एक्सप्लोरर

सम्मोहित कर ठगी करने वाले दो शातिर ठग गिरफ्तार, उत्तराखंड और हरियाणा पुलिस की कार्रवाई

Uttarakhand: देश के अलग-अलग राज्यों में लोगों को सम्मोहित कर ठगी करने वाले दो शातिर ठगों को उत्तराखंड और हरियाणा पुलिस ने जॉइंट कार्रवाई में गिरफ्तार कर लिया है.

Udham Singh Nagar News: सम्मोहित कर देश के विभिन्न हिस्सों में ठगी को अंजाम देने वाले दो शातिर ठगों को उत्तराखंड और हरियाणा पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई कर गिरफ्तार किया है. पुलिस टीम ने गदरपुर थाना क्षेत्र के ठंडानाला गूलरभोज में छापेमारी की. इस दौरान संयुक्त टीम को बड़ी सफलता हासिल हुई. टीम ने दो अंतर्राज्यीय ठगों को गिरफ्तार कर लिया है. कार्रवाई में बांधा डालने वाले छः लोगों को भी पुलिस ने हिरासत में लिया.

सम्मोहित कर ठगी करने वाले दो ठग सैफ अली और शहजाद की तलाश में हरियाणा पुलिस उत्तराखंड के उधम सिंह नगर पहुंची थी. जिस पर जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा के निर्देश पर हरियाणा और उधम सिंह नगर पुलिस ने संयुक्त रूप से टीम बनाकर गदरपुर थाना क्षेत्र के ठंडानाला गूलरभोज में छापेमारी की. 

पुलिस ने आरोपियों के पास बाइक्स की बरामद
पुलिस ने ठण्डानाला गूलरभोज थाना गदरपुर निवासी सैफ अली उर्फ सैफू खान उर्फ सैफुद्दीन पुत्र मौहमुद्दीन उर्फ मो बिन अली और शहजाद मोहम्मद पुत्र खुशी मोहम्मद को गिरफ्तार किया. पुलिस ने ठगों पास एक बाइक यूके 06 एएफ 9325, यूके 06 बीजे 7732 और तीन अन्य बाइको को बरामद किया. इन बाइको के स्वामियों के स्वामियों को पकड़कर पूछताछ की गई, लेकिन संतोषजनक जबाब नहीं मिला.

देश के अलग-अलग राज्यों की सम्मोहित कर की ठगी
उधम सिंह नगर जनपद के एसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि हरियाणा की गुरुग्राम पुलिस और उधम सिंह का जनपद की गदरपुर पुलिस ने ठंडानाला में संयुक्त रूप से कार्रवाई की है. पुलिस कार्रवाई में देश के विभिन्न राज्यों में सम्मोहन कर जनता से ठगी करने वाले आरोपी शहजाद मोहम्मद और सैफ अली को गिरफ्तार किया गया है. 

शहजाद मोहम्मद और सैफ अली समेत अन्य शातिर ठगों ने देश के विभिन्न प्रदेशों में ठगीं की घटना को अंजाम देकर ठंडानाला आकर खानाबदोश की जिंदगी गुजार रहें हैं, जब भी दूसरे राज्य की पुलिस या स्थानीय पुलिस इनकी गिरफ्तारी के पहुंचती है तो महिलाएं और इनके परिजनों आगे आकर विरोध करने लगते हैं. 

पुलिस की कार्रवाई में बाधा डालने वाले भी गिरफ्तार
हरियाणा पुलिस और गदरपुर पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से की गई कार्रवाई में बाधा डालने की गई. इस पर टीम ने मूल रूप से असीलपुर के रहने वाले अख्तर अली, लियाकत अली, मेरठ के रहने वाले खुशी मोहम्मद, आसिफ को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.

एक ही गांव के 45 लोगों पर दर्ज हैं अपराधिक केस
एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि गदरपुर थाना क्षेत्र ठंडानाला गांव में खानाबदोशी का जीवन गुजारने वाले परिवार के 45 लोगों पर देश के विभिन्न हिस्सों में अपराधिक घटनाओं में लिप्त होने के मुकदमे दर्ज हैं. ये सभी सम्मोहित कर महिलाओं, बच्चों और बुर्जुगों को निशाना बनाकर आभूषण और पैसे लूट लेते हैं.

(वेद प्रकाश यादव की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें: बदायूं में नीलकंठ महादेव मंदिर बनाम जामा मस्जिद मामले में इस वजह से टली सुनवाई, अगली डेट 28 मई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'उनकी सरकार में माफियाओं के हाथों में...', BJP का सपा पर निशाना
'उनकी सरकार में माफियाओं के हाथों में...', BJP का सपा पर निशाना
'संविधान की बात करने से पहले अपना गिरेबान देखें', अखिलेश यादव पर ओपी राजभर का हमला
'संविधान की बात करने से पहले अपना गिरेबान देखें', अखिलेश यादव पर ओपी राजभर का हमला
जगदंबिका पाल का अखिलेश यादव पर हमला, बोले- 'सपा सरकार में नहीं दिखा तिरंगा...'
जगदंबिका पाल का अखिलेश यादव पर हमला, बोले- 'सपा सरकार में नहीं दिखा तिरंगा...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget