एक्सप्लोरर

Lakhimpur Case: खालिस्तान कमांडो फोर्स की टीशर्ट पहनकर थार और फॉर्च्यूनर में आग लगाने वाला गिरफ्तार

Lakhimpur Case में क्राइम ब्रांच ने गाड़ियों में आग लगाने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया है. यही नहीं गिन्दा खालिस्तान कमांडो फोर्स लिखी टी-शर्ट पहने घूम रहा था.

Lakhimpur Case में क्राइम ब्रांच की टीम ने गुरविंदर सिंह उर्फ गिन्दा और विचित्तर सिंह उर्फ को गिरफ्तार किया है. गिन्दा वही युवक है जो 3 अक्टूबर को तिकुनिया में किसानों को कुचलने के दौरान हुई हिंसा में खालिस्तान कमांडो फोर्स लिखी काले रंग की टी-शर्ट पहन कर घूम रहा था, जबकि विचित्तर सिंह घटना के बाद भीड़ को गाड़ियों में तोड़फोड़ करने और आग लगाने के लिए उकसा रहा था. यह गिरफ्तारी दूसरे पक्ष के खिलाफ हुई पहली कार्रवाई है. इससे पहले केंद्रीय गृह राज्य मंत्री के बेटे आशीष मिश्रा और उनके 12 साथियों को पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेजा था.

हिंसा में शामिल होने की पुष्टि के बाद गिरफ्तारी 

जांच कमेटी के अध्यक्ष डीआईजी उपेंद्र अग्रवाल ने बताया कि, दूसरे पक्ष के लोगों की पहचान के लिए पुलिस टीमें में लगाई गई थीं. मौके पर हिंसा, मारपीट, तोड़फोड़, आगजनी के कई वीडियो और फोटो पुलिस ने जुटाए थे, जिनकी जांच के बाद कुछ लोगों को चिन्हित किया गया. घटना के वक्त मौजूद तमाम लोगों के बयान दर्ज कराए गए. लोगों ने कुछ उपद्रवियों की पहचान की थी जिसके आधार पर गिन्दा और विचित्तर सिंह को पूछताछ के लिए बुलाया गया. पूछताछ में दोनों के घटना के दौरान हुई हिंसा में शामिल होने की पुष्टि के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया. दूसरे पक्ष से यह गिरफ्तारी की पहली कार्रवाई हुई है.

तमंचा रखने के आरोप में जेल जा चुका है गिन्दा

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गुरविंदर सिंह उर्फ गिन्दा खीरी के गोला का रहने वाला है. कुछ दिन पहले पुलिस ने उसे अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार करके जेल भेजा था. उसके खिलाफ दर्ज मामलों की जानकारी की जा रही है.

किसी के कहने पर पहनी थी खालिस्तान कमांडो फोर्स लिखी टीशर्ट

गिन्दा की काली टीशर्ट वायरल वीडियो में दिखने के बाद बवाल खड़ा हो गया था. टी-शर्ट पर खालिस्तान कमांडो फोर्स लिखा था. इसी आधार पर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी ने किसानों के बीच बब्बर खालसा के आतंकियों के शामिल होने की बात कही थी. पुलिस ने जब गिन्दा को गिरफ्तार किया और पूछताछ की तो उसने बताया कि उसे उक्त टीशर्ट किसी व्यक्ति ने पहनने के लिए दी थी. अब पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि गिन्दा को टीशर्ट देने वाला कौन था और उसकी क्या मंशा थी.

ये भी पढ़ें.

Agra Murder Case: आगरा पुलिस का खुलासा, शादी की जिद पर अड़ने की वजह से नीरज ने की थी सोनम की हत्या

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP Weather: यूपी में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, नोएडा-लखनऊ समेत सभी जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, IMD ने दिया अलर्ट
यूपी में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, नोएडा-लखनऊ समेत सभी जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, IMD ने दिया अलर्ट
BJP विधायक से भिड़ गए बीजेपी के ही नेता, इथेनॉल फैक्ट्री लगाने का विरोध, बताया जनता के लिए अभिशाप
BJP विधायक से भिड़ गए बीजेपी के ही नेता, करोड़ों की लागत वाली इथेनॉल फैक्ट्री लगाने का विरोध
उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, CM धामी बोले- पूरे प्रदेश के लिए गर्व का क्षण
उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, CM धामी बोले- पूरे प्रदेश के लिए गर्व का क्षण
Ram Mandir Case: चंपत राय पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद बोले, 'जो व्यक्ति पहले ही झूठी बात...'
राम मंदिर विवाद: चंपत राय पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद बोले, 'जो व्यक्ति पहले ही झूठी बात...'

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
5 बार पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने बदला कप्तान, आखिर क्या है कंफ्यूजन
5 बार पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने बदला कप्तान, आखिर क्या है कंफ्यूजन
BJP विधायक से भिड़ गए बीजेपी के ही नेता, इथेनॉल फैक्ट्री लगाने का विरोध, बताया जनता के लिए अभिशाप
BJP विधायक से भिड़ गए बीजेपी के ही नेता, करोड़ों की लागत वाली इथेनॉल फैक्ट्री लगाने का विरोध
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
Embed widget