शाखा में धावा बोल दिया. चोर ने पहले एक्सिस बैंक के एटीएम को निशाना बनाया, फिर एटीएम में लगी खिड़की के माध्यम से बैंक के अंदर जा पहुंचा. इसी दौरान रात्रि लगभग 2:30 बजे गस्त कर रही पुलिस टीम को शाखा में हलचल का आभास हुआ, तो पुलिस टीम एटीएम में पहुंची तो एटीएम मशीन खुली हुई थी. एटीएम के अंदर लगीं खिड़की भी उखड़कर नीचे रखीं हुई थी, पुलिस ने जब बैंक की अंदर की तरफ देखा तो एक व्यक्ति बैंक के अंदर मौजूद था. 

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में लगी गोली
पुलिस पूछताछ में चोर ने अपना नाम भूप सिंह निवासी बिलासपुर बताया और उसने कहा कि मेरा एक साथी नाजिम निवासी बिलासपुर रामपुर मोदी मैदान में खड़ा हुआ है. इसके बाद पुलिस टीम उसको मोदी मैदान लेकर चली और उसके साथी की तलाश करने लगीं. तभी आरोपी ने कोहरे का फायदा उठाकर झाड़ियों में छुप गया, और पुलिस पर फायरिंग कर दी. पुलिस की जवाबी कार्रवाई में चोर के पैर पर गोली लग गई, पुलिस ने घायल अवस्था में शातिर चोर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया.

मुठभेड़ की सूचना मिलने के एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने जिला अस्पताल पहुंचकर शातिर चोर से पूछताछ की. वहीं शातिर चोर के दूसरे साथी की तलाश में पुलिस टीम जगह जगह पर दबिश दे रही है. शाखा प्रबंधक द्वारा घटना की लिखित में शिकायत ट्रांजिट कैंप थाना पुलिस को दी है.

'जल्द गिरफ्तार होगा दूसरा आरोपी'
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा ने कहा कि, अभियुक्त भूप सिंह ने झाड़ियों में छुपकर पुलिस पर फायर झोंक दिया. पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, तो उसमें अभियुक्त भूप सिंह के पैर पर गोली लग गई. अभियुक्त को घायल अवस्था में रुद्रपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है. पुलिस द्वारा गिरफ्तार किये गए अभियुक्त के खिलाफ यूपी में कई मुकदमे दर्ज हैं. जबकि उसके दूसरे साथी की तलाश में पुलिस टीम द्वारा दबिश दी जा रही है, जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

(वेद प्रकाश यादव की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें : संभल हिंसा के बाद न्यायिक जांच आयोग पर उठे सवाल, सपा नेता बोले- वह भी दर्ज करायेंगे अपना बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड: चमोली में टनल पहुंचे गणेश गोदियाल, मुआवजे पर उठाए सवाल
उत्तराखंड: चमोली में टनल पहुंचे गणेश गोदियाल, मुआवजे पर उठाए सवाल
आगरा: पहले फोटो सेशन... फिर 11 महीने की बेटी को पिता ने यमुना में फेंका
आगरा: पहले फोटो सेशन... फिर 11 महीने की बेटी को पिता ने यमुना में फेंका
पहाड़ में इंडस्ट्रियल पार्क से युवा आयोग तक, CM धामी के 7 बड़े ऐलान
पहाड़ में इंडस्ट्रियल पार्क से युवा आयोग तक, CM धामी के 7 बड़े ऐलान
लखनऊ में 'मिनी इंडिया', राम-सीता झांकी से लेकर लोकनृत्यों तक बिखरी संस्कृति की छटा
लखनऊ में 'मिनी इंडिया', राम-सीता झांकी से लेकर लोकनृत्यों तक बिखरी संस्कृति की छटा

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से आजादी, ये बाइक्स देंगी 70+ माइलेज
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से आजादी, ये बाइक्स देंगी 70+ माइलेज
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
Embed widget