एक्सप्लोरर

Shrikant Tyagi News: श्रीकांत त्यागी की रिहाई की मांग के साथ 21 अगस्त को नोएडा में पंचायत, BKU अध्यक्ष नरेश टिकैत ने दिया समर्थन

Shrikant Tyagi Case: श्रीकांत त्यागी की गिरफ्तार के बाद त्यागी समाज द्वारा 21 अगस्त को नोएडा में एक पंचायत होगी. इस पंचायत को अब बीकेयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत का भी समर्थन मिल गया है.

Tyagi Samaj Panchayat: श्रीकांत त्यागी (Shrikant Tyagi) का मामला तूल पकड़ता नजर आ रहा है. श्रीकांत त्यागी के समर्थन में त्यागी समाज द्वारा 21 अगस्त को नोएडा में एक पंचायत का एलान किया हुआ है. इसी पंचायत को अब बालियान खाप के मुखिया और भारतीय किसान यूनियन (BKU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत का भी समर्थन मिल गया है. त्यागी समाज की इस पंचायत में पश्चिमी उत्तर प्रदेश सहित आसपास के राज्यों से भी त्यागी समाज के लोगो के पहुंचने की आशंका जताई जा रही है. इस पंचायत के माध्यम से त्यागी समाज सरकार से श्रीकांत त्यागी की रिहाई की मांग करेगा. ओमैक्स सोसायटी मामले में श्रीकांत त्यागी फिलहाल न्यायिक हिरासत में है.

बीकेयू अध्यक्ष नरेश टिकैत ने कहा कि त्यागी समाज की गरिमा की बात है. हम उनके साथ है कभी पीछे नहीं हटेंगे. वहीं नरेश टिकैत ने श्रीकांत त्यागी के समर्थन में बोलते हुए कहा, "श्रीकांत त्यागी इतना अच्छा था, अब उस पर सब आरोप लग गए कि वो महिलाओं को भी छेड़े. ऐसी बातचीत नहीं होनी चाहिए उस पर 25 हजार का इनाम भी हो गया, गैंगस्टर भी लग गई गिरफ्तारी भी हो गई, ये सब कुछ ठीक नहीं. नोएडा में 21 तारीख में त्यागी समाज ने अपनी बिरादरी की गरिमा के लिए एक पंचायत रखी. इसमें समझौता होना चाहिए सरकार को बात माननी चाहिए."

UP Politics: चुनाव आयोग पर अखिलेश यादव के बयान पर ओपी राजभर का निशाना, पूछ दिया ये सवाल

श्रीकांत त्यागी पर लगी गैंगस्टर हटे

नरेश टिकैत ने कहा कि श्रीकांत त्यागी पर लगा गैंगस्टर हटना चाहिए और उसको बिना शर्त रिहा करें. महिला के साथ जो भी केस है उसकी जांच होनी चाहिए, महिलाओं का हम भी सम्मान करते हैं. ऐसी बात नहीं हुई होगी जिस तरह का उन्होंने आरोप लगाया है, ये घिनोना आरोप है इस तरह का आरोप नहीं लगाना चाहिए बातचीत के जरिए सब समाधान होना चाहिए. त्यागी समाज का किसान यूनियन का हमेशा साथ रहा है. त्यागी समाज बड़े-बड़े पदो पर है और किसान यूनियन में ये कभी पीछे नहीं हटे. त्यागी समाज की गरिमा की बात है हम उनके साथ है कभी पीछे नहीं हटेंगे.

Hardoi Crime: हरदोई में पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में खूनी संघर्ष, तीन थानों की फोर्स तैनात

अभिषेक चौधरी मुजफ्फरनगर की खबरों पर नजर रखते हैं. राजनीतिक, क्राइम और सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: क्या AIMIM वाकई BJP की 'बी-टीम' है? रामदेव के 'ओवैसी दावे' पर एक्सपर्ट्स का खुलासा
AIMIM वाकई BJP की 'बी-टीम' है? रामदेव के 'ओवैसी दावे' पर एक्सपर्ट्स का खुलासा
UP MLC Election Results 2026 Live: सपा के खाते में आई एक और MLC सीट, मान सिंह यादव जीते
Live: सपा के खाते में आई एक और MLC सीट, मान सिंह यादव जीते
UP MLC चुनाव के नतीजों पर केशव मौर्य बोले- सपा का खाता वहां खुला जहां नहीं खुलना था
UP MLC चुनाव के नतीजों पर केशव मौर्य बोले- सपा का खाता वहां खुला जहां नहीं खुलना था
नोएडा से ग्रेटर नोएडा जाने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी, अब हर 6 मिनट में चलेगी मेट्रो
नोएडा से ग्रेटर नोएडा जाने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी, अब हर 6 मिनट में चलेगी मेट्रो

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJI के बारे में कमेंट पर संजय राउत की मुसीबत, SC ने व्यक्तिगत रूप से पेश होने को कहा
CJI के बारे में कमेंट पर संजय राउत की मुसीबत, SC ने व्यक्तिगत रूप से पेश होने को कहा
UP MLC Election Results 2026 Live: सपा के खाते में आई एक और MLC सीट, मान सिंह यादव जीते
Live: सपा के खाते में आई एक और MLC सीट, मान सिंह यादव जीते
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
धोनी कप्तान, वैभव-अभिषेक करेंगे ओपनिंग, अनाया बांगर ने चुनी भारत की ऑल-फॉर्मेट प्लेइंग XI
धोनी कप्तान, वैभव-अभिषेक करेंगे ओपनिंग, अनाया बांगर ने चुनी भारत की ऑल-फॉर्मेट प्लेइंग XI
UP MLC चुनाव के नतीजों पर केशव मौर्य बोले- सपा का खाता वहां खुला जहां नहीं खुलना था
UP MLC चुनाव के नतीजों पर केशव मौर्य बोले- सपा का खाता वहां खुला जहां नहीं खुलना था
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
साधारण आलू से ज्यादा पौष्टिक है ये बैंगनी आलू! 35 टन तक होगी पैदावार
साधारण आलू से ज्यादा पौष्टिक है ये बैंगनी आलू! 35 टन तक होगी पैदावार
Embed widget