एक्सप्लोरर

Hardoi Crime: हरदोई में पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में खूनी संघर्ष, तीन थानों की फोर्स तैनात

UP News: यूपी के हरदोई में पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में खूनी संघर्ष हुआ है. इस दौरान दोनों तरफ से जमकर ईंट, पत्थर, लाठी-डंडे चले हैं. इस घटना के बाद तीन थानों की पुलिस गांव में तैनात है.

Hardoi Crime: यूपी के हरदोई (Hardoi) में पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में खूनी संघर्ष हुआ है, इस बवाल में दोनों तरफ से जमकर लाठी-डंडे चले है. इसके साथ ही ईंट पत्थर भी बरसाए गए हैं, इस घटना के बाद 3 थानों की फोर्स (Force) तैनात कर दी गई है. इस झगड़े में दोनों पक्षों के 4 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल (Hospital) भेजा गया है. वहीं पुलिस (Police) ने दोनों पक्षों की तहरीर पर 22 नामजद तथा 52 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है. 

यह घटना हरदोई के हरपालपुर थाना क्षेत्र के बरनई चतरखा गांव की है, जहां पर गुरुवार को पुरानी रंजिश को लेकर दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले. जिसमें दोनों पक्षों के 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने 22 नामजद तथा 52 अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है. इस मामले में हरपालपुर थाना क्षेत्र के बरनई चतरखा गांव निवासी शिवकुमार शुक्ला पुत्र स्वर्गीय रामप्रकाश ने थाने में दी गई तहरीर में बताया कि वह गुरुवार को अपनी पत्नी मीनू एवं छोटी बहू कल्पना के साथ घर में मौजूद था. इसी दौरान गांव के राजन, बड़क्के, राजपाल, धीरु, वीरु, रानू, नवीन, दीपू, रामबाबू, सोनू, कालिया, धर्मेन्द्र, विकास समेत 40 अज्ञात लोगों ने घर में घुसकर लाठी-डंडों से हमला बोल दिया. इस हमले में उसके परिवार के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

तीन दिन पहले भी हुआ था घर में हमला

शिवकुमार शुक्ला की मानें तो तीन दिन पहले भी उसके घर पर लाठी-डंडों से आरोपियों ने हमला किया था. जब पीड़ित ने इस मामले की तहरीर दी थी तो  पुलिस ने शांति भंग की कार्रवाही करते हुए मामल रफा दफा कर दिया. अगर पुलिस तभी आरोपियों पर कड़ी कार्यवाही कर देती तो शायद गुरुवार को आरोपी इस घटना को अंजाम नहीं देते. 

2024 पर अखिलेश यादव बोले- 'केसीआर, ममता बनर्जी और शरद पवार तैयार कर रहे विकल्प, BJP से सहयोगी दल खुश नहीं'

तीन थानों की पुलिस गांव में है तैनात 

वहीं दूसरे पक्ष से राजन पुत्र गोपाल ने थाने में दी गई तहरीर में बताया कि उनके गांव के शिवकुमार, प्रमोद कुमार, राममोहन, सचिन, बृजमोहन, राकेश, देवेश, संजू सहित 12 अज्ञात लोगों ने घर में घुसकर लाठी-डंडों से हमला बोल दिया जिससे वह घायल हो गया है. पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर 22 नामजद व 52 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है, इस बवाल के बाद हरकत में आई पुलिस ने गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए हरपालपुर, अरवल, लोनार समेत तीन थानों की पुलिस तैनात कर दी है. एएसपी दुर्गेश कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच और आवयश्क विधिक कार्यवाई की जा रही है.

Chandauli: रामपुर में आजम खान पर हुआ केस तो मंत्री अनिल राजभर ने ली चुटकी, कहा- 'जैसी करनी, वैसी भरनी'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM योगी ने आलम बदी को दी श्रद्धांजलि, 21 पूर्व विधायकों को भी किया याद
CM योगी ने आलम बदी को दी श्रद्धांजलि, 21 पूर्व विधायकों को भी किया याद
जौहर यूनिवर्सिटी: ध्वस्तीकरण पर रोक जारी, 10 Aug को अगली सुनवाई
जौहर यूनिवर्सिटी: ध्वस्तीकरण पर रोक जारी, 10 Aug को अगली सुनवाई
सावन: कंधे पर माता पार्वती, सिरसा के विनोद भी अनूठी भक्ति
सावन: कंधे पर माता पार्वती, सिरसा के विनोद भी अनूठी भक्ति
उत्तराखंड: 152 शिक्षकों को नोटिस, दस्तावेजों की जांच शुरू
उत्तराखंड: 152 शिक्षकों को नोटिस, दस्तावेजों की जांच शुरू

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
युवाओं पर लाठी-पैलेट गन चलाने के लिए…, खरगे का PM मोदी पर हमला
युवाओं पर लाठी-पैलेट गन चलाने के लिए…, खरगे का PM मोदी पर हमला
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
बांकीपुर के रिजल्ट पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'जनता ने जन सुराज…'
बांकीपुर के रिजल्ट पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'जनता ने जन सुराज…'
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
कर्नाटक के साथ कावेरी विवाद, CM विजय ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
कर्नाटक के साथ कावेरी विवाद, CM विजय ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
Embed widget