एक्सप्लोरर

UP Politics: सरकार के एक साल पूरे होने पर सीएम योगी ने पेश किया रिपोर्ट कार्ड, कहा- 'यूपी ने बनाई अलग पहचान'

UP News: उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ और उनके मंत्रिमंडल के सहयोगियों ने शनिवार को लखनऊ में पत्रकारों को संबोधित किया और अपने कार्यकाल के दौरान किए गए काम का ब्यौरा पेश किया.

CM Yogi Govt 2.0: उत्तर प्रदेश में सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) के नेतृत्व वाली बीजेपी सरकार के दूसरे कार्यकाल को पहला साल पूरा हो गया. इस उपलक्ष्य में राजधानी लखनऊ में प्रेस वार्ता बुलाई गई जिसमें सीएम योगी, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, केशव प्रसाद मौर्य और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी समेत कैबिनेट मंत्री मंच पर नजर आए. सीएम योगी ने पत्रकारों के सामने अपने कार्यकाल की रिपोर्ट पेश की. उन्होंने कहा कि 'बीते छह वर्षों में यूपी ने देश-दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई है. इसके लिए पीएम नरेंद्र मोदी जी का आभार व्यक्त करता हूं.'

प्रेस वार्ता के दौरान '6 साल यूपी खुशहाल' नाम से पुस्तिका का भी विमोचन किया गया जिसमें बीजेपी ने अपने छह साल का रिपोर्ट कार्ड पेश किया है. सीएम योगी ने कहा कि बीते छह वर्षों में यूपी में जो परिवर्तन हुआ है, वह एक नए उत्तर प्रदेश की गाथा को सबके सामने रखता है. बीते छह साल यूपी के लिए काफी महत्वपूर्ण रहे हैं. उन्होंने आगे कहा, 'असीम संभावनाओं वाले प्रदेश के रूप में उत्तर प्रदेश की पहचान हो, इसके लिए प्रदेश में 10 सेक्टर चिह्नित किए गए है. उस पर हमारी पूरी टीम ने काम किया है.' रोजगार के मुद्दे पर मुख्य विपक्षी समाजवादी पार्टी सरकार को घेरती आई है. वहीं सीएम योगी ने दावा करते हुए कहा, 'आज उत्तर प्रदेश का कोई जनपद ऐसा नहीं होगा जहां के युवाओं को सरकारी नौकरी न मिली हो. महिला स्वयं सेवी समूह' एक नए मॉडल के रूप में आज उत्तर प्रदेश में कार्य कर रही है. 

महिलाओं को लेकर किए गए काम भी गिनाए
पिछली सरकारों पर निशाना साधते हुए सीएम योगी ने कहा, 'पहले उत्तर प्रदेश के बारे में कहा जाता था कि यहां विकास नहीं हो सकता, विकास की कोई सोच नहीं है. आज उत्तर प्रदेश, पीएम नरेंद्र मोदी जी की सभी फ्लैगशिप स्कीम में देश में नंबर एक की दौड़ में है.' सीएम योगी ने इस दौरान महिलाओं और दिव्यांगों के लिए किए गए काम को भी गिनाया. उन्होंने कहा, 'आज 1 करोड़ से अधिक निराश्रित महिलाओं, वृद्ध महिलाओं और दिव्यांगजनों को 12 हजार रुपये सालाना की पेंशन वर्तमान में यूपी सरकार उपलब्ध करा रही है. प्रदेश में आज 14 लाख से अधिक बेटियों को मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना से आच्छादित किया गया है. साथ ही, बेटियों के विवाह के लिए मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना संचालित की जा रही है.'

सीएम योगी ने गिनाई अपने कार्यकाल उपलब्धियां

  • सीएम योगी ने कहा कि यूपी आज विकास की नई बुलंदियों को छू रहा है. यह हमारे टीम वर्क के कार्यों का परिणाम है.
  • यूपी को जो नई पहचान मिली, वह ज़ीरो टॉलरेन्स की नीति से मिली.
  • यूपी अब उपद्रवियों के लिए नहीं, उत्सवों के प्रदेश के रूप मे जाना जाएगा.
  • राज्य माफिया के लिए नहीं,महोत्सव के लिए जाना जाएगा.
  • सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश में गुंडाराज,माफियाराज,जंगलराज जैसे शब्द अतीत के बन गए.
  • हमने वनटांगिया कोल मुसहर सहरिया जनजाति को पीएम आवास उपलब्ध करवाए.
  • सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमने बजट के आकार को दोगुना किया,प्रति व्यक्ति आय को दोगुनी करने का काम किया.
  • बेरोजगारी की दर आज 16.17 प्रतिशत से घटकर 3.4 प्रतिशत रह गई है.
  • सीएम ने कहा कि हमारी सरकार में अबतक दो लाख करोड़ से ज्यादा गन्ना मूल्य का भुगतान हुआ है.आज प्रदेश इथेनोल उत्पादन में नंबर एक है.
  • सीएम योगी ने कहा कि 6 वर्ष में यूपी दंगामुक्त हुआ है.

ये भी पढ़ें -

Rahul Gandhi Disqualified: राहुल गांधी के मामले पर BSP प्रमुख मायावती ने तोड़ी चुप्पी, जानें- विरोध किया या समर्थन?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Meerut News: शादी के दबाव से बचने के लिए प्रेमी ने की नर्स की हत्या, फर्जी सुसाइड नोट से रची साजिश
मेरठ: शादी के दबाव से बचने के लिए प्रेमी ने की नर्स की हत्या, फर्जी सुसाइड नोट से रची साजिश
UP की किताब में 'अकबर महान' पर विवाद, शिवाजी सेना ने दी आंदोलन की चेतावनी
UP की किताब में 'अकबर महान' पर विवाद, शिवाजी सेना ने दी आंदोलन की चेतावनी
UP Election 2027: बीजेपी का बूथ मिशन शुरू, 4 दिन तक चलेगा चुनावी अभियान
UP Election 2027: बीजेपी का बूथ मिशन शुरू, 4 दिन तक चलेगा चुनावी अभियान
महंत दिनेंद्र दास ने निर्मोही अखाड़ा से हटाए जाने के दावे का किया खंडन, बोले- '19 में से 13 पंच मेरे साथ'
महंत दिनेंद्र दास ने निर्मोही अखाड़ा से हटाए जाने के दावे का किया खंडन, बोले- '19 में से 13 पंच मेरे साथ'

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget