एक्सप्लोरर

Agra Murder Case: आगरा पुलिस का खुलासा, शादी की जिद पर अड़ने की वजह से नीरज ने की थी सोनम की हत्या

Agra Murder Case: आगरा पुलिस ने सोनम हत्याकांड का खुलासा कर दिया है. पुलिस के मुताबिक, शादीशुदा नीरज सोनम की जिद से परेशान था और इसके चलते खौफनाक वारदात को अंजाम दिया.

Agra Crime News: आगरा के थाना सदर इलाके के सोहल्ला में हुई शिवपुरी की रहने वाली सोनम की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. दो आरोपियों नीरज और उसके दोस्त दीपांशु को गिरफ्तार किया है. पुलिस का कहना है कि, नीरज शादीशुदा है. उसके प्रेम संबंध सोनम से चल रहे थे. वह उसके साथ रह रही थी, शादी की जिद कर सोनम का गला घोंट कर हत्या कर दी. 

रेलवे ट्रैक पर मिला था शव

रविवार सुबह सोहल्ला में रेलवे लाइन पर एक युवती का शव मिला था. ट्रेन से उसकी गर्दन कट गई थी, सिर धड़ से अलग पड़ा था. लाइन के पास ही दो बोरे पड़े थे. मृतका की शिनाख्त के लिए सोशल मीडिया पर फोटो शेयर किया गया. कुछ लोगों ने पुलिस को बताया कि शव मध्य प्रदेश के शिवपुरी निवासी सोनम (22) पुत्री अवतार सिंह का है. वह दुर्गेश पुरम, धनौली निवासी नीरज उर्फ मटरू के साथ रहती थी. पुलिस ने रात में नीरज को पकड़ लिया. पुलिस की पूछताछ में पता चला कि एक साल पहले सोनम को गांव का युवक बहला फुसलाकर अपने साथ गुरुग्राम में ले आया. परिजनों ने सोनम की गुमशुदगी दर्ज करा दी. वह कोरियर कंपनी में काम करने लगी. नीरज भी कंपनी में काम करता था. वह शादीशुदा था, दो बच्चों का पिता भी है. आठ महीने पहले सोनम की नीरज से दोस्ती हो गई. बाद में प्रेम संबंध हो गए. सोनम उससे शादी करने को कह रही थी. इस कारण वो उसे आगरा ले आया. सोहल्ला में कमरा लेकर रहने लगा. दो सप्ताह पहले अपने गांव में ले आया. उसे दूसरे मकान में लेकर रहने लगा.

शादी को लेकर सोनम और नीरज में विवाद हुआ था

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि, शनिवार रात को शादी करने के लिए लेकर सोनम और नीरज में विवाद हो गया. नीरज ने विवाद में ही सोनम का गला घोंट दिया. लाश को ठिकाने लगाने के लिए अपने पड़ोसी दोस्त दीपांशु को बुलाया. दोनों गांव के ही व्यापारी से चीनी के दो बोरे लेकर आए. इसके बाद शव को गद्दे में लपेट दिया, जिससे लोग समझें कि गद्दा लेकर जा रहे हैं. गद्दे को पलंग की निवाड़ से बांध दिया. कसने के बाद बोरे में रख दिया. इसके बाद नीरज अपनी बाइक से पांच किलोमीटर तक बोरे को दोस्त के साथ लेकर आया. सोहल्ला में झांसी रेलवे ट्रैक पर बोरे से निकालकर फेंक दिया. ऐसे रखा कि सोनम का चेहरा ट्रेन की चपेट में आ जाए. मगर, उसकी गर्दन कट पाई और चेहरा बच गया. इससे उसकी पहचान हो गई. पुलिस ने बाइक बरामद कर ली है.

पत्नी को नीरज के संबंधों का पता चल गया था 

पुलिस की पूछताछ में नीरज ने बताया कि, उसकी पत्नी इरादतनगर क्षेत्र की रहने वाली है. उसके प्रेम संबंध की भनक पत्नी को हो गई थी. इस पर घर में झगड़े शुरू हो गए. पत्नी दोनों बच्चों को साथ लेकर मायके में रहने लगी. इस पर ही वो सोनम को गांव में ले आया था और प्लानिंग के साथ हत्या कर दी.

ये भी पढ़ें.

Shivpal Singh Yadav: परिवर्तन यात्रा लेकर शाहजहांपुर पहुंचे शिवपाल, गठबंधन को लेकर कही ये बड़ी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा की किसान विरोधी सोच से पूरा प्रदेश वाकिफ', पंकज चौधरी का हमला
'सपा की किसान विरोधी सोच से पूरा प्रदेश वाकिफ', पंकज चौधरी का हमला
गोरखपुर में योगी आदित्यनाथ करेंगे कन्या पूजन, दशहरे पर निकालेंगे शोभायात्रा
गोरखपुर में योगी आदित्यनाथ करेंगे कन्या पूजन, दशहरे पर निकालेंगे शोभायात्रा

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget