एक्सप्लोरर

Udham Singh Nagar: जलभराव रोकने के लिए सिंचाई विभाग बना रहा था नाला, दबंगों ने रोका काम तो प्रशासन हुआ सख्त

Uttarakhand News: उधम सिंह नगर में सीमावर्ती गांव के ग्रामीण उपजिलाधिकारी के पास अपनी शिकायत लेकर पहुंचे. ये ग्रामीण दबंगों से परेशान हैं जो कि विकास कार्य में बाधा बन रहे हैं.

Udham Singh Nagar News: नेपाल सीमा (Nepal Border) से लगे उत्तराखंड (Uttarakhand) के जनपद ऊधम सिंह नगर (Udham Singh Nagar) के एक गांव में जलभराव (Waterlogging) और बाढ़ की विभीषिका से बचने के लिए नाले खोदे गए हैं. खटीमा तहसील के अंतर्गत मौजूद सिसैया गांव में सिंचाई विभाग (Irrigation Department) द्वारा खोदे जा रहे नाले को दंबगों ने रोक दिया जिसको लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश है. अब स्थानीय लोगों ने खटीमा के एमडीएम रविंद्र बिष्ट से मिलकर उन्हें ज्ञापन सौंपा है और नाले का निर्माण सुचारू रूप से कराने की मांग की है. 

खटीमा एसडीएम को ज्ञापन देने वाले ग्रामीणों ने मीडिया को बताया कि सिसैया में 12 फुट चौड़ा, तीन किलोमीटर लंबे नाले का निर्माण सिंचाई विभाग द्वारा कराया जा रहा है. नाला निर्माण होने से जहां जलजमाव से राहत मिलेगी वहीं आसपास के कई गांवों के सैकड़ों किसानों को इसका लाभ मिलने की संभावना है. इससे किसानों की फसलें बर्बाद होने से बचेगी. ग्रामीणों ने कहा कि कुछ लोगों ने निजी स्वार्थ के चलते नाला बनाने का काम रोक दिया है. ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी से अपील की है कि नाले को बनाने में आ रही अड़चनों को दूर किया जाए और निर्बाध काम कराया जाए ताकि इसका लाभ आमलोगों को मिल पाए. 

एसडीएम का आश्वासन, पुलिस बल की निगरानी में कराएंगे निर्माण
इस मामले में एसडीएम रविंद्र बिष्ट ने बताया कि सिसैया में सिंचाई विभाग द्वारा तीन किलोमीटर लंबे सरकारी नाले का निर्माण कराया जा रहा था. जिसका गांव के ही कुछ लोग विरोध कर रहे थे. उन्होंने इस नाले के काम को रुकवा दिया जो बिल्कुल गलत है. एसडीएम ने कहा कि जरूरत पड़ने पर पुलिस बल की मौजूदगी में नाला बनवाया जाएगा ताकि ग्रामीणों को जलभराव की समस्या से निजात मिल सके. 

ये भी पढ़ें -

UP Politics: सरकार के एक साल पूरे होने पर सीएम योगी ने पेश किया रिपोर्ट कार्ड, कहा- 'यूपी ने बनाई अलग पहचान'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'राइज एंड फॉल' में जाएंगे राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश? तेज प्रताप ने कही बड़ी बात
'राइज एंड फॉल' में जाएंगे राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश? तेज प्रताप ने कही बड़ी बात
'ध्रुव का समर्थन करें...', रवि किशन ने CM योगी के सामने मंच से की अपील
'ध्रुव का समर्थन करें...', रवि किशन ने CM योगी के सामने मंच से की अपील
'जो लोग मुझे चवन्नी नहीं मान रहे...', आगरा में RLD चीफ जयंत चौधरी की हुंकार
'जो लोग मुझे चवन्नी नहीं मान रहे...', आगरा में RLD चीफ जयंत चौधरी की हुंकार
उत्तराखंड: धामी कैबिनेट के 12 बड़े फैसले, अग्निवीरों को भर्ती में मिलेगी छूट
उत्तराखंड: धामी कैबिनेट के 12 बड़े फैसले, अग्निवीरों को भर्ती में मिलेगी छूट

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस
'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस
Jailer 2 ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
Embed widget