एक्सप्लोरर

मुरादाबाद: 25 करोड़ GST की चपत लगाने वाले दो सगे भाई गिरफ्तार, फर्जी कंपनी बनाकर लगाया चूना

सीजीएसटी कमिश्नर कार्यालय में प्रधान आयुक्त सत्येंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि मेरठ सीजीएसटी कमिश्नरी को इनपुट मिला था कि फर्जी बिल जारी कर आरोपी भाई इनपुट टैक्स क्रेडिट क्लेम करते थे.

मुरादाबाद. यूपी के मुरादाबाद जिले में सरकार को 25 करोड़ रुपये का चूना लगाने वाले दो भाइयों को गिरफ्तार किया गया है. सीजीएसटी मेरठ की टीम ने आरोपी भाइयों को गिरफ्तार कर उन्हें जेल भेज दिया है. आरोप है कि दोनों भाइयों ने कई फर्जी कंपनियां बनाकर 25 करोड़ जीएसटी का चूना लगाया था. जानकारी मिलने के बाद सीजीएसटी ने इनके 13 ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की.

सीजीएसटी कमिश्नर कार्यालय में प्रधान आयुक्त सत्येंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि मेरठ सीजीएसटी कमिश्नरी को इनपुट मिला था कि फर्जी बिल जारी कर आरोपी भाई इनपुट टैक्स क्रेडिट क्लेम करते थे. जानकारी मिली थी कि मुरादाबाद की फर्म डीएम एंड संस की प्रोपराइटर श्वेता अग्रवाल वह दूसरे फर्म वेव एग्रो ऑयल के मालिक अर्चित अग्रवाल की फर्म यह फर्जीवाड़ा कर रही हैं. उन्होंने बताया कि अर्चित अग्रवाल और अंशुल अग्रवाल सगे भाई हैं.

कई ठिकानों पर हुई छापेमारी दोनों भाइयों ने हरियाणा, दिल्ली, पंजाब में कागजों में कंपनी बना रखी है. फर्जी कंपनी किसी भी माल की बिक्री और खरीद नहीं करती है बस इनवॉइस जारी करती है, जिसके बाद दिल्ली में पांच, लुधियाना में एक, कुरुक्षेत्र में दो और मुरादाबाद में पांच स्थानों पर छापेमारी की गई. दोनों ने 20 कंपनियां अलग-अलग जगह बना रखी थी. हालांकि इन कंपनियों का संचान दोनों भाई मुरादाबाद से करते थे.

14 लाख कैश बरामद प्रधान आयुक्त ने बताया कि कंपनियों द्वारा जारी इनवॉइस और बैंक खातों की जांच के बाद दोनों भाइयों और उनके अकाउंटेंट से पूछताछ की गई. मौके से मिले कंप्यूटर के रिकॉर्ड की भी जांच की गई. आरोपियों के घर से 14 लाख रुपए भी बरामद हुए हैं. दोनों भाइयों ने फर्जी इनवॉइस जारी करने के बाद स्वीकार की है. दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.

ये भी पढ़ें:

विकास दुबे पर बन रही फिल्म पर पत्नी ऋचा ने जताया एतराज, भेजा कानूनी नोटिस

कोरोना के खिलाफ विजय की ओर देश, अफवाह फैलाने वालों से रहें सतर्क : योगी आदित्यनाथ

सुधीर चौहान वेस्ट यूपी में लगातार ग्राउंड रिपोर्टिंग करते रहे हैं. 23 साल का अनुभव है. मेरठ की क्राइम, राजनीति और सामाजिक खबरों पर नजर रखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी: थाने में महिला SI ने फरियादी को जड़े थप्पड़, Video वायरल होते ही दरोगा को किया सस्पेंड
वाराणसी: थाने में महिला SI ने फरियादी को जड़े थप्पड़, Video वायरल होते ही दरोगा को किया सस्पेंड
'हिंदुस्तान से मुस्लिमों को निकाल दोगे तो...', RSS प्रमुख मोहन भागवत के बयान का AMU में स्वागत
'हिंदुस्तान से मुस्लिमों को निकाल दोगे तो...', RSS प्रमुख मोहन भागवत के बयान का AMU में स्वागत
'भारत में नमाज पर लगे पूर्ण प्रतिबंध', अयोध्या के संत ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को भेजा लेटर
'भारत में नमाज पर लगे पूर्ण प्रतिबंध', अयोध्या के संत ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को भेजा लेटर
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
सोनम वांगचुक का नया वीडियो आया सामने- 'मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, उसके बाद भूत बनकर...'
सोनम वांगचुक का नया वीडियो आया सामने- 'मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, उसके बाद भूत बनकर...'
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
Climate Change Sleep Loss: सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
Embed widget