एक्सप्लोरर

Prayagraj: Coronavirus पर जीत के लिए त्यागी बाबा का अनूठा हठयोग, 15 फिट ऊंचे मचान पर कर रहे हैं साधना

प्रयागराज में Coronavirus पर जीत के लिए त्यागी बाबा का अनूठा हठयोग देखने को मिल रहा है। जहां वो 15 फिट ऊंचे मचान पर साधना कर रहे हैं।

प्रयागराज, मोहम्मद मोईन। कोरोना के खिलाफ छिड़ी जंग में जीत हासिल करने के लिए एक तरफ जहां वैज्ञानिक तरीकों का इस्तेमाल किया जा रहा है, तो वहीं दूसरी तरफ योग साधना के ज़रिये भी इसे हराने के जतन किये जा रहे हैं। संगम नगरी प्रयागराज में तो एक महात्मा ने कोरोना के खिलाफ हठयोग शुरू कर दिया है। पिछले दो हफ़्तों से वह गंगा के किनारे पंद्रह फिट ऊंचा मचान बनवाकर दिन- रात उसी पर साधना कर रहे हैं। त्यागी बाबा नाम के यह महात्मा कोरोना से निजात दिलाने का कोई झूठा दावा नहीं करते, लेकिन उन्हें इस बात का पूरा यकीन है कि ईश्वर हठयोग के ज़रिये की जा रही उनकी अनूठी साधना से ज़रूर खुश होंगे और देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया को इस महामारी से निजात दिलाने का काम करेंगे।

prayagraj-tyagibaba1

प्रयागराज में संगम की ठीक किनारे सादगी के साथ अपनी कुटिया में रहने वाले तकरीबन 70 साल के त्यागी बाबा ने इन दिनों पेड़ों की छांव के बीच पंद्रह फिट ऊंचा मचान बनवा लिया है। देश में कोरोना के मामलों की संख्या तेज़ी से बढ़ने के बाद त्यागी बाबा बांस से तैयार इसी मचान पर विराजमान हो गए हैं। पूरे दिन में वह सिर्फ एक बार कुछ पलों के लिए ही मचान से नीचे उतरते हैं, बाकी के पूरे वक्त मचान पर ही उनका हठयोग और दूसरी साधनाएं चलती रहती हैं। मचान पर ही बाबा कभी आष्टांग योग करते हैं, तो कभी दूसरे आसन। वह हाथ जोड़कर सूर्य भगवान की आराधना करते हैं, तो डमरू बजाकर भोलेनाथ को खुश करने की कोशिश करते हैं। त्यागी बाबा मचान से ही कभी शंखनाद करते हैं, तो कभी मंत्रों का जाप। उनकी यह साधना रात -दिन मिलाकर 21 घंटे से ज़्यादा चलती है। इस दौरान उन्होंने अन्न का भी त्याग कर रखा है।

prayagraj-tyagibaba2

पूरे दिन में वह सिर्फ एक ही बार फलाहार व जल लेते हैं। मचान पर साधना के बीच में वह कुछ देर के लिए मोबाइल पर कोरोना से जुड़ी खबरों का अपडेट ले लेते हैं। त्यागी बाबा ने जब से मचान पर चढ़कर कोरोना के खिलाफ अपना हठयोग शुरू किया है, तब से वह किसी से मुलाकात भी नहीं करते। बाबा का मानना है कि उनकी साधना को कोई अंधविश्वास से जोड़कर न देखे, इसीलिए वह किसी के संपर्क में नहीं आना चाहते। त्यागी बाबा इससे पहले भी कई मौकों पर ऐसी अनूठी साधनाएं कर चुके हैं। उनका कहना है कि देश को कोरोना से आज़ाद कराने के बाद ही वह मचान से नीचे उतरेंगे।

यह भी पढ़ें:

Coronavirus in Delhi दिल्ली में पिज्जा डिलिवरी ब्वॉय कोरोना पॉजिटिव, 72 परिवारों को होम क्वारंटीन किया गया मुरादाबाद में स्वास्थय विभाग की टीम पर हमले के मामले में सीएम योगी सख्त...डेढ़ दर्जन लोगों पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में दो IPS अधिकारियों के तबादले, संकल्प शर्मा को नोएडा में मिली बड़ी जिम्मेदारी
यूपी में दो IPS अधिकारियों के तबादले, संकल्प शर्मा को नोएडा में मिली बड़ी जिम्मेदारी
अयोध्या में दीपोत्सव को लेकर रूट डायवर्जन, इन रास्तों पर भारी वाहनों की एंट्री पर रोक
अयोध्या में दीपोत्सव को लेकर रूट डायवर्जन, इन रास्तों पर भारी वाहनों की एंट्री पर रोक
'उनको श्रीकृष्ण से क्या मतलब?', ओम प्रकाश राजभर का अखिलेश पर पलटवार
'उनको श्रीकृष्ण से क्या मतलब?', ओम प्रकाश राजभर का अखिलेश पर पलटवार
'मस्जिद, मजार और कब्रिस्तान में ही लगता है मन', अखिलेश पर क्यों बरसे ओम प्रकाश राजभर?
'मस्जिद, मजार और कब्रिस्तान में ही लगता है मन', अखिलेश पर क्यों बरसे ओम प्रकाश राजभर?

वीडियोज

Bhopal Crime News: भोपाल के छोला इलाके में खूनी कांड!
Delhi Pollution & Weather Update: फिर वही कहानी, दमघोंटू बनी राजधानी! | Delhi NCR | AQI Today
Dhirendra Shashtri: बागेश्वर का ज्ञान कितना टेढ़ा? | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: यूपी में एक्टिव बीजेपी का 'OPERATION बिहार' | Yogi Vs Akhilesh | UP
UP Election 2027 BJP Plan: SIR पर नई चिंगारी अब यूपी की बारी! | CM Yogi | Amit Shah | Akhilesh Yadav

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली में खुलेआम पटाखों की बिक्री पर SC ने जताई चिंता, कहा- सरकार तत्काल ध्यान दे
दिल्ली में खुलेआम पटाखों की बिक्री पर SC ने जताई चिंता, कहा- सरकार तत्काल ध्यान दे
IPS भानु प्रताप के खिलाफ FIR, कल CM आवास पहुंची थीं पत्नी पूजा, क्या है मामला?
IPS भानु प्रताप के खिलाफ FIR, कल CM आवास पहुंची थीं पत्नी पूजा, क्या है मामला?
नेपाल में लैंडिंग के वक्त टकराए 2 हेलीकॉप्टर, 1 व्यक्ति की मौत
नेपाल में लैंडिंग के वक्त टकराए 2 हेलीकॉप्टर, 1 व्यक्ति की मौत
यशस्वी जायसवाल ने न्यूजीलैंड में जड़ा धांसू शतक, उतारा 7 खराब पारियों का गुस्सा
यशस्वी जायसवाल ने न्यूजीलैंड में जड़ा धांसू शतक, उतारा 7 खराब पारियों का गुस्सा
मां ने चटनी बेचकर सोनाली कुलकर्णी को पाला, आमिर-अजय संग दी हिट फिल्में, कभी उड़ा था रंग का मजाक
सोनाली कुलकर्णी: मां ने चटनी बेचकर पाला, फिर अजय-आमिर संग दी हिट फिल्में
सोनम वांगचुक को झटका, सरकार ने उनके स्कूल पर लिया बड़ा फैसला; जानें क्या है ये
सोनम वांगचुक को झटका, सरकार ने उनके स्कूल पर लिया बड़ा फैसला; जानें क्या है ये
अजित पवार की NCP पर संजय राउत का सनसनीखेज दावा, कहा- 'अमित शाह ने...'
अजित पवार की NCP पर संजय राउत का सनसनीखेज दावा, कहा- 'अमित शाह ने...'
Mustard Farming: सरसों की नई किस्म देगी 12 क्विंटल तक पैदावार, पाले का भी नहीं होगा डर
सरसों की नई किस्म देगी 12 क्विंटल तक पैदावार, पाले का भी नहीं होगा डर
Embed widget